अगर आपने भी धुरंधर और धुरंधर 2 देख ली है, तो ये खबर खासकर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आप धुरंधर जैसी फिल्म को भी भूल जाएंगे. स्पाई-थ्रिल से भरपूर इन सीरीज कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे….फिल्म के बारे में जानें
बीते दिन अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने इस मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट किया और कहां कि, ‘जब आपकी हैशियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं.’ वहीं आज FWICE ने रणवीर पर जारी किए गए अपने असहयोग निर्देश को वापस ले लिया है. FWICE के मेंबर अशोक पंडित ने कंगना रनौत के बयान पर रिएक्शन भी दिया….पूरी खबर पढ़ें
फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दिल्ली के 26 साल के मॉडल दिव्यांशु जोशी की केरल में एक खतरनाक और बंद पड़ी खदान में डूबने से मौत हो गई. ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो एक विज्ञापन शूट के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे थे….पूरी खबर पढ़ें
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट की पहली झलक सामने आ गई है. ये फिल्म 12 जून को रिलीज होगी.
टाइटैनिक फिल्म को आए 29 साल हो गए, इसे दिनों में गिना जाए तो 10 हजार से ज्यादा दिन बीत चुके हैं. इतने समय में इस फिल्म की अदाकारा केट विंसलेट हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं. देखिए कहां आ गई है रोज 29 साल बाद. यहां पढ़ें पूरी खबर..
विराट और अनुष्का जैसे ही वृंदावन से प्रेमानंद महाराज से मिलकर वापस लौटे, वैसे ही उनका एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां अनुष्का के फोन के वॉलपेपर ने लोगों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा के फोन के वॉलपेपर पर उनके पति विराट कोहली की नहीं, बल्कि किसी और की फोटो लगा रखी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘डॉन 3’ विवाद में घिरे अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन (FWICE) को लीगल नोटिस भेजकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है. फेडरेशन द्वारा जारी किए गए असहयोग आंदोलन (Non-Cooperation Directive) यानी एक तरह के बैन के खिलाफ अभिनेता ने यह सख्त कदम उठाया है. पूरी खबर पढ़ें…
Manoj Bajpai: दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि वे पिछले 10 वर्षों से कई बार अभिनय छोड़ने का मन बना चुके हैं. उन्होंने बताया कि डार्क और भारी किरदारों का उनकी मानसिक सेहत पर गहरा असर पड़ता है, जिससे वे थक जाते हैं और अब वे कुछ हल्का-फुल्का काम करना चाहते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 के विवाद को लेकर खबरों में छाए हैं. इस पूरे विवाद के बीच रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक फैमिली वेडिंग में पहुंचे थे. जिसकी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: रणवीर सिंह के 'डॉन 3' विवाद में एक नया मोड़ आया है. दरअसल 3 जून को FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, जो कि रणवीर सिंह के लीगल नोटिस के बाद रखी गई थी. जिसमें फेडरेशन ने बताया कि एक्टर के ऊपर से बैन हटा दिया है. यानी की द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ 'डॉन 3' विवाद के संबंध में जारी नॉन-कोऑपरेशन निर्देश वापस ले लिया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है. यह शो टीवी इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहा है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं. इतना ही नहीं इस शो के किरदार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. वहीं, अब जल्द ही इस शो में ट्विस्ट आने वाला है. इस शो में अब एक धुरंधर स्टार की एंट्री होने वाली है. जिसका हाल ही में प्रोमो आया है और इसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
दरअसल, धुरंधर के जमील जमाली की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री होने वाली है. राकेश बेदी हाल ही में शो के नए प्रोमो में नजर आए हैं और उन्होंने फिर से शो में बाबूलाल के रोल में एंट्री ली है. शो के प्रोमो में वह मेहता से बात करते हैं कि तुम अभी तक ऑफिस नहीं पहुंचे हो. जिसके बाद वो कहते हैं कि मैं रास्ते हूं. इसपर बाबूलाल कहते हैं कि ट्रैफिक की आवाज तो नहीं आ रही है. फिर जेठालाल गाड़ियों की आवाज निकालते हैं. जिसके बाद बाबूलाल गोकुलधाम सोसाइटी पहुंच जाते हैं, क्योंकि कुछ लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं. यह प्रोमो काफी मजेदार है. बता दें कि राकेश बेदी साल 2020 में इस शो में नजर आए थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई दीपिका और रणवीर की फोटो
बता दें कि रणवीर सिंह फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 विवाद को लेकर खबरों में बने हुए हैं. इस बीच Fwice ने उन्हें बैन कर दिया है.इस पूरे विवाद के बीच एक्टर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक फैमिली वेडिंग में पहुंचे हैं. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन फोटोज में दोनों ही मैचिंग कपड़ों में दिख रहे हैं. वहीं एक फोटो में दीपिका इमोशनल नजर आ रही हैं और उनकी आंखों में आंसू थे.
ब्लास्ट, करुप्पू और दृश्यम 3 ने किया इतना कलेक्शन
अर्जुन सरजा स्टारर फिल्म ब्लास्ट सिनेमाघरों में 28 मई को रिलीज हुई है और फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इसने सिर्फ 6 दिनों में दुनिया भर में 30.93 करोड़ की कमाई की है. वहीं, दृश्यम 3 ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसने दुनिया भर में 227.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, करुप्पू ने भारत में कुल 186.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में फिल्म ने 294.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…