पॉपुलर सीरियल ‘महाभारत’ की एक्ट्रेस शफक नाज ने अपने फैंस एक बड़ी गुड न्यूज दी है. शफक नाज ने बताया कि उनकी शादी हो गई है. शफक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जीशान के साथ कई रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन सभी तस्वीरों में शफक और उनके पति जीशान एक-दूसरे के साथ बेहद करीब और खुश नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
ऑस्कर विनर एआर रहमान ने आज वर्ल्ड म्यूजिक डे 2026 के मौके पर खास अंदाज में आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है. एआर रहमान ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिवंगत सिंगर आशा भोसले के आखिरी गाने का टीजर रिलीज किया है.
सऊदी गजट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर अमेरिकी एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वो सऊदी अरब की एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे. इसी वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ब्रेकिंग बैड’ के अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपनाया.’
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 6.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
Father’s Day Special: 21 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है और दुनियाभर में लोग अपने पिता के साथ इस खास दिन को मना रहे हैं. अगर आप भी अपने पिता का यह दिन यादगार बनाना चाहते हैं और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो ओटीटी पर कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप साथ बैठकर देख सकते हैं. ये फिल्में पिता के प्यार, त्याग और बच्चों के साथ उनके अनमोल रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दर्शाती हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
मलयालम फिल्म आर्टिस्ट अशोशिएशन (AMMA) की एग्जीक्यूटिव कमीटी ने प्रेसिडेंट श्वेता मेनन के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. श्वेता ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए काफी कुछ बताया. पढ़ें पूरी खबर…
कई बार टालने के बाद आखिरकार फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फादर्स डे के मौके पर मूवी के रिलीज डेट की घोषणा की है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन’ की रिलीज से टक्करा रही है. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी की मशहूर अदाकारा आसिया काजी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. शादी के दो साल बाद आसिया ने फैंस को गुड न्यूज दी है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी सी बेटी की पहली झलक भी दिखाई है. आसिया ने अपने पति गुलशन नैन के साथ 20 जून को बेटी का स्वागत किया.
समय रैना के ‘इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 2’ का जो वीडियो क्लिप ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है, उसमें समय के एक एक्शन की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में शो के दौरान एक फैन ने जेंडर-बेस्ड महिला-विरोधी कमेंट किया, जिस पर समय ने उस फैन को सच्चाई का आईना दिखा दिया. पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख-सलमान, रजनीकांत, यश और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स हर फिल्म के लिए 200 करोड़ से ज्यादा चार्ज कर रहे हैं. इन सितारों की फिल्मों को दर्शकों से जमकर प्यार मिलता आया है. लेकिन 2026 में एक बॉलीवुड स्टार ने इन सब को पीछे छोड़ दिया. एक ऐसा स्टार जिसने मात्र दो फिल्मों से कई रिकॉर्ड बना दिए और अब देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बन गया…पूरी खबर पढ़ें
यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था. वहीं अब यश ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार शादी की है. इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर कबीर बेदी तक कई बड़े नाम शामिल हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे अभिनेता की, जिन्होंने खुद से 12 साल बड़ी अभिनेत्री से शादी की थी. इतना ही नहीं, पहली पत्नी से तलाक के बाद उन पर यह आरोप भी लगा कि उन्होंने अपने तलाक और बच्चों की जानकारी अपनी इटैलियन गर्लफ्रेंड से छिपाई थी. बाद में उन्होंने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक से दूसरी शादी की. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: आलिया भट्ट हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन में पहुंची थीं. वह अपनी को-स्टार शरवरी वाघ के साथ वहां पर पहुंची थी. इस दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट का जमकर मजाक उड़ाया. इतना ही नहीं उन्होंने शो के दौरान उनके कांस अपीयरेंस का भी जिक्र किया है और कहा है कि इस बार कैमरा आप पर ही है. इसके अलावा उन्होंने जिगरा फिल्म का भी जिक्र किया.
दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में मस्ती भरे अंदाज में समय रैना ने आलिया भट्ट को रोस्ट किया. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा, " आलिया जी सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि आप यहां हैं. इस पर आलिया ने जवाब दिया, " हां मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है." आलिया की बातें सुनते ही समय ने तुरंत जवाब दिया और कहा, " मैंने भी जिगरा देखकर पछतावा किया था." समय की यह बात सुनकर आलिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.
लेकिन आलिया समय की बात सुनकर चुप नहीं हुईं और जवाब देते हुए कहा, " कम से कम तुमने पिक्चर देखी. मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया." इसके बाद समय ने आगे कहा, " लेकिन सच कहूं तो आलिया जी आपके बगल में बैठकर मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं… आपके हसबैंड का."
कॉकटेल 2' ने दो दिनों में किया इतना कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हो गई है. फिल्म ने दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दो दिनों में फिल्म ने भारत में 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
पेद्दी ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़
इसके अलावा राम चरण स्टारर फिल्म पेद्दी ने रिलीज के 17वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसने भारत में 17 दिनों में 231.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 326.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…