बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज का खुलासा किया है. उनके कैंसर की बीमारी से जुड़ा खौफनाक किस्सा बताया है. हाल ही में सुशांत प्रधान को दिए एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने अपनी कैंसर बीमारी से जंग के बारे में खुलकर बात की. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ और दूसरी शादी को लेकर एक बोल्ड स्टेटमेंट दिया है. विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में पूजा बेदी ने दूसरी शादी को लेकर बात करते हुए कहा, ‘आज मैं मानेक के साथ रिश्ते में हूं और मेरी सगाई को 8 साल हो गए हैं. लोग मुझसे बड़े चाव से पूछते हैं, ‘आप शादी कब कर रही हैं?’ और मैं कहती हूं, मैं शादी नहीं कर रही हूं.’ पढ़ें पूरी खबर…
फेमस यूट्यूबर और एक्टर अखिल एनआरडी की पत्नी मेघा एक बस कंडक्टर के साथ घर से भाग गई है. यूट्यूबर के अखिल के करीबी दोस्त और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट साई कृष्णा ने कंफर्म करते हुए कहा मेघा ‘भाग गई है’. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर श्रीदेवी की बायोपिक की एक फोटो के जरिए इसकी पहली झलक शेयर की है. इसके साथ ही प्रियंका ने बहुत खास अंदाज में श्रीदेवी के मेमोरियल को श्रद्धांजलि अर्पित की. पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से कभी-कभी ऐसी खौफनाक कहानियां सामने आती हैं, जो रोंगटे खड़े कर देती हैं, एक ऐसी ही किस्सा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ा है, जिसे सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. ये डरावना एक्सपीरियंस एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ हुआ था. जिसका खौफनाक खुलासा उनकी बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने किया था. पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर का कैंसर से निधन हो गया है, साउथ कोरियाई मनोरंजन जगत के मशहूर के-ड्रामा निर्देशक अहं पैन-सेओक का 64 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 12 अगस्त 2026 को अंतिम सांस ली. निर्देशक पिछले साल से लंग्स के कैंसर से जूझ रहे थे. हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था. इलाज के बावजूद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उनका निधन हो गया. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी का पॉपुलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने वाला है. शो को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, पहले अजय देवगन शो को होस्ट करेंगे ये खबरें सामने आईं थी, लेकिन अब मामला पूरा ही उलट गया है, शो को ये एक्टर होस्ट करने वाला है. पढ़ें पूरी खबर…
‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं, इन कलाकारों ने फिल्म में काम करने के लिए कितनी फीस चार्ज की है और किस एक्टर को सबसे ज्यादा सैलरी मिली है. चलिए जानते हैं.यहां पढ़ें पूरी खबर…
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पिछले कथित एब्यूजिव रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनका पार्टनर कभी बेहद प्यार और परवाह करने वाला बन जाता था, तो अगले ही दिन उसका व्यवहार पूरी तरह बदल जाता था. एक्ट्रेस ने नार्सिसिस्टिक एब्यूज के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस रिश्ते का उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था. यहां पढ़ें पूरी खबर..
हाल ही में 70 साल के एक्टर अन्नू कपूर ने अपने करियर के एक मुश्किल दौर को याद किया जब उन्होंने सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था. एक्टर ने अपने परिवार को पालने के लिए सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बोल्ड और इंटीमेट सीन्स करने को लेकर उन्हें आज पछतावा होता है.यहां पढ़ें पूरी खबर…
राजकुमार राव स्टारर फिल्म प्रहार की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. अब ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
मशहूर अभिनेता ने ‘भगवद गीता’ पढ़ने और भगवान शिव व कृष्ण में अपनी गहरी आस्था पर खुलकर बात की है. एक पॉडकास्ट में उनके आध्यात्मिक बयानों ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड का एक ऐसी एक्टर जिसने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, उनका जाना उनके परिवार और फैंस के लिए किसी से कम नहीं था. वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे, जिन्हें दुनिया छोड़े 6 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई की तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं. अब एक पॉडकास्ट में श्वेता ने सुशांत को लेकर ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसे बताते हुए वह भावुक हो गईं. पढ़ें पूरी खबर…
Anup Soni On Crime Patrol ‘क्राइम पेट्रोल’ का नाम सुनते ही आज भी कई दर्शकों के जहन में अनूप सोनी का चेहरा आ जाता है. लंबे समय तक इस शो को होस्ट करने वाले अनूप सोनी अब इसका हिस्सा नहीं हैं. शो के नए सीजन में उनकी जगह अभिनेता अजय देवगन नजर आने वाले हैं. ऐसे में अनूप सोनी ने पहली बार इस बदलाव पर खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ‘क्राइम पेट्रोल’ उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गया. पढ़ें पूरी खबर…
