Live Updates
23:59 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: आकांक्षा चमोला का एक और शॉकिंग बयान

‘लॉक अप’ के नए एपिसोड में आकांक्षा जेल के अंदर वरुण यादव के साथ अपने रिश्तों के बारे में कर रही थीं. इस दौरान जब वरुण ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वह कभी दोबारा शादी करेगी, तो उसने कहा कि नहीं, उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. आकांक्षा ने कहा, ‘मेरे को डर बैठ गया है.’ जब वरुण ने उनसे उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पूछा, तो आकांक्षा ने कहा, ‘सेक्सुअलिटी बदलती रहती है. ये आपके फेज के ऊपर होती हैं.’ पढ़ें पूरी खबर…

21:26 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: 'रामायण' के मेकर्स की खास तैयारी

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने के लिए मेकर्स काफी बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. ताजा खबर के अनुसार, फिल्म के मेकर्स ‘रामायण’ को चीन में सिनेमाघरों में रिलीज करवाने के लिए खूब हाथ- पैर मार रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

19:51 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: बेवफाई के आरोपों के बीच कुशाल टंडन ने खोला अपना दिल

लॉक अप’ की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहा था कि शिवंगी जोशी को डेट करते हुए कुशाल ने उनके साथ फ्लर्ट किया था. इन्हीं आरोपों के बीच आरोपों के बीच ‘अलायंस’ से कुशाल का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर…

18:30 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: शिल्पा शिंदे पर फूटा हिना खान का गुस्सा

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने नए व्लॉग में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के साथ शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर खुलकर बात की.हिना खान ने कहा, ‘अगर उस आदमी ने आत्महत्या कर ली होती तो क्या होता? यौन उत्पीड़न कोई मामूली आरोप नहीं है. अब कोई भी असली पीड़ितों पर भरोसा नहीं करेगा. अगर प्रोड्यूसर के साथ आपकी कोई लड़ाई थी भी, तो मुझे समझ नहीं आया कि उसने उसे उसी शो में दोबारा काम कैसे दे दिया.’ पढ़ें पूरी खबर…

17:00 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: रोहित चंदेल को मिला इस एक्ट्रेस का सपोर्ट, फैंस से की खास अपील

Rohit Chandel Controversy: टीवी एक्टर रोहित चंदेल इन दिनों गंभीर आरोपों की वजह से चर्चा में हैं. उनकी 16 साल की को-एक्ट्रेस के लगाए गए आरोपों के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है और रोहित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसी बीच उनके साथ टीवी शो ‘सैराब’ में काम कर रहीं एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले खुलकर उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. पढ़ें पूरी खबर…

16:08 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: क्यों अलग हुए सोहेल खान और सीमा सजदेह? एक्टर ने सालों बाद खोला राज

Sohail Khan Alliance Show: सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी कभी बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरी में गिनी जाती थी. हालांकि, 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया. अब पहली बार सोहेल खान ने खुलकर बताया है कि आखिर उनके रिश्ते में दूरी क्यों आई और उन्होंने अपनी शादी टूटने की जिम्मेदारी भी खुद पर ली. पढ़ें पूरी खबर…

15:29 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: कॉमेडी का डबल डोज लेकर आया 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर

Adarsh Baal Vidyalaya Trailer Release: ‘पंचायत’ के बाद एक और ऐसी सीरीज आपको गुदगुदाने आ रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, इसमें क्लास रूप तो हैं, टीचर भी हैं और बच्चे भी… लेकिन ये पढ़ाई से ज्यादा शरारत पर फोकस करते हैं, जिसने दर्शकों दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

15:28 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: कैंसर से जूझ रहीं ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'भगवान हमेशा दिव्य रूप में नहीं आते'

Medha Manjrekar Emotional Post: मेधा मांजरेकर ने पहली बार खुलासा किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं. मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और फिल्ममेकर-एक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इलाज के सफर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में उन्हें परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों और कई अनजान लोगों का ऐसा साथ मिला, जिसने उनका हौसला कभी टूटने नहीं दिया.

पढ़ें पूरी खबर…

15:16 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच दरार बनीं शिल्पा शिंदे

लॉक अप 2 के हालिया एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स की नई जोड़ियां बनाई गई हैं। इसमें एक कंटेस्टेंट को कंट्रोलर और दूसरे को डिपेंडेंट बनाया गया है. अब डिपेंडेंट कंटेस्टेंट को अपने कंट्रोलर की हर बात और आदेश का पालन करना होगा. इन नई जोड़ियों में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी भी शामिल हैं. शिल्पा को शिवांगी का कंट्रोलर बनाया गया है. इसके बाद इस गेम का फायदा उठाते हुए शिल्पा ने शिवांगी को एक ऐसा आदेश दिया, जो हर्षद चोपड़ा से जुड़ा हुआ था. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:09 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: 2 बार हुआ तलाक, अब तीसरी शादी करेंगी ये एक्ट्रेस?

