Nitesh Tiwari Ramayana: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण पार्ट-1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है. ऐसे में अगर इतनी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है, तो निर्माता नमित मल्होत्रा इसे कैसे देखेंगे? इस सवाल का जवाब उन्होंने पहले ही दे दिया था. पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता का निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी. काजल ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए असहनीय क्षति बताया. यहां पढ़ें पूरी खबर..
13 जुलाई की शाम गोविंदा ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया. पिछले सात साल से बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. अभिनेता ने बताया कि वह जल्द दो नई फिल्मों में नजर आएंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी वापसी में इतना समय क्यों लगा, उनके करियर में गिरावट की वजह क्या रही और आखिर उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना क्यों कम हो गया. क्या इसके पीछे कोई साजिश थी? आइए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Rohit Chandel Replaced With Anupamaa Actor: टीवी शो ‘सैराब’ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. शो के लीड एक्टर रोहित चंदेल के कानूनी विवाद में फंसने के बाद मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करने का फैसला कर लिया है. अब ‘अनुपमा’ में समर के किरदार से पॉपुलर हुए सागर पारेख इस शो में नए लीड के तौर पर नजर आएंगे. जल्द ही वह शो की शूटिंग भी शुरू करेंगे. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी एक्टर रोहित चंदेल की गिरफ्तारी के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर पुराने POCSO मामलों की चर्चा तेज हो गई है. रोहित पर एक नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अदालत में इसकी सुनवाई होनी बाकी है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड का सुपरस्टार जिसने बेहद कम उम्र में एक्टिंग का रास्ता चुना, जो इतना आसान नहीं था, पहले गांववालों ने मजाक उड़ाया, फिर मायानगरी मुंबई में काम पाने की जद्दोजहद शुरू हुई, लेकिन इस सितारे ने कभी हार नहीं मानी और उनकी मेहनत, दमदार एक्टिंग और धांसू डांस की वजह से वो हीरों नंबर-1 बनकर हर दिल की धड़कन बने. जिसने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान के साथ तक कई हिट फिल्में दीं. पढ़ें पूरी खबर…
Alia Bhatt Upcoming Movie: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब खुद आलिया भट्ट ने मुहर लगा दी है. अभिनेत्री ने पुष्टि कर दी है कि ‘अल्फा’ के बाद वह हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और हर सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में रिलीज होती हैं. इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई फिल्में दस्तक देने वाली हैं. 17 जुलाई 2026 को चार बड़ी फिल्में रिलीज होंगी. इस हफ्ते लेखक-निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ से लेकर आर. माधवन की ‘G.D.N’ तक कई फिल्मों का दर्शकों को इंतजार है. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर ‘अल्फा’ के बीच कांटे की टक्कर जारी है. दोनों फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि दोनों का सफर अब आखिरी दौर में है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
लता मंगेशकर को आज भी भारतीय संगीत जगत की सबसे महान और दिग्गज सिंगर्स में गिना जाता हैं. उनके गाने आज भी हर पीढ़ी के लोगों की जुबान पर हैं. आज हम एक ऐसी सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके बारे में अक्सर कहा जाता रहा कि उनका करियर आगे नहीं बढ़ने देने में लता मंगेशकर की भूमिका रही. अब इन अफवाहों और विवादों पर सालों बाद खुद उस सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है. जेठालाल यानी दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अफवाहों पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है. मेकर्स ने इन खबरों को 100% झूठा बताते हुए साफ किया है कि जेठालाल शो का हिस्सा बने रहेंगे और कहानी उन्हीं पर टिकी है.
Entertainment News Live In Hindi: टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दयाबेन की तरह अब जेठालाल भी शो को अलविदा कह रहे हैं. हालांकि, अब शो के मेकर्स ने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा बताया है. मेकर्स ने साफ किया है कि दिलीप जोशी कहीं नहीं जा रहे हैं और शो की कहानी जेठालाल के इर्द-गिर्द ही चलती रहेगी.
अंजलि आनंद का बॉडी शेमिंग पर छलका दर्द
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि आनंद (Anjali Anand) इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नया स्टैंडर्ड सेट कर रही हैं. हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) में उनके काम को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी कमाई के बीच अंजलि ने अपने शुरुआती दिनों और बढ़े हुए वजन के कारण झेलनी पड़ी बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 and Alpha and Welcome To The Jungle collection)
अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' की सोमवार की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अगर रविवार से तुलना करें तो चौथे दिन फिल्म की कमाई में सीधे 20.15 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 10,598 शो चले. चार दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 73.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 102.35 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की धांसू कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी. 18वें दिन की 0.55 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर 'वेलकम टू द जंगल' का अब तक का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 130.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
वहीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' (Alpha) सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. 3 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. अपने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार के इम्तिहान में इस फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म को पछाड़ते हुए 0.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 'अल्फा' का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब बढ़कर 54.35 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…