Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: स्पिरिट की रिलीज डेट आई सामने

Entertainment News in Hindi LIVE: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस में कटौती कर दी है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ साल 2025 की फ्लॉप फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद खबरें आईं कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन चल रही है. इस बीच एक्टर कार्तिक ने अफवाहों को खारिज कर दिया. वहीं, बिजनेस एनालिस्ट सुमित कादेल के अनुसार, कार्तिक ने फिल्म में अपनी फीस में से 15 करोड़ रुपये छोड़ दिए हैं. वहीं, फिल्म ‘थलाइवर 173’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी.

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत फैशन मॉडल के रूप में की थी. इसके बाद साल 2010 में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इसके बाद साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिनमें ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’, और ‘कपूर एंड संस’ जैसी मूवीज शामिल हैं.

---विज्ञापन---

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ की 7वें दिन भी बहुत कमाई हुई. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन 5.65 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही मूवी ने भारत में अब तक कुल 130.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 42वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म की कमाई भारत में अब तक 816.60 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1272.85 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

15:58 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: थलापति विजय की 'जन नायकन' को SC से लगा झटका

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल फिल्म की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि जन नायकन के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मांगने वाली याचिका दर्ज की थी. जहां इस याचिका पर कल यानी 15 जनवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दखल से साफ इनकार कर दिया था. ऐसे में अब मेकर्स के पास आखिरी उम्मीद मद्रास हाई कोर्ट को लेकर बची हुई है. जहां इस मामले पर डिविजन बेंच 20 जनवरी को फैसला लेगी.

14:11 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी Gaurav Khanna की वाइफ Akansha Chamola

बिग बॉस 19 के विजेता अभिनेता गौरव खन्ना अक्सर अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में आकांक्षा ने अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसने उन्हें मुसीबत में डाल दिया. आकांक्षा का अनोखा डांस स्टाइल सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतरा. देखते ही देखते कमेंट सेक्शन आलोचनाओं से भर गया. कुछ यूजर्स ने उनके डांस स्टेप्स का मजाक उड़ाया, तो कुछ ने उन्हें 'ओवरएक्टिंग' न करने की सलाह दे डाली. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा अपने डांस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTi3F0qCqBH/?utm_source=ig_web_copy_link

12:55 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: एआर रहमान का बयान वायरल

एआर रहमान ने नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' को एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने धार्मिक मान्यताओं और उसके प्रभाव पर विस्तार से बात की. चलिए जानते हैं कि आखिर एआर रहमान ने क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DTdLhkNjMTF/?utm_source=ig_web_copy_link

11:11 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर’ ने 42वें दिन इतने करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 42वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म की कमाई भारत में अब तक 816.60 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1272.85 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DRMDz5JjBk0/?utm_source=ig_web_copy_link

10:22 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘द राजा साहब’ की 7वें दिन की कमाई

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ की 7वें दिन भी बहुत कमाई हुई. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन 5.65 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही मूवी ने भारत में अब तक कुल 130.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DTdAUoPiOqO/?utm_source=ig_web_copy_link

09:24 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 41 साल के हुए एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत फैशन मॉडल के रूप में की थी. इसके बाद साल 2010 में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इसके बाद साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिनमें ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’, और ‘कपूर एंड संस’ जैसी मूवीज शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTipvMGjEvW/?utm_source=ig_web_copy_link

07:57 (IST) 16 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘तू मेरी मैं तेरा’ में कार्तिक आर्यन की फीस में कटौती

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ साल 2025 की फ्लॉप फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद खबरें आईं कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन चल रही है. इस बीच एक्टर कार्तिक ने अफवाहों को खारिज कर दिया. वहीं, बिजनेस एनालिस्ट सुमित कादेल के अनुसार, कार्तिक ने फिल्म में अपनी फीस में से 15 करोड़ रुपये छोड़ दिए हैं. वहीं, फिल्म ‘थलाइवर 173’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी.

https://www.instagram.com/reel/DS7gi4WDbxB/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 16, 2026 07:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.