Live Updates
23:52 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: करण जौहर ने बॉलीवुड के इन स्टार्स से तोड़ा नाता

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने कई बॉलीवुड दोस्तों और बाकी लोगों को अनफॉलो कर दिया है. इस एक्शन के कारण सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई है. करण के ऐसा करने के पीछे की कोई साफ वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पढ़ें पूरी खबर…

22:15 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: अनुपम खेर की नई फिल्म का ऐलान, एक्टर ने शुरू की शूटिंग

बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर (Anupam Kher) एक ऐसी फिल्म को लेकर आ रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर श्री रामभूमि का इतिहास बताएगी. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर जानकारी दी. फिल्म में बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर ने भी इसे लेकर अपडेट शेयर किया है.

20:13 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: नेपोटिज्म पर ये क्या बोल गईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने बॉलीवुड डेब्यू और नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है. सोनाक्षी ने बताया कि नेपोटिज्म ध्यान देने वाली चीज ही नहीं है. चलिए जानते हैं उन्होंने इस मुद्दे पर क्या कुछ कहा है. पढ़ें पूरी खबर…

17:51 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. ये कदम हाईकोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद उठाया गया.

17:49 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर गया है. इसमें आपको कंगना एक अलग ही अवतार में देखने को मिलेंगी. पढ़ें पूरी खबर…

17:41 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: Netflix की 5 सबसे डरावनी फिल्में

कुछ दर्शकों को डरावनी फिल्में बेहद पसंद होती हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे डरावनी और शानदार फिल्में लेकर आए हैं. हॉरर और थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं….पूरी लिस्ट देखें

16:40 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: सामने आया 'नागबंधम' का नया पोस्टर

अपकमिंग फिल्म ‘नागबंधम’ का नया पोस्टर सामने आया है. इसमें विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक साथ एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर आ रही है.

13:35 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

भारत के पहले ‘मास्टरशेफ इंडिया’ (MasterChef India) की विजेता और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) को लेकर एक बेहद भावुक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. शेफ पंकज भदौरिया ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वे ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए फैंस और शुभचिंतकों से अपने जल्द ठीक होने के लिए दुआएं करने की अपील की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:17 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: Ranveer Singh को जानबूझकर फंसा रहे Farhan Akhtar?

फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर आ गया है. अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अचानक फिल्म छोड़ने और उसके बाद ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) द्वारा की गई कार्रवाई के बीच अब एक ‘सीक्रेट डील’ का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने इस बड़े नुकसान की भरपाई के लिए निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को करोड़ों रुपये का एक सीक्रेट ऑफर दिया था, जिसे फरहान ने कथित तौर पर खुन्नस में आकर ठुकरा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:50 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: मशहूर फिल्ममेकर अनिक दत्ता की मौत का क्या था कारण?

Anik Dutta Postmortem Report: बंगाली सिनेमा के जाने-माने और बेबाक फिल्ममेकर अनिक दत्ता (Anik Dutta) के अचानक निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. बुधवार दोपहर को अपने घर की छत से अचानक नीचे गिरने के कारण उनका निधन हो गया था. नाजुक हालत में उन्हें ढाकुरिया के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. अब इस दर्दनाक हादसे के बाद फिल्ममेकर की प्रारंभिक पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने मौत की बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वजहों का खुलासा किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:15 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: बकरीद पर Salman Khan ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Salman Khan Matrubhoomi Main Hoon Song Out: आज पूरे देश में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को एक बेहद शानदार और सरप्राइजिंग ट्रीट दी है. गुरुवार की अलसुबह सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ (Main Hoon) रिलीज कर दिया है. इस सरप्राइज गिफ्ट को पाकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

09:48 (IST) 28 May 2026
Entertainment News Live: 'सेल्फी मैंने लेली' फेम ढिंचैक पूजा शादी के बाद हो रहीं ट्रोल

Dhinchak Pooja Wedding: अपने अतरंगी गानों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है. ढिंचैक पूजा ने अचानक शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है. जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग मजेदार मीम्स शेयर करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

Entertainment News Live In Hindi: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मच-अवेटेड एक्शन फिल्म 'अल्फा' इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है. बॉबी ने आलिया के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया है. बॉबी ने बताया कि वह लंबे समय से आलिया और रणबीर के साथ काम करना चाहते थे. रणबीर के साथ 'एनिमल' के बाद, अब आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बेहद खास रहा.

सलमान खान का नया गाना रिलीज

देशभर में बकरीद की धूम के बीच बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपने फैंस को एक शानदार ईद का तोहफा दिया है. गुरुवार की सुबह सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया रोमांटिक गाना 'मैं हूं' रिलीज कर दिया. ईद के खास मौके पर मिले इस सरप्राइज गिफ्ट ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है. सोशल मीडिया पर गाना आते ही छा गया है और फैंस भाईजान के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

'दृश्यम 3' vs 'करुप्पू' vs 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का जलवा बरकरार है, जहां मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर 'दृश्यम 3' ने बुधवार को शानदार कमाई करते हुए सूर्या की 'करुप्पू' को दैनिक कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया. कामकाजी दिन होने के बावजूद 'दृश्यम 3' ने 6.65 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की. दूसरी तरफ, साउथ की इन दो बड़ी फिल्मों के सामने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' टिकने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.90 करोड़ रुपये पर सिमट कर रह गई.