Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले इस समय अपनी खराब तबियत को लेकर सुर्खियों में है. उन्हें बीती रात मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से अस्पताल के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी जमा हो गए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ को आराम से देखा जा सकता है. हाल ही में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. सिंगर आशा भोसले की पोती ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी की हेल्थ अपडेट शेयर की थी.
आयुष शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने और अर्पिता खान शर्मा ने 2014 में शादी कर ली थी, जहां अर्पिता के भाई सलमान खान ने इस रिश्ते का पूरा समर्थन किया और यहां तक कि उन्हें शादी के लिए इम्पायर भी किया, वहीं आयुष के माता-पिता शुरू में इस रिश्ते को लेकर कन्फ्यूजन में थे. आयुष ने याद किया कि कैसे सलमान से उनकी पहली मुलाकात ने उनके जीवन को बदल देने वाला था. जब सलमान को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने आयुष को बातचीत के लिए बुलाया और उनके भविष्य के बारे में पूछा.
रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 24वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,068.92 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1691.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 13.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दो दिनों अंदर दुनियाभर में 24.81 करोड़ रुपये की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related