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है. प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने वाली दलजीत ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किल दौर देखे हैं. दो शादियां टूटने के बाद अब उन्होंने पहली बार खुलकर बताया है कि क्या वह जिंदगी में तीसरी बार शादी या प्यार को मौका देना चाहेंगी. पढ़ें पूरी खबर…

12:51 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: कैंसर से जंग जीतने के बाद इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सैम नील अब इस दुनिया में नहीं रहे. 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई, जिसके बाद दुनियाभर के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. पढ़ें पूरी खबर…

12:50 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: इस हफ्ते धमाल मचाएंगी 13 नई फिल्में और सीरीज, Netflix पर उड़ेगा गर्दा

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज तैयार है. 13 से 19 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर कुल 13 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. खास बात यह है कि इनमें से अकेले नेटफ्लिक्स पर 8 नए टाइटल स्ट्रीम होंगे. क्राइम डॉक्यूसीरीज, रोमांटिक ड्रामा, एक्शन, हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर जैसे कई जॉनर इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. पढ़ें पूरी स्टोरी…

11:20 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: 100 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी सामंथा की फिल्म'मां इंति बंगारम'

Maa Inti Bangaram OTT Release: बी. वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इतना ही नहीं, यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-लीड तेलुगु फिल्म बन गई है. साथ ही यह सामंथा के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्म भी साबित हुई है. अब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:19 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: 44 की उम्र में इस फेमस एक्टर ने ली अपनी जान

हॉलीवुड अभिनेता जोश ग्रिसेटी का 44 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके दोस्त और अभिनेता रॉब मैकक्लूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:54 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: गोविंदा के डार्क सीक्रेट्स खोल देतीं पत्नी? शो से सुनीता की एग्जिट पर खुली पोल

Sunita Ahuja Lock Upp 2: ‘लॉक अप 2’ से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. शो में लगातार भावुक नजर आ रही सुनीता ने अपनी खराब तबीयत, डायबिटीज और मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियों का हवाला देते हुए बाहर जाने की इच्छा जताई थी. आखिरकार, मेकर्स ने उनकी रिक्वेस्ट मान ली और वह शो से बाहर आ गईं. खास बात यह रही कि उन्हें लेने खुद गोविंदा और बेटी टीना आहूजा पहुंचे. पढ़ें पूरी खबर…

10:53 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. जहां फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी धांसू पहचान नाने वाले एक्टर राजशेखरन का निधन हो गया है. रविवार को उन्होंने चिंगवनम स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. हालांकि, उनके निधन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. पढ़ें पूरी खबर…

10:51 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी का निधन

मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 12 जुलाई 2026 को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हेमा मालिनी को भला कौन नहीं जानता, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंडस्ट्री में 60 साल पूरे किए, जिसकी खुशी में मुंबई में एक कार्यक्रम रखा गया. जहां एक्ट्रेस ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने अपनी बायोपिक से जुड़े कई राज पर से पर्दा उठाया जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है, और फैंस अब बड़े पर्दे पर उनकी बायोपिक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे किए हैं. इस खास मौके पर मुंबई में आयोजित 'ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली' कार्यक्रम में उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर को याद किया. इसी दौरान उनसे उनकी बायोपिक को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब देकर फैंस को खुश कर दिया.

---विज्ञापन---

हेमा ने किस सितारे का लिया नाम?

कार्यक्रम में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि अगर भविष्य में उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनती है, तो वह किस अभिनेत्री को अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगी. इस पर उन्होंने बिना ज्यादा सोचे दीपिका पादुकोण का नाम लिया. हेमा ने कहा कि अगर दीपिका यह रोल करना चाहें तो वह इसे अच्छी तरह निभा सकती हैं. उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं.

क्या दीपिका का आया रिएक्शन?

हेमा मालिनी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी अब इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है, तो दीपिका पादुकोण इस रोल के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. हालांकि, अभी तक न तो हेमा मालिनी की बायोपिक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा हुई है और न ही दीपिका पादुकोण की ओर से इस पर कोई रिएक्शन सामने आया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha, Dhamaal 4 and Welcome To The Jungle collection):आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' करीब 17 दिन पहले यानी 26 जून को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया. हालांकि, अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज के बाद दोनों की कमाई पर असर पड़ा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' ने रविवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तो वहीं वहीं, 'वेलकम टू द जंगल' 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा परफॉर्म किया और शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की. तो वहीं रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---