साल 2011 में आई एक फिल्म से एक नए हीरो ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. ये एक्टर की पहली डेब्यू फिल्म थी. 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई और इसने 17 करोड़ कमाए, लेकिन हीरो को मिले मात्र 70 हजार रुपये. वहीं अब 15 साल बाद ये एक्टर एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चॉर्ज करता है. चलिए जानते हैं….पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘खेती’ की झलक फैंस के साथ साझा की है. एक्टर ने अपनी इस अगली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कब्जा जमाया और अपनी धुआंधार कमाई से कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़ें. सिनेमाघरों में ये अब भी छाई हुई है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय की है. वहीं अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में रिलीज कर दिया है. 15 मई को वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की गई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इंटरनेशनल लेवल एक और बड़ा इतिहास रच दिया है…पूरी खबर पढे़ं
बॉलीवुड सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में कई बड़े अभिनेताओं ने जन्म लिया, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़े. अक्सर आज के दौर के फैंस को लगता है कि सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड शाहरुख खान, सलमान खान या आमिर खान के नाम होगा. लेकिन बॉक्स ऑफिस के असल आंकड़े आपको चौंका सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Pritam and Pedro Teaser Out: राजकुमार हिरानी की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. यह सीरीज आज जल्द जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे. टीजर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. बता दें कि यह सीरीज 3 जुलाई को स्ट्रीम होगी.
स्पाइडर नोयर टीवी सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज में इस बार निकोलस केज लीड रोल में नजर आएंगे. सोनी पिक्चर्स टेलीविजन द्वारा प्राइम वीडियो के लिए निर्मित यह सीरीज दुनिया भर में रिलीज को तैयार है. वहीं, हाल ही में प्राइम वीडियो ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जो कि सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है. वहीं जैसा कि आज सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं इसके रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कहानी पर. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे आए जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ इस तरह छोड़ा कि उनका अच्छा-खासा करियर बर्बाद हो गया. अपनी मासूमियत और खूबसूरत नीली आंखों से 90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जुगल हंसराज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. बाल कलाकार के रूप में ‘नेशनल क्रश’ बनने वाले जुगल को एक समय इंडस्ट्री ने ‘मनहूस’ तक का टैग दे दिया था, जबकि एक वक्त उनके पास फिल्मों की लाइन लगी थी. पूरी खबर यहां पढ़ें…
‘लव स्टोरी’ फिल्म से रातों-रात लड़कियों के क्रश बने कुमार गौरव का फिल्मी सफर किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा. पहली ही फिल्म से आसमान छूने वाले इस एक्टर का करियर घमंड और फ्लॉप फिल्मों के चलते ऐसा डूबा कि आज वे बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कारण खबरों में छाए हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें वह तनहाई और अकेलेपन को लेकर बात कर रहे थे. जिसके बाद उनके फैंस को चिंता सताने लगी थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वो अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे और उन्होंने कहा था कि उनके पास एक खूबसूरत परिवार और ढेर सारे फैंस हैं, तो वो अकेले कैसे हो सकते हैं. इन सभी के बीच 19 मई की देर रात को सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां वह पपराजी के आगे जमकर गुस्सा करते हुए नजर आए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसने सिर्फ 5 दिनों में ही 100 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने आते ही अन्य फिल्मों का काम खराब कर दिया है. दरअसल, राजा शिवाजी से लेकर पति पत्नी और वो दो की कमाई पर भी असर पड़ा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि इन तीनों मूवीज ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है.यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर हाल ही में खबर आई है कि एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि वह 16 मई से नानावटी अस्पताल में एडमिट है और इसका दावा विक्की लालवानी ने किया है. विक्की ने कहा, " काफी समय लगा, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें ए-विंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है. कुछ देर बाद मैंने भी देखा कि अभिषेक बच्चन भी अपने पिता को देखने को मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे. अमिताभ पेट की समस्या संबंधी दिक्कत से जूझ रहे हैं और इसी का इलाज चल रहा है.
बिग बी को सता रही फिक्र
इन सभी के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में फैंस के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने Tumblr पर अपनी फोटोज शेयर की और फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इन फोटोज के साथ ब्लॉग में लिखा, " मैं घर से शुभचिंतकों से मिलने के लिए अंदर जाता हूं.. स्टाफ, सिक्योरिटी और पुलिस मुझे बताते हैं कि सब तैयार है और जैसे ही मैं आगे बढ़ता हूं, मन में फिक्र होती है, क्या वो वहां होंगे, क्या वो भी मेरा अभिवादन करेंगे या फिर?
उन्होंने आगे कहा, "और फिर मुझे लोगों के जयघोष सुनाई देते हैं. एड्रेनालाईन सक्रिय हो जाता है और शरीर के अंग एक साथ एक्टिव हो जाते हैं. करीब-करीब किसी घुसपैठ की तरह, एक प्रेमपूर्ण घुसपैठ और दूसरों में इतनी खुशी देखकर अच्छा लगता है. उनका ठहरे रहना, बुजुर्ग, छोटे बच्चे जिन्हें पता नहीं होता कि आखिर क्या हो रहा है, लेकिन वो कितने प्यारे हैं. आह कितना बड़ा आशीर्वाद, सर्वशक्तिमान ईश्वर की जय हो.
जूनियर एनटीआर बर्थडे
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का आज बर्थडे है. एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, अपने बर्थडे के मौके पर देर रात उन्हेंने अपनी आने वाली फिल्म ड्रैगन की पहली झलक दिखाई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…