Live Updates
13:58 (IST) 18 Jul 2026
Entertainment Live News: 'ब्रेस्ट साइज बढ़ाने' की इस हसीना को मिली थी सलाह

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस हमेशा अपने लुक्स का खास ख्याल रखते हैं. वे अपनी स्किन केयर, ड्रेसिंग स्टाइल और फिटनेस पर भी खूब ध्यान देते हैं ताकि बेहतर दिख सकें. हालांकि, कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती निखारने के लिए कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है. कई बार इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. वहीं, कई एक्ट्रेसेस ने खुलासा किया है कि उन्हें निर्देशक, कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्म मेकर्स की ओर से भी प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई. अब एक एक्ट्रेस ने हाल ही खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और लिप फिलर्स करवाने की सलाह दी गई थीय साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर अपनी बात रखी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:16 (IST) 18 Jul 2026
Entertainment Live News: गौरी स्प्रैट से शादी करने पर बिश्नोई गैंग ने दी आमिर खान को धमकी

आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की है. दोनों ने 5 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज की. यह आमिर खान की तीसरी शादी है. हालांकि, उनकी इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भी शुरू हो गया है और कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच, गौरी स्प्रैट से शादी के बाद आमिर खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित धमकी मिली है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:40 (IST) 18 Jul 2026
Entertainment News Live: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम 3' और 'अल्फा' का खेल हुआ खत्म?

Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का खेल अब लगभग खत्म माना जा रहा है. शुक्रवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दोनों फिल्में जल्द ही थिएटर्स से विदा हो सकती हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:39 (IST) 18 Jul 2026
Entertainment Live News: एसएस राजामौली और महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा को मंदाकिनी लुक का साथ किया बर्थडे विश

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है. जहां एसएस राजामौली और महेश बाबू ने अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका के नए मंदाकिनी लुक में फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है.

09:50 (IST) 18 Jul 2026
Entertainment Live News: हॉलीवुड में बनाया बड़ा मुकाम, खुद से 10 साल छोटे स्टार से रचाई शादी

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है. हालांकि, हर एक्ट्रेस वहां अपनी अलग पहचान बनाने में सफल नहीं हो सकी. लेकिन आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिसने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा मुकाम हासिल किया. इतना ही नहीं, उन्होंने महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था. आज वह करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:34 (IST) 18 Jul 2026
Entertainment Live News: Oppenheimer से आगे निकली क्रिस्टोफर की 'द ओडिसी'

The Odyssey Box Office Collection Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ‘द ओडिसी’ ने भारत में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 2023 में रिलीज हुई ‘ओपेनहाइमर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. अंग्रेजी संस्करण से सबसे ज्यादा कमाई हुई, जबकि हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News In Hindi: अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाले रियलिटी शो 'द अलायंस' में हाल ही में बवाल मचा है. हाल ही में टीवी एक्टर अली गोनी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. जिसके बाद अली गोनी और कुशाल टंडन के बीच जमकर बवाल देखने को मिला है. हाल ही के एपिसोड में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. इतना ही नहीं कुशाल की आने वाली एपिसोड में निखिल चिनप्पा के साथ लड़ाई होती है, जिसके बाद होस्ट कुणाल खेमू ने एक्टर की फटकार लगाई.

दरअसल, अपकमिंग एपिसोड में दो नए कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है. जिसका एक प्रोमो वीडियो हाल ही में सामने आया है. इसमें वंशज सिंह ने एंट्री ली है और रैपर सचिन बाली ने भी शो में वापसी की है. जिसके बाद शो में आते ही वंशज ने कुशाल टंडन को जमकर चिढ़ाया. क्योंकि कुशाल ने ही वंशज को अलायंस से बाहर निकलवाया था. वहीं, इसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था.

---विज्ञापन---

इसके बाद कुशाल की निखिल चिनप्