शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म देवदास 6 फरवरी को री-रिलीज होगी. जबकि सलमान खान की तेरे नाम 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी.
लबॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘गदर 3’ और ‘हमराज 2’ पर काम चल रहा है और ये दोनों फिल्मों पर काम चल रहा है.
ओटीटी दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार है. इस वेब सीरीज को मेकर्स अब फिल्म के रूप में दर्शकों के बीच परोसने वाले हैं. इसे मिर्जापुर: द फिल्म नाम दिया है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दमदार पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म के रैप की घोषणा की है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “It’s a wrap! mirzapurthefilm Video courtesy: Tushil Pujari”
रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की देर रात को चार राउंड फायरिंग की गई थी. उस दौरान रोहित अपने घर के अंदर ही थे. मामला जैसे ही सामने आया वहां पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई और उसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. वहीं, अब इस फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को पुणे के वारजे और कर्वेनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक चारों किसी एक कुख्यात गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस सभी को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपेगी.
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें युजवेंद्र चहल, शेफाली बग्गा, धनश्री वर्मा और आरजे महवश नजर आ रही हैं. हालांकि इस एआई पोस्टर को देख शेफाली बग्गा ने नाराजगी जाहिर की है और इसे घिनौना बताया है. इस पोस्टर को फिल्म किस किसको प्यार करूं के तर्ज पर एआई से तैयार किया गया है. इसमें धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, शेफाली बग्गा और आरजे महवश नजर आ रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. दोनों की डेटिंग को लेकर काफी वक्त से अफवाहें उड़ती रही हैं. लेकिन उन्होंने कभी इसपर रिएक्ट नहीं किया है. यहां तक अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे फरवरी में शादी करने वाले हैं. इन रिपोर्ट्स के बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उदयपुर का सिटी पैलेस रश्मिका और विजय की शादी के लिए सजाया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड के फैमस एक्टर जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. जैकी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म ‘स्वामी दादा’ में एक छोटे से रोल के साथ की थी. इसकेअगले साल ही सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को अपनी फिल्म ‘हीरो’ का हीरो बनाया और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में कामकिया,.जिनमें ‘अंदर बाहर’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘आज का दौर’, ‘कर्मा’ और ‘कुदरत का कानून’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.
टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘द 50’ में हिस्सा लेने वाली रिद्धि डोगरा ने रियलिटी शो की दुनिया में डेब्यू को लेकर अपनी घबराहट खुलकर जाहिर की है. रिद्धि डोगरा ने कहा, ‘मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन मैं इसके लिए एक्साइटेड भी हूं. मैं सिर्फ इसलिए घबरा रही हूं क्योंकि मैं काफी इंट्रोवर्ड हूं. इसलिए इतने सारे लोगों से भरी जगह पर रहना मेरे लिए थोड़ा मुश्किलहै.. इसलिए मैं इसे 26 दिनों की शूटिंग के रूप में देख रही हूं. मुझे कई रातों तक नींद नहीं आई, बहुत घबराहट हुई.’
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की देर रात को चार राउंड फायरिंग की गई थी. उस दौरान रोहित अपने घर के अंदर ही थे. मामला जैसे ही सामने आया वहां पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई और उसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. वहीं, अब इस फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को पुणे के वारजे और कर्वेनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक चारों किसी एक कुख्यात गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस सभी को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपेगी.
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को चार राउंड फायरिंग हुई थी. इस मामले में की जांच फिलहाल पुलिस कर रही हैं. हालांकि इस बीच शुभम लॉन्कर आरजू बिश्नोई नाम के एक शख्स ने पोस्ट किया है और कहा, ''राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लॉन्कर आरजू बिश्नोई और हरी बॉक्सर हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया. इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है. इसको अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझ आई तो अब घर के बाहर नहीं इसके बेडरूम में गोली चलेगी. इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है.''
टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'द 50' में हिस्सा लेने वाली रिद्धि डोगरा ने रियलिटी शो की दुनिया में डेब्यू को लेकर अपनी घबराहट खुलकर जाहिर की है. रिद्धि डोगरा ने कहा, 'मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन मैं इसके लिए एक्साइटेड भी हूं. मैं सिर्फ इसलिए घबरा रही हूं क्योंकि मैं काफी इंट्रोवर्ड हूं. इसलिए इतने सारे लोगों से भरी जगह पर रहना मेरे लिए थोड़ा मुश्किलहै.. इसलिए मैं इसे 26 दिनों की शूटिंग के रूप में देख रही हूं. मुझे कई रातों तक नींद नहीं आई, बहुत घबराहट हुई.'
बॉलीवुड के फैमस एक्टर जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. जैकी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म 'स्वामी दादा' में एक छोटे से रोल के साथ की थी. इसकेअगले साल ही सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को अपनी फिल्म 'हीरो' का हीरो बनाया और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में कामकिया,.जिनमें 'अंदर बाहर', 'तेरी मेहरबानियां', 'आज का दौर', 'कर्मा' और 'कुदरत का कानून' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.
रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' ने दूसरे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 14.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म 'Border 2' ने 9वें दिन 17.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 252.75 करोड़ का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 344 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…