रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. अपने रिलीज के महज 13 दिन में फिल्म ने 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसे में क्या रणवीर सिंह की ये फिल्म 9 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?…पूरी खबर पढ़े
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है. रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की दहाड़ न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं और आज यानी 14वें दिन भी इसकी कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. आइए जानते हैं आज कितनी हुई फिल्म की कमाई.
अमृतसर से बैंकॉक और फिर मुंबई का संघर्ष- 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे राजीव हरिओम भाटिया (अक्षय कुमार) के पिता सेना में थे. अक्षय का बचपन दिल्ली और मुंबई में बीता. मार्शल आर्ट्स के प्रति उनके जुनून ने उन्हें बैंकॉक पहुंचाया, जहां उन्होंने ‘मय थाई’ सीखी. गुजारे के लिए उन्होंने वहां शेफ और वेटर की नौकरी भी की. मुंबई लौटकर उन्होंने मार्शल आर्ट्स सिखाना शुरू किया, जहां एक छात्र की सलाह पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जादू अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है. फिल्म में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ नाम का एक किरदार निभाया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से प्रेरित है. अब खुद नबील गबोल ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने राकेश बेदी के प्रति अपना सम्मान और प्यार तो जाहिर किया, लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि फिल्म में उनकी असली ‘दबंग’ छवि को सही से नहीं दिखाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के फैंस के लिए लंबे इंतजार के बाद एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ समय से विवादों और सेंसर बोर्ड की अड़चनों में फंसी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) अब आखिरकार रिलीज की दहलीज पर है. पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म अब जल्द सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. अगर आप भी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, तो चलिए जानते हैं कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म. पूरी खबर यहां पढ़ें…
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ के कुछ सीन्स को AI के जरिए रिक्रिएट किया जा रहा है. इसी तरह एक फैन पेज ने AI के जरिए’धुरंधर द रिवेंज’ में यलीना और हमजा की लव स्टोरी को हैप्पी एंडिग दी है. पढ़ें पूरी खबर…
‘धुरंधर 2’ के 13 दिनों का टोटल कमाई ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 899.92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.वहीं, वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 13 दिनों में 1,435.41 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार को ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 प्रोग्राम में शामिल हुए. यहां सलमान खान को देख फैंस बेकाबू हो गए भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
इसके अलावा आज टीवी के फेमस एक्टर अयाज खान का जन्मदिन है. एक्टर आज अपना 47 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अयाज खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में आए टीवी शो ‘ब्लफमास्टर!’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2007 में आए मेडिकल ड्रामा सीरियल ‘दिल मिल गए’ से मिली, जिसमें उन्होंने शुभंकर राय का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से अयाज खान ने बॉलीवुड में कदम रखा.
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और लवली जोड़ियों में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एकल बार फिर से सर्खियों में हैं. इस बार ये कपल अपने बेटे नीर की वजह से चर्चा में है. दरअसल, परिणीति ने अपनी एक पोस्ट में संसद में पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) का मुद्दा उठाने के लिए अपने पति राघव चड्ढा की खूब तारीफ की. अपनी पोस्ट में परिणीति ने लिखा, ‘मेरे प्यारे पति, आज आपको न केवल एक सांसद के रूप में, बल्कि हमारे बच्चे के नए पिता के रूप में बोलते हुए देखना एक ऐसा क्षण है जिसे मैं लंबे समय तक संजो कर रखूंगी. आज आपने उस पिता के रूप में बात की, जिसे मैं हर दिन देखती हूं. मुझे तुम पर हमेशा से गर्व है.’
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और लवली जोड़ियों में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एकल बार फिर से सर्खियों में हैं. इस बार ये कपल अपने बेटे नीर की वजह से चर्चा में है. दरअसल, परिणीति ने अपनी एक पोस्ट में संसद में पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) का मुद्दा उठाने के लिए अपने पति राघव चड्ढा की खूब तारीफ की. अपनी पोस्ट में परिणीति ने लिखा, 'मेरे प्यारे पति, आज आपको न केवल एक सांसद के रूप में, बल्कि हमारे बच्चे के नए पिता के रूप में बोलते हुए देखना एक ऐसा क्षण है जिसे मैं लंबे समय तक संजो कर रखूंगी. आज आपने उस पिता के रूप में बात की, जिसे मैं हर दिन देखती हूं. मुझे तुम पर हमेशा से गर्व है.'
इसके अलावा आज टीवी के फेमस एक्टर अयाज खान का जन्मदिन है. एक्टर आज अपना 47 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अयाज खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में आए टीवी शो 'ब्लफमास्टर!' से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2007 में आए मेडिकल ड्रामा सीरियल 'दिल मिल गए' से मिली, जिसमें उन्होंने शुभंकर राय का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू… या जाने ना' से अयाज खान ने बॉलीवुड में कदम रखा.
'धुरंधर 2' के 13 दिनों का टोटल कमाई ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 899.92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.वहीं, वर्ल्डवाइड 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 13 दिनों में 1,435.41 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.