Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: इस एक्ट्रेस ने की सरकरी स्कूल से पढ़ाई, 20 की उम्र में जीता मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज

Entertainment News in Hindi LIVE: एक्ट्रेस गुल पनाग आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्ट्रेस गुल पनाग आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से स्कूल की पढ़ाई पूरी की. साल 1999 में उन्होंने 20 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म ‘धूप’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके अलावा गुल एक पायलट भी हैं.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को लेकर खबर आ रही थी कि वो तेलुगु हिट ‘डियर कॉमरेड’ की बॉलीवुड रीमेक में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनकी जोड़ी ‘लापता लेडीज’ की फेमस एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के साथ बनेगी. इसी बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मैं ये साफ कर दूं कि यह सच नहीं है. अब मैं कोई रीमेक नहीं बनाऊंगा.’

---विज्ञापन---

वहीं, टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में पार्थ और वैष्णवी के बीच प्यार की शुरुआत होगी। दोनों दुश्मन एक दूसरे के प्यार में डूबेंगे. वहीं, वैष्णवी और पार्थ की लव स्टोरी को तुलसी सपोर्ट करेगी.

इसके अलावा, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 29वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में रणवीर की फिल्म ने अब तक 747.75 करोड़ की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

20:10 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News: एक-दो नहीं, यश की Toxic में हैं 6 हीरोइन

KGF स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक : द फेयरी टेल ऑफ ग्रोन अप्स'' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' से टक्कर लेने जा रही है. इस बीच यहस की फिल्म में शामिल एक्ट्रेसेस को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है. फिल्म से 4 अदकराओं का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में कुल 6 एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं...पूरी खबर पढ़ें

18:08 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: दीपिका-रणवीर की Kiss करते हुए फोटो वायरल, कपल ने ऐसे सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों ही अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. कपल की यह तस्वीर न्यूयॉर्क में पार्टी करने के दौरान की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:35 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: धुरंधर 2 से घबराएं अक्षय कुमार

धुरंधर के क्रेज से कई फिल्ममेकर्स भी घबरा गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ के चलते अक्षय की फिल्म पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदला जा रहा है...पूरी खबर पढ़ें

13:33 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 47 साल की हुईं एक्ट्रेस गुल पनाग

एक्ट्रेस गुल पनाग आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से स्कूल की पढ़ाई पूरी की. साल 1999 में उन्होंने 20 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'धूप' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके अलावा गुल एक पायलट भी हैं.

https://www.instagram.com/p/DSzyLOwk_jC/?utm_source=ig_web_copy_link

12:56 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Ikkis’ की दूसरे दिन की कमाई

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DS_xroKDJa2/?utm_source=ig_web_copy_link

12:54 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar’ के 5वें हफ्ते की शुरुआत

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 29वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में रणवीर की फिल्म ने अब तक 747.75 करोड़ की कमाई की है.

https://www.instagram.com/reel/DS_7hesjAoz/?utm_source=ig_web_copy_link

11:50 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का आने वाला एपिसोड

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में पार्थ और वैष्णवी के बीच प्यार की शुरुआत होगी। दोनों दुश्मन एक दूसरे के प्यार में डूबेंगे. वहीं, वैष्णवी और पार्थ की लव स्टोरी को तुलसी सपोर्ट करेगी.

https://www.instagram.com/reel/DS7_PjiEiwh/?utm_source=ig_web_copy_link

10:36 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar में 'रहमान डकैत' की एंट्री

फिल्म 'धुरंधर' को आज अक्षय खन्ना के बिना सोचना भी मुश्किल है. क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था? चलिए आपको ये पूरा किस्सा बताते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

09:40 (IST) 3 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘डियर कॉमरेड’ के रीमेक से सिद्धांत चतुर्वेदी ने झाड़ा पल्ला

बॉलीवुड एक्टर को लेकर खबर आ रही थी कि वो तेलुगु हिट ‘डियर कॉमरेड’ की बॉलीवुड रीमेक में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनकी जोड़ी ‘लापता लेडीज’ की फेमस एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के साथ बनेगी. इसी बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मैं ये साफ कर दूं कि यह सच नहीं है. अब मैं कोई रीमेक नहीं बनाऊंगा.’

First published on: Jan 03, 2026 08:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.