नमलवमल रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही मुंबई में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया. यहां सारा अर्जुन और रणवीर सिंह शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इवेंट की कई वीडियोज वायरल हुई है. वीडियो में रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल रही है.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड होगा.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’, 19 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में मेकर्स से फिल्म का नया म्यूजिक एल्बम रिलीज किया है. इसमें धुरंधर का टाइटल ट्रैक, गहरा हुआ, शरारत, मूव इश्क इश्क, रंबा हो, एज एज, रन डाउन द सिटी मोनिका, इश्क जलाकर कारवां, तेरे नी करारन, लूट ले गया, नाल नचना जैसे गाने शामिल हैं.
प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है. रिपोर्ट के अनुसार, तीनों ने चेंगलपट्टू के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के उस आदेश के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया है, जिसमें ईस्ट कोस्ट रोड के पास स्थित श्रीदेवी की संपत्ति से संबंधित दायर याचिका को खारिज करने से इनकार कर दिया गया था.
Chunar Sarke Controversial Song: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त पर फिल्माया गया नया गाना ‘चुनर सरके’ रिलीज होते ही कानूनी पचड़ों और विवादों के भंवर में फंस गया है. गाने के ‘डबल मीनिंग’ बोल और अश्लीलता के आरोपों के बाद मचे हंगामे ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर 2: द रिवेंज का म्यूजिक लॉन्च इवेंट मंगलवार, 17 मार्च को गोरेगांव स्थित एनईएसको सेंटर में आयोजित होने जा रहा है. इस इवेंट में लगभग 2,500 से 3,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 18 मार्च को मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू शो रखे हैं, जिसकी पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है और अब 19 तारीख के लिए धुआंधार बुकिंग हो रही है. अगर आप रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जान लें…पूरी खबर पढ़ें
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को दस्तक देगी. हालांकि उससे पहले यानी कि आज 17 मार्च को शाम 7:30 बजे मुंबई के गोरेगांव में नेस्को सेंटर में एक ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा जा रहा है. इस इवेंट में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचने वाले हैं. साथ ही कार्यक्रम में फिल्म के कलाकार भी मौजूद रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में तमाम सितारों को श्रद्धांजलि दी गई थी, जो बीते साल दुनिया को अलविदा कह गए. हालांकि भारतीय एक्टर धर्मेंद्र का नाम इसमें शामिल होने के बाद भी टीवी पर टेलीकास्ट के वक्त उनका नाम नहीं लिया गया था. जिसपर हाल ही में हेमा मालिनी और ईशा देओल ने रिएक्ट किया है. साथ ही नाराजगी भी जाहिर की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर और दो-दो शादियां बेहद आम बात है. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 3 से 4 शादियां की हैं. इस लिस्ट में जाने माने एक्टर्स के नाम शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन के बारे में जानकारी खुद उनके बेटे और फिल्म निर्माता कानू बहल ने दी है. नवनींद्र बहल तमाम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं वह थिएटर भी कर चुकी हैं और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया है. बता दें कि उन्होंने कंगना रनौत के साथ भी काम किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
टीवी और डिजिटल स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में दोनों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत और उनके भाई के साथ मारपीट हुई है. जिसके बाद फैंस भी काफी हैरान है. वहीं, सोशल मीडिया पर खुद जन्नत की टीम ने इस बारे में जानकारी दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
पुनीत राजकुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर थे. उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से खूब नाम कमाया. वहीं, आज पुनीत की बर्थ एनिवर्सरी है. एक्टर का जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था. उन्होंने करियर में 29 फिल्में की और साल 1980 से पर्दे पर बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया. उन्हें सबसे पहले ‘वसंत गीता’ में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने ‘भाग्यवंता’, ‘चालीसुवा मोदागालु’, ‘एराडु नक्षत्रगालु’, और ‘बेट्टादा हूवु’ जैसी फिल्मों में काम किया. अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’, और ‘अभि’ एक्टर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही. हालांकि7 महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण पुनीत की मौत हो गई थी.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2', 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आज 17 मार्च को फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया जा रहा है. मुंबई में इसका भव्य आयोजन किया जा रहा है.
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे चहेती बहू में से एक हैं. उन्होंने टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वहीं, अब खबर आ रही है कि दिव्यांका और विवेक दहिया जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दिव्यांका शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है.
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिव्यांका की प्रेगनेंसी को छह या सात महीने हो चुके हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को लेकर कपल ने कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है और ना ही अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 18वें दिन सिर्फ 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 48.86 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि मूवी की कमाई 17वें दिन के मुकाबले घटी है. 17वें दिन फिल्म ने 3.18 करोड़ कमाए थे. दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 18वें दिन सिर्फ 56 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 51.31 करोड़ हो गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…