बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा आम बात है. अक्सर ही देखा गया है कि कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ, डेटिंग और शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं. वहीं, इंडस्ट्री तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें एक या दो नहीं बल्कि तीन तीन शादियां रचाई हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक का अपनी पत्नियों पायल और कृतिका के साथ एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरमान मलिक अपने घर में एक और बच्चे के आने की बात कहकर फैंस को चौंकाते हुए नजर आ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस की लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई बार सुना है कि एक्टर और एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर काम करते हुए एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अक्षय कुमार को डेट किया है. हालांकि दोनों के ब्रेकअप के बाद वह बुरी तरह से टूट गई थीं. इतना ही नहीं वह 90 के दशक में तमाम हिट फिल्में दे चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस के पति के स्कैंडल ने उन्हें काफी बदनाम किया था. तो चलिए जानते हैं इस हसीना के बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
सिनेमाघरों में इतिहास रचने के बाद जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (अवतार 3) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. पेंडोरा की दुनिया को और बड़ा करने वाली यह शानदार फिल्म इसी महीने की 24 तारीख से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें…
इस वीकेंड सिनेमाघरों में राम चरण की ‘पेद्दी’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. रविवार की कमाई के मामले में राम चरण की फिल्म ने बाजी मार ली है, जबकि बॉबी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: फिल्म 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल ने जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) से जुड़े विवाद पर बड़ा बयान दिया है. फिल्म में जाह्नवी के किरदार की आलोचना होने के बाद, अनु ने सोशल मीडिया पर युवा कलाकारों को एक खास सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कलाकारों को कोई भी रोल साइन करने से पहले पूरी कहानी को ध्यान से सुनना चाहिए. अगर किसी रोल में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो एक्टर्स में 'ना' कहने की हिम्मत होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि 30 साल पहले उन्होंने भी इसी वजह से फिल्मों से दूरी बना ली थी.
शिल्पा शेट्टी और डिम्पल कपाड़िया का आज जन्मदिन
आज बॉलीवुड की दो बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया अपना जन्मदिन मना रही हैं. डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली ही फिल्म 'बॉबी' से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी, और वे आज भी अपनी दमदार एक्टिंग से पर्दे पर छाई हुई हैं. वहीं, अपनी फिटनेस और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' से शुरुआत कर इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. सिनेमा जगत में इन दोनों ही अभिनेत्रियों का योगदान कमाल का रहा है, और आज फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Peddi vs Bandar vs Hai jawani toh ishq hona hai)
सिनेमाघरों के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहा, जहां बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन बड़ी फिल्मों, जिसमें राम चरण की 'पेद्दी', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. संडे यानी रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए तीनों ही फिल्मों के मेकर्स की नजरें टिकी हुई थीं, लेकिन जब वीकेंड के आखिरी दिन के आंकड़े सामने आए तो उसने सबको चौंका दिया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…