बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने उनकी सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. हाल ही में मौनी रॉय ने मोनिका शर्मा को दिए एक इंटरव्यू में सूरज नांबियार के साथ अपने तलाक और सोशल मीडिया पर उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. पढ़ें पूरी खबर…
‘सैयारा’ कपल एक्टर अहाना पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक फोटो ने पूरे इंटरनेट पर तलहका मचा दिया है. इस फोटो में अहान पांडे और अनीत पड्डा के नेक पर एक जैसा मिलता-जुलता टैटू दिखाई दे रहा है.
आर माधवन ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पत्नी-बेटे के दुबई शिफ्ट होने पर बात करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अपने बेटे के करियर को बचाने के लिए उनका पूरा परिवार दुबई शिफ्ट हुआ था. दुबई शिफ्ट होने का फैसला उनकी पत्नी सरिता बिर्जे का था. पढ़ें पूरी खबर…
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और सुनील सकबल की फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.95 करोड़ रुपये रहा.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगर आप क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम कुछ बेहतरीन सीरीज के बारे में बात करेंगे. इन सीरीज में भर-भर कर सस्पेंस देखने को मिलेगा और इनकी कहानी आपको हैरान करके रख देगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीशा पटेल ने हाल ही में दावा किया है कि उनकी फिल्म ‘गदर’ फ्रेंचाइजी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से बड़ी हिट थी. उन्होंने कहा, ‘आसान भाषा में कहूं तो गदर 1 और गदर 2 को सिनेमाघरों में देखने वाले दर्शक संख्या सबसे ज्यादा है, धुरंधर 1 और 2 से भी ज्यादा. अब मैं सिनेमाई इतिहास का हिस्सा हूं.’
सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) की ओटीटी रिलीज डेट घोषित कर दी गई है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
सुपरस्टार मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की जोड़ी एक बार फिर ‘दृश्यम 3’ के साथ धमाल मचाने आ रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर यह बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम होने जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने घर से भागकर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया है. इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स हैं जो घर से भाग गए थे, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान हासिल की. इसी तरह आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘370 की बिरयानी’ विवाद को लेकर कानूनी पचड़े और भारी ट्रोलिंग में फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम पर वापसी करते हुए प्रणित ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती मानते हुए दर्शकों से माफी मांगी है और सुधरने के लिए एक और मौका मांगा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अजय देवगन पिछली बार फिल्म ‘रेड 2’ और ‘शैतान’ में नजर आए थे. हालांकि इस साल उनकी कोई भी मूवी रिलीज नहीं हुई है. लेकिन वह जल्द ही सिनेमाघरों में फिल्म धमाल 4 से वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म का शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज किया गया है और इस ट्रेलर के आने के बाद लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज होगी. इस मूवी में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म को लेकर सभी एक्टर्स ने कितनी फीस चार्ज की है, चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी. फिल्म सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही. दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू ने सिनेमाघरों में 15 मई को दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के शुक्रवार कलेक्शन पर.यहां पढ़ें पूरी खबर…
सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और अब ओटीटी पर भी यह तहलका मचा रही है. यह रिलीज के 24 घंटे के भीतर भारत में नंबर 1 बन गई है और लगातार ट्रेंड कर रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
Main Vaapas Aaunga Opening Day Collection: निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अपनी कातिलाना अदाओं और बेहतरीन फिटनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज जन्मदिन है. ‘एम.एस. धोनी’ फिल्म से घर-घर में मशहूर हुईं दिशा आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. उनके इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक लड़की पर हुए भद्दे कमेंट का विवाद बढ़ता जा रहा है. इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए सीनियर कॉमेडियन सुनील पाल ने प्रणित और समय रैना को ‘समाज का आतंकवादी’ बताया है. सुनील पाल ने कॉमेडी क्लबों में अश्लीलता रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है.
Entertainment News Live In Hindi: बिग बॉस फेम और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इस समय एक बड़े विवाद में घिर गए हैं. उनके शो में एक लड़की पर किए गए भद्दे कमेंट का समर्थन करने को लेकर जनता और सेलेब्स में भारी नाराजगी है. अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया है. सुनील पाल ने प्रणित मोरे और समय रैना जैसे कॉमेडियन्स पर निशाना साधते हुए उन्हें 'समाज का आतंकवादी' और 'कॉमेडी का कलंक' तक कह डाला. उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता और गाली-गलौज परोसने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए.
दिशा पटानी का आज जन्मदिन
बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 13 जून 1992 को बरेली में जन्मी दिशा ने फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग, जबरदस्त डांस मूव्स और फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली दिशा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आज फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Main Vaapas Aaunga collection)
सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की एक बड़ी जंग छिड़ी हुई है. जहां अब बड़े पर्दे पर इतिहास के एक सबसे दर्दनाक पन्ने को समेटे हुए एक नई कहानी ने दस्तक दी है. मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आउंगा' में पहली बार दो बेहद टैलेंटेड स्टार्स की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी एक्टिंग ने पहले ही दिन ऑडियंस को भावुक कर दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…