---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा, व्हाइट कॉर्सेट गाउन में दिखा दिलकश अंदाज

Entertainment News in Hindi LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट पर अपने ब्यूटी का जलवा बिखेरा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ग्लोबल बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इस साल भी ऑस्कर में एक प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा डायोर के स्ट्रैपलेस व्हाइट कॉर्सेट गाउन पहने नजर आईं. इस दौरान प्रियंका के पति निक जोनास भी उनके साथ ही मौजूद थे. जहां फैंस उनका ये लुक देखकर बहुत खुश हुए. प्रियंका के गाउन में फिटेड बॉडीस था जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था. वहीं, इसकी स्कर्ट में हाई स्लिट और विंग्स जैसी डिटेलिंग थी.

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थदानी का जन्मदिन है. राशा फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं, जो इस साल अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल, 2025 में बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इस साल राशा थ्रिलर रोमांस फिल्म ‘लाइक लाइका’ में नजर आएंगी. इसके अलावा, आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर डीके सप्रू की जयंती है. डीके सप्रू हिन्दी सिनेमा में तब से काम कर रहे थे, जब देश आजाद भी नहीं हुआ था. उन्होंने अपने 37 साल के करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘हमसाया’, ‘झांसी की रानी’, ‘कालापानी’, ‘दिल दिया दर्द लिया’ और ‘जंजीर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 17वें दिन 3.18 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 47.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 52.60 करोड़ रुपये है. दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 17वें दिन 3.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 50.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक कुल 65.95 करोड़ रुपये कमा लिए है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:03 (IST) 16 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी का आज है जन्मदिन

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थदानी का जन्मदिन है. राशा फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं, जो इस साल अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल, 2025 में बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इस साल राशा थ्रिलर रोमांस फिल्म ‘लाइक लाइका’ में नजर आएंगी.

https://www.instagram.com/p/DUk65jtDKgz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:23 (IST) 16 Mar 2026
Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा

ग्लोबल बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इस साल भी ऑस्कर में एक प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा डायोर के स्ट्रैपलेस व्हाइट कॉर्सेट गाउन पहने नजर आईं. इस दौरान प्रियंका के पति निक जोनास भी उनके साथ ही मौजूद थे. जहां फैंस उनका ये लुक देखकर बहुत खुश हुए. प्रियंका के गाउन में फिटेड बॉडीस था जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था. वहीं, इसकी स्कर्ट में हाई स्लिट और विंग्स जैसी डिटेलिंग थी.

First published on: Mar 16, 2026 08:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.