तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हैं. एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने दिसंबर 2025 में तलाक की अर्जी दी थी. जिसमें उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, मानसिक रूप से परेशान करना जैसे कई आरोप लगाए हैं. थलापति के घरेलू विवाद के बीच अब उनकी एक एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनका नाम हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है. इंटरनेट पर लोग दावा कर रहे हैं कि थलापति का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
यश स्टारर टॉक्सिक के आने वाले गाने तबाही का आज मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें वह कियारा की बाहों में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. यह गाना 2 मार्च को 12.59 बजे रिलीज किया जाएगा. इस गाने को विशाल मिश्रा ने आवाज दी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. वह एक मिस्ट्री मैन के साथ शादी और उनका पति उनपर धोखा देने का आरोप लगा रहा है, जिसको लेकर वह खबरों में छाई हुई है. चंद्रिका लगातार उस मिस्ट्री मैन के साथ अलग-अलग तरह के वीडियोज शेयर कर रही है. वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मिस्ट्री मैन का राज खुल गया है. साथ ही चंद्रिका हिजाब पहने हुए नजर आ रही है, जिससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या वड़ा पाव गर्ल ने अपना धर्म बदल लिया है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में वह एकता कपूर से मिली हैं और उन्होंने बताया कि वह उनके साथ काम करने वाली हैं. इसके अलावा तान्या ने वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि सपने सच होते हैं. उन्होंने एकता को ढेर सारे गिफ्ट्स भी दिए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
राजपाल यादव बीते एक महीने से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर खबरों में बने हुए हैं. उन्होंने कर्ज ना चुका पाने के कारण 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. हालांकि 17 फरवरी को एक्टर को अंतरिम जमानत पर रिहा किया था. वहीं, अब इस पूरे मामले में राजपाल यादव ने रिएक्शन दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सिद्धू ने मलाइका की खूब तारीफ की. ये फोटोज कपिल शर्मा शो के सेट से हैं. फोटोज शेयर करते हुए सिद्धू ने लिखा है, ‘बेहद प्यारी, दिलों की रानी’.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म राणाबाली रिलीज होगी. डायरेक्टर राहुल सांकृत्यान की ये तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय 19वीं सदी के ब्रिटिश-शासित भारत में एक साहसी और विद्रोही नायक का किरदार निभा रहे हैं। ये इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी.
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय इस समय अपनी पत्नी संगीता के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. तलाक की खबरों के बीच अब लोग थालापति विजय की नेटवर्थ जानने को बेकरार हैं. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक विजय की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये आंकी गई है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. हेजल कीच ने ब्रिटिश के डांस प्रोग्राम ‘अगाथा क्रिस्टीज मार्पल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2002 में बॉलीवुड म्यूजिक फिल्म ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ के लंदन प्रमोशन टीम में शामिल हुईं. उन्होंने ‘हैरी पॉटर’ की कई फिल्मों में एक एडिशनल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है. साल 2005 में वो मुंबई में छुट्टियां मनाने आई थी, यहां उन्हें काम के ऑफर मिले. उन्होंने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में स्पोर्टिंग रोल निभाया था. साल 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी कर ली थी.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. फिल्म को लेकर पूरे देशभर में क्रेज बना हुआ है. इस बीच, धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म को लेकर पहला रिव्यू दिया है. यामी ने बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ देख ली है…पूरी खबर पढ़ें
विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड’ ने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
आलिया भट्ट ने पिछले हफ्ते 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में अपनी स्पीच से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गई. इसी के साथ कई लोगों ने आलिया भट्ट के इस स्पीच की ऑनलाइन आलोचना भी की. जिसका अब आलिया ने मुहतोड़ जवाब दिया है. आलिया ने कहा, ‘आखिर इस बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है? क्या यह मेरे हाव-भाव की वजह से है?’
Entertainment News LIVE Update in Hindi: आलिया भट्ट ने पिछले हफ्ते 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में अपनी स्पीच से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गई. इसी के साथ कई लोगों ने आलिया भट्ट के इस स्पीच की ऑनलाइन आलोचना भी की. जिसका अब आलिया ने मुहतोड़ जवाब दिया है. आलिया ने कहा, 'आखिर इस बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है? क्या यह मेरे हाव-भाव की वजह से है?'
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. हेजल कीच ने ब्रिटिश के डांस प्रोग्राम 'अगाथा क्रिस्टीज मार्पल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2002 में बॉलीवुड म्यूजिक फिल्म 'बॉम्बे ड्रीम्स' के लंदन प्रमोशन टीम में शामिल हुईं. उन्होंने 'हैरी पॉटर' की कई फिल्मों में एक एडिशनल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है. साल 2005 में वो मुंबई में छुट्टियां मनाने आई थी, यहां उन्हें काम के ऑफर मिले. उन्होंने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में स्पोर्टिंग रोल निभाया था. साल 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी कर ली थी.
बीते दिन विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड' ने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…