Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का विवाद

Entertainment News in Hindi LIVE: आलिया भट्ट के बाद अब फिल्ममेकर करण जौहर भी यामी गौतम के फैन बन गए हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है. बीते दिनों मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेशन पर रोक लगा दी है, जिसके बाद मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. ताकि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा सकें और फिल्म को रिलीज कर सकें.

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ इस समय नेटफ्लिक्स पर काफी ट्रेंड कर रही है. हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म ‘हक’ देखी और उसकी तारीफ भी की. आलिया ने यामी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनकी फैन बन गई हैं. वहीं, आलिया के बाद अब फिल्ममेकर करण जौहर भी यामी गौतम के फैन बन गए हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को देखने के बाद करण भी इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. करण ने इंस्टाग्राम पर ‘हक’ फिल्म की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने कहा उन्हें ये फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में न देखने का अफसोस है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज रामानंद सागर की ‘रामायण’ के श्रीराम यानी एक्टर अरुण गोविल का आज जन्मदिन भी है. अरुण गोविल आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरुण गोविल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1977 में आई फिल्म ‘पहेली’ से की थी. लेकिन उन्हें पहचान साल 1986 में आए रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण से मिली, इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में भगवान राम के रूप में फेमस कर दिया.

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने तीसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 108.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38वें दिन 6.15 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 805.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1254.9 करोड़ तक पहुंच गया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

18:59 (IST) 12 Jan 2026
कौन हैं Mardaani 3 की ये खूंखार ‘अम्मा’

Maradaani 3 Villain: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसमें शामिल किरदारों की खूब चर्चा हो रही है. ट्रेलर में नजर आ रही खूंखार ‘अम्मा’ भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

17:34 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का विवाद

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है. बीते दिनों मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेशन पर रोक लगा दी है, जिसके बाद मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. ताकि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा सकें और फिल्म को रिलीज कर सकें. क्योंकि थलपति विजय के फैंस को एक्टर की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

16:37 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News: “10 एकड़ जमीन देने को तैयार हूं…”, आवारा कुत्तों पर बोले मीका सिंह

Mika Singh: पंजाबी और बॉलीवुड गानों के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के लिए अपनी आवाज उठाई है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले ही आवारा कुत्तों को शहरों से हटाकर शेल्टर होम में भेजे जाने का बड़ा आदेश जारी किया है...

15:16 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News: रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज

https://www.instagram.com/reel/DTZ2f66iMbd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:59 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News: 'थूकती हूं तुम पर', Mahhi Vij का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, नदीम संग अपने रिश्ते पर कही ये बात

माही विज इन दिनों जय भानुशाली संग तलाक को लेकर चर्चा में है. हालांकि उन्होंने हाल ही में अपने दोस्त नदीम नादज को बर्थडे विश किया था और आई लव यू भी कहा था, जिसके बाद लोगों ने उनके रिश्ते पर सवाल खड़े किए. वहीं, अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि थूकती हूं मैं तुम पर और तुम्हारी ऐसी घटिया सोच पर. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DTYOKW6CECD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

12:29 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News:'श्रीकृष्ण' रहे Nitish Bharadwaj की बेटियों को पिता से आती है घिन!

बी.आर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभा चुके एक्टर नितीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान है.क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी स्मिता गेट से उनका तलाक चल रहा है और उनका कहना है कि पत्नी बच्चों से मिलने नहीं देती है. एक्टर ने ये भी बताया कि उनकी बेटियां उनसे नफरत करती हैं. हालांकि इन सभी दावों को खारिज करते हुए स्मिता गेट ने बताया कि वह 2024 में दोनों बेटियों से मिले थे और अपने पिता से मिलकर बच्चे इमोशनल हो गए थे. स्मिता ने ये भी कहा कि नितीश कभी भी जिम्मेदारी नहीं लेते थे न ही बच्चों की फीस भरते थे और न ही घर खर्च की जिम्मेदारी लेते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:21 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38वें दिन कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38वें दिन 6.15 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 805.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1254.9 करोड़ तक पहुंच गया.

https://www.instagram.com/reel/DTZmHZPjOnw/?utm_source=ig_web_copy_link

12:19 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘द राजा साहब’ की कमाई

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने तीसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 108.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

https://www.instagram.com/p/DKbR5vBSNh0/?utm_source=ig_web_copy_link

11:33 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने कर ली शादी

'बिग बॉस' सीजन 16 के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. अपनी शादी की एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DTZUwzxCCzL/?utm_source=ig_web_copy_link

11:02 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘रामायण’ के श्रीराम यानी एक्टर अरुण गोविल का जन्मदिन आज

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के श्रीराम यानी एक्टर अरुण गोविल का आज जन्मदिन भी है. अरुण गोविल आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरुण गोविल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1977 में आई फिल्म ‘पहेली’ से की थी. लेकिन उन्हें पहचान साल 1986 में आए रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण से मिली, इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में भगवान राम के रूप में फेमस कर दिया.

https://www.instagram.com/p/B-1drYXjclV/?utm_source=ig_web_copy_link

09:24 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Prashant Tamang की पत्नी ने बताया कैसे हुई सिंगर की मौत?

'इंडियन आइडल' सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग की पत्नी मार्था एली ने फैंस का आभार भी जताया. इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत की मौत पर लगाई जा रही सभी अटकलों को खारिज कर दिया और बताया कि आखिर उनके पति की मौत कैसे हुई? पढ़ें पूरी खबर...

08:23 (IST) 12 Jan 2026
Entertainment News LIVE: करण जौहर बने यामी गौतम के फैन

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ इस समय नेटफ्लिक्स पर काफी ट्रेंड कर रही है. हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म ‘हक’ देखी और उसकी तारीफ भी की. आलिया ने यामी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनकी फैन बन गई हैं. वहीं, आलिया के बाद अब फिल्ममेकर करण जौहर भी यामी गौतम के फैन बन गए हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को देखने के बाद करण भी इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. करण ने इंस्टाग्राम पर ‘हक’ फिल्म की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने कहा उन्हें ये फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में न देखने का अफसोस है.

https://www.instagram.com/p/DTYUXYSiBtG/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 12, 2026 08:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.