Lock Upp 2 Gaurav Khanna Reaction: ‘लॉक अप 2’ का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए काफी भावुक रहा. शो में जब टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने एंट्री की तो माहौल पूरी तरह बदल गया. वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे, जिनके हालिया खुलासों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रखी है. दोनों के बीच हुई बातचीत ने न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों को भी भावुक कर दिया. पढ़ें पूरी खबर…
Netflix Trending Movies: अगर आप वीकेंड पर कोई दमदार फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘पेड्डी’ (Peddi) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है. पढ़ें पूरी खबर…
‘लॉक अप 2’ में विजिटर के तौर पर पहुंचे गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला द्वारा किए गए तलाक के खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों ने सिर्फ इस मुद्दे पर चर्चा की थी और अब तक कोई आधिकारिक कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. गौरव ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी मर्जी से कहानियां बना रहे हैं और उन्हें यह पसंद नहीं कि आकांक्षा के बारे में गलत बातें कही जाएं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता राजेश शर्मा इस वक्त अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. उनकी गंभीर हालत की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने दोस्त और को-स्टार के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया. पढ़ें पूरी खबर…
सुपरस्टार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के सेट पर पहुंचे हैं. तलाक और अनबन की खबरों के बीच प्रोमो में गोविंदा द्वारा जेब में बंदूक लाने और गोली मारने की बात करने से नया विवाद खड़ा हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ 14वें दिन भी जारी रही. फिल्म ने गुरुवार को शानदार बिजनेस करते हुए भारतीय बाजार में 125 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 180 करोड़ रुपये से अधिक की धमाकेदार कमाई कर ली है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ ने रिलीज के सातवें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल घरेलू कमाई 47.55 करोड़ रुपये और यह 50 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि, शुरुआती शानदार बज़ के बावजूद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला से लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live in Hindi: नेटफ्लिक्स पर 27 जून से 'लॉक अप सीजन 2' की शुरुआत हो चुकी है. शो पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसमें हर दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा नया खुलासा करता नजर आता है. इसके अलावा कई कंटेस्टेंट शो में गाली-गलौज करते भी दिखाई दिए हैं. हाल ही में शो की कंटेस्टेंट और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मेकर्स और अन्य लोगों को गाली देते हुए नजर आईं. इसके बाद 'अनुपमा' फेम एक्टर ने इसपर रिएक्टर किया है.
दरअसल, 'अनुपमा' में वनराज की भूमिका निभा चुके एक्टर सुधांशु पांडे ने बिना किसी का नाम लिए सुनीता आहूजा पर तंज कसा. उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा रहे कंटेंट को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि लोग आखिर किस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, "इस देश में आखिर हो क्या रहा है? लोग इंस्टाग्राम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं. सच कहूं तो मुझे यह बेहद क्रिंज लगता है. ऐसी चीजें पॉपुलर हो रही हैं. क्या सच में हमारे देश की सोच इतनी बदल चुकी है? मैं यह नहीं कहता कि सिर्फ नई जनरेशन बदली है, बल्कि पिछली दो पीढ़ियां भी काफी बदल चुकी हैं. लोग ऐसी चीजों को पसंद कर रहे हैं, जो हमारे समाज के लिए हानिकारक हैं."
उन्होंने आगे कहा, "कुछ मूर्ख लोग सिर्फ हंगामा मचाने में लगे हैं. वे दूसरों की बेइज्जती करते हैं और गालियां देते हैं. मैंने हाल ही में एक ओटीटी शो की क्लिप देखी, जिसमें हर कोई खुलकर गालियां दे रहा था. कभी-कभी मैं यह देखकर हैरान हो जाता हूं कि आजकल महिलाएं जरूरत से ज्यादा गालियां देने लगी हैं, लड़कों से भी ज्यादा. मुझे लगता है कि लोगों ने कूल होने का मतलब बिल्कुल गलत समझ लिया है. मैंने यह भी देखा कि एक सीनियर एक्टर की पत्नी, जो उस शो का हिस्सा हैं, दूसरों को गालियां दे रही थीं. हम दुनिया के सामने कैसा उदाहरण पेश कर रहे हैं? अगर हम युवा पीढ़ी के लिए अच्छा उदाहरण नहीं बन सकते, तो आखिर हम क्या कर रहे हैं?"
बता दें कि सुधांशु पांडे ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि उनका इशारा सुनीता आहूजा की ओर था और उन्होंने उन्हीं पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा.
वेलकम टू द जंगल' कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ 14वें दिन भी जारी रही. फिल्म ने गुरुवार को शानदार बिजनेस करते हुए भारतीय बाजार में 125 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 180 करोड़ रुपये से अधिक की धमाकेदार कमाई कर ली है. इस फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल डे पर करीब ₹2.15 करोड़ का बेहतरीन नेट कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…