Live Updates
12:44 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: जुलाई के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 बड़ी फिल्में

जुलाई के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की बड़ी भिड़ंत होने जा रही है. आगामी 2 और 3 जुलाई को थिएटर्स में एक साथ 5 बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं, जिनमें बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:09 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: पब्लिसिटी के लिए गौरव खन्ना से तलाक ले रहीं आकांक्षा चमोला?

मशहूर टीवी कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबर के बाद सोशल मीडिया पर नया बवाल शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस पब्लिसिटी के लिए झूठ बोल रही हैं, जिसके कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:09 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: Lock Upp 2: राम कपूर ने चीटिंग को कहा 'गलती', तो भड़कीं आकांक्षा चमोला

‘लॉक अप 2’ के तीसरे एपिसोड में श्रेया कालरा ने राम कपूर से पूछा कि अगर किसी व्यक्ति को रिश्ते में धोखा मिले, तो क्या उसे दूसरा विकल्प तलाशना चाहिए और अपने पार्टनर के साथ रिश्ता खत्म कर देना चाहिए. इस सवाल पर राम कपूर ने अपनी राय रखते हुए कहा कि भरोसा टूटने के बाद रिश्ते को दोबारा संभालना मुश्किल होता है. उन्होंने बेवफाई को लेकर भी अपना पक्ष रखा, जिस पर आकांक्षा चमोला भड़क गईं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:15 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: इन एक्टर्स ने छोड़ी थी अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और चार दिनों में शानदार कलेक्शन भी कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में कुछ और बड़े कलाकार भी नजर आने वाले थे, जिन्होंने बीच में ही इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:25 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News Live: सोमवार को भी नहीं रुकी 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार दौड़ लगा रही है. वीकेंड पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद फिल्म ने सोमवार को भी अच्छा कलेक्शन किया और अब यह वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

Entertainment News Live In Hindi: अयोध्या राम मंदिर के चंदे में हुई हेराफेरी के मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. इस विवाद पर अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा फूटा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर नेताओं और राजनीतिक दलों पर तीखा निशाना साधा है. देवोलीना ने कहा कि जो लोग मंदिर निर्माण का क्रेडिट लेने में सबसे आगे थे, वे अब गड़बड़ी के आरोपों पर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी नेता के बजाय देश के प्रति वफादार बनें, क्योंकि गलत हमेशा गलत ही रहेगा.

अविका गौर का आज जन्मदिन

लोकप्रिय अभिनेत्री अविका गौर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. टीवी शो 'बालिका वधू' में छोटी 'आनंदी' के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं अविका ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है. टीवी जगत में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) का रुख किया और वहां भी कई हिट फिल्में दीं. आज वे न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर के रूप में भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Welcome To The Jungle collection)

'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार को अक्सर फिल्मों की कमाई घट जाती है, लेकिन इस फिल्म की रफ्तार पूरी तरह नहीं थमी. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 8.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. मेकर्स के लिए राहत की बात यह है कि कामकाजी दिन होने के बावजूद दर्शक थिएटरों तक पहुंच रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…