साल 2026 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहा है और आने वाले महीनों में भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होंगी. आने वाली कुछ फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर भी क्लैश होने वाला है.यहां पढ़ें पूरी खबर...
---विज्ञापन---
Entertainment News LIVE Update in Hindi: एटली और अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘राका’ का जब से पहला पोस्टर रिलीज हुआ. तब से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई. फिल्म ‘राका’ का बेसब्री करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी शामिल हो गया है. एटली के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम करने वाले शाहरुख ने अपने X अकाउंट पर ‘राका’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. शाहरुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अल्लू… पोस्टर बेहद दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह. आप लोगों ने जो कमाल किया है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. यह अनुभव… एटली के शब्दों में कहें तो- मास…मास…मास… होगा!! राका बेहद रोमांचक लग रही है, ऑल द बेस्ट!!’
आज हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेड कर रही हैं. जया बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1963 में आई सत्यजीत रे की फिल्म ‘महानगर’ से की थी. लेकिन जया बच्चन को लोगों के बीच पहचान साल 1971 में आई फिल्म ‘गुड्डी’ से मिली, जिसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा, वो साल 2004 से समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं.
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 21वें दिन सिर्फ 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म ने 1,653.67 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
साल 2026 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहा है और आने वाले महीनों में भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होंगी. आने वाली कुछ फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर भी क्लैश होने वाला है.यहां पढ़ें पूरी खबर...
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. एक्टर की आखिरी फिल्म जन नायकन की अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है. फिल्म विवादों के कारण अटकी पड़ी है. इन सभी के अलावा बीच में उनकी पत्नी के साथ तलाक और एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर हैं. इन सभी के बीच उन्होंने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और 8 अप्रैल को रैली के दौरान उन्होंने लोगों के द्वारा साजिश रचने और अपने तलाक को लेकर भरे मंच पर कई बातें कही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स की लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान का आता है. ये इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. 90 के दशक से लेकर अभी तक ये इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. लेकिन आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में भी बात करेंगे, जिसने इन तीनों खांस को कड़ी टक्कर दी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
शाहरुख खान के साथ फिल्म कभी हां कभी ना में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने अपने इकलौते भाई को खो दिया है. इससे पहले वह अपने पेरेंट्स को खो चुकी हैं. लेकिन भाई के जाने के बाद वह पूरी तरह से टूट गई हैं. एक्ट्रेस ने भाई के निधन की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
https://www.instagram.com/reel/DWwIJu4gsLm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 21वें दिन सिर्फ 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म ने 1,653.67 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर लिया है.
https://www.instagram.com/reel/DWTP_k0kXXC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
आज हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेड कर रही हैं. जया बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1963 में आई सत्यजीत रे की फिल्म ‘महानगर’ से की थी. लेकिन जया बच्चन को लोगों के बीच पहचान साल 1971 में आई फिल्म ‘गुड्डी’ से मिली, जिसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा, वो साल 2004 से समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं.
https://www.instagram.com/reel/DW5jSVSiVgr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने उस विवाद एपिसोड के बारे में खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है. पढ़ें पूरी खबर...
मेगाबजट फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में कास्टिंग के मामले में अब रामानंद सागर के बेटे मोती सागर का इस मामले पर बयान सामने आया है. रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की. पढ़ें पबूरी खबर...
एटली और अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘राका’ का जब से पहला पोस्टर रिलीज हुआ. तब से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई. फिल्म ‘राका’ का बेसब्री करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी शामिल हो गया है. एटली के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम करने वाले शाहरुख ने अपने X अकाउंट पर ‘राका’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. शाहरुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अल्लू… पोस्टर बेहद दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह. आप लोगों ने जो कमाल किया है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. यह अनुभव… एटली के शब्दों में कहें तो- मास…मास…मास… होगा!! राका बेहद रोमांचक लग रही है, ऑल द बेस्ट!!’
Happy Birthday @alluarjun … the poster is intriguing and amazing just like you are. Can’t wait to see what you guys have put together. This experience will be… in Atlee’s words - Mass masss massss!! #raaka looks so exciting, all the best!! @Atlee_dir pic.twitter.com/QHh3ZkpKQh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 8, 2026