बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की तारीफ की है. शाहरुख ने लिखा, “दिल से… मेरी रानी ‘मर्दानी’ को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे यकीन है कि आप ‘मर्दानी3’ में भी उतनी ही जोशीली, मजबूत और दयालु होंगी जितनी आप असल जिंदगी में हैं.”
2026 ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन 1 फरवरी को लॉस एंजिल्स में होगा. इस समारोह में संगीत जगत के महान कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. भारतीय दर्शक इसे 2 फरवरी, सोमवार को ग्रैमी अवार्ड्स 2026 का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. समय के अंतर के कारण समारोह का प्रसारण सुबह-सुबह होगा. भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
तृप्ति डिमरी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की हैं और उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है. उन्होंने तीन फोटोज शेयर की हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
सारा अर्जुन 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर में नजर आईं थी. इस फिल्म में उन्होंने यालिना जामाली का रोल किया था. फिल्म में उनका किरदार सभी को पसंद आया. वहीं, एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पेरेंट्स उन्हें धुरंधर में देखकर खुशी से रोने लगे थे, यह पल उनके लिए सबसे खूबसूरत है, जिसे वह शब्दों में बयान नहीं कर सकती. यहां पढ़ें पूरी खबर..
लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ में एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय राही के रोल में नजर आ रही हैं. वह अपनी असल जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है. अद्रिजा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर के साथ सगाई कर ली और अब सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने पहले तमिल रीति रिवाजों के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं. वहीं अब नए अंदर में अंगूठी पहनाते हुए सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं.इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. अद्रिजा और विग्नेश ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई. जहां अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 आज 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग इस मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय बनकर एक बार फिर से शानदार परफॉर्मेंस दी है. वहीं, फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने मर्दानी की तारीफ की और इसे पावरफुल बताया. यहां पढ़ें पूरी खबर..
द केरल स्टोरी 2 का टीजर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म में इस बार तीन लड़कियों की कहानी दिखाई जाएगी कि किस तरह से उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें दूसरे धर्म में कन्वर्ट किया जाता है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी. मूवी सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय अपने पति और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि विराट कोहली का वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक ही प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है. इंस्टाग्राम पर उनकी इस गैरमौजूदगी ने उनके सभी फैंस को बेचैन कर दिया है. इसके साथ ही उनके फैंस के बीच इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है और अब लोग अनुष्का शर्मा से जवाब मांग रहे हैं.
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने भारत में 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, इन 7 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.5 करोड़ तक पहुंच गया है.
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी छाप छोड़ने वाले फेमस डायरेक्टर प्रियादर्शन आज अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘Poochakkoru Mookkuthi’ से की थी. वहीं साल 1992 में आई फिल्म ‘मुस्कुराहट’ से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपना कदम रखा. उन्होंने बॉलीवुड को ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘हेरा फेरी’ और ‘चुप चुप के’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.
फिल्म ‘मुंज्या’ से लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाने वाले एक्टर अभय वर्मा ने हाल ही में बताया कि वो शाहरुख खान के फैन हैं. वो जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे. अभय ने बताया कि शाहरुख के साथ एक ही कमरे में होना बहुत ही अद्भुत अनुभव था. अभय ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ‘बेशक वो एक राजा हैं और सच कहूं तो, मैं उनकी तारीफ सिर्फ एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक टीचर के रूप में भी करता हूं. उनसे मिलकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी दोस्त से मिल रहे हों.’ उन्होंने कहा कि शाहरुख खान से मिलने के बाद वह संन्यास लेना चाहते थे.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्म 'मुंज्या' से लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाने वाले एक्टर अभय वर्मा ने हाल ही में बताया कि वो शाहरुख खान के फैन हैं. वो जल्द ही फिल्म 'किंग' में शाहरुख के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे. अभय ने बताया कि शाहरुख के साथ एक ही कमरे में होना बहुत ही अद्भुत अनुभव था. अभय ने एबीपी न्यूज़ से कहा, 'बेशक वो एक राजा हैं और सच कहूं तो, मैं उनकी तारीफ सिर्फ एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक टीचर के रूप में भी करता हूं. उनसे मिलकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी दोस्त से मिल रहे हों.' उन्होंने कहा कि शाहरुख खान से मिलने के बाद वह संन्यास लेना चाहते थे.
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी छाप छोड़ने वाले फेमस डायरेक्टर प्रियादर्शन आज अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म 'Poochakkoru Mookkuthi' से की थी. वहीं साल 1992 में आई फिल्म 'मुस्कुराहट' से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपना कदम रखा. उन्होंने बॉलीवुड को 'हंगामा', 'हलचल', 'हेरा फेरी' और 'चुप चुप के' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'Border 2' ने भारत में 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, इन 7 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.5 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…