15 August Viral Patriotic Song: दूरदर्शन का 23 साल पुराना मशहूर शो ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ आज भी अपने देशभक्ति से भरे टाइटल ट्रैक के लिए याद किया जाता है. 15 अगस्त के मौके पर इस हिट गाने का क्रेज आज भी बरकरार है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने हाल ही में खुद पर भारत में लगे बैन पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. इसके बाद ‘इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ ने एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय निर्माताओं को नए प्रोजेक्ट्स में पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों को न लेने के निर्देश दिए थे. इस फैसले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों सहित मशहूर सिंगर आतिफ असलम पर भी बैन लगाया गया था. अब लगभग एक दशक बाद आतिफ असलम ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है…पूरी खबर पढ़ें
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत देखने को मिल रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. यहां तक कि सनी देओल की बटवारा 1947 को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
इंतजार खत्म हो गया है. रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन आज यानी 13 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. एक बार फिर करण जौहर इस रहस्यमयी और रोमांचक खेल की कमान संभालते नजर आएंगे. हालांकि इस बार शो पहले सीजन से और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है. खिलाड़ियों की संख्या से लेकर महल की सजावट और गेम के ट्विस्ट तक, कई चीजें बदली गई हैं.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी कोई निजी बात नहीं, बल्कि टीवी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक मजेदार प्रोमो है. शो के अपकमिंग एपिसोड में राधे मां बतौर मेहमान नजर आएंगी. इसी दौरान भारती सिंह ने पवन सिंह की शादी को लेकर ऐसा सवाल कर दिया कि पूरा माहौल हंसी-मजाक से भर गया.
मनोरंजन जगत में कई एक्टर और एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने कई बार अपनी सेहत से जुड़ी चीजों को फैंस के साथ शेयर किया है, हाल ही में एक एक्ट्रेस ने ज्यादा मोबाइल यूज करने की वजह से झेले बेतहाशा दर्द को अपने फैंस के साथ साझा किया है, और उनसे ज्यादा फोन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की है. हम मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस शकीला की बात कर रहे हैं, जो इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की हाल ही में गर्दन की बड़ी सर्जरी हुई है. शकीला ने खुद अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बीमारी और सर्जरी के बारे में बताया. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी इस हालत के पीछे लंबे समय तक गलत पोस्चर में मोबाइल फोन देखना बड़ी वजह बना. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए राहत भरी खबर आई है. हैदराबाद के अस्पताल में उनके कंधे की सफल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी हो गई है. जुलाई के अंत में एक शूटिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी. सर्जरी के बाद एनटीआर ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी सेहत में सुधार की जानकारी दी है. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह रिकवर होने के लिए 2 से 3 महीने आराम करने की सलाह दी है. फैंस उनके जल्द ठीक होकर सेट पर लौटने की दुआ कर रहे हैं.
अपरा मेहता और प्रियंका चाहर चौधरी का आज जन्मदिन
भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की दो मशहूर अभिनेत्रियां अपरा मेहता और प्रियंका चाहर चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'सविता बा' के यादगार किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस अपरा मेहता ने टीवी से लेकर थिएटर तक अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है. वहीं, 'उदारियां' फेम और 'बिग बॉस 16' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका चाहर चौधरी आज के युवा फैंस की पसंदीदा कलाकार हैं. आज 13 अगस्त के इस खास मौके पर दोनों अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Spider Man Brand New Day and Ohh My Dog Box Office Collection)
टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. रिलीज के 14वें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने शानदार कारोबार करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने 14वें दिन यानी बुधवार को भारत में लगभग 6.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर भारत में इस सुपरहिट फिल्म की कुल कमाई अब 438.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं पंकज त्रिपाठी स्टारर पारिवारिक फिल्म 'ओह माय डॉग' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन सुस्त पड़ता दिख रहा है. वीकेंड पर बढ़त के बाद 6वें दिन फिल्म ने काफी खराब बिजनेस किया. फिल्म की कुल कमाई 3.95 करोड़ ही पहुंच पाई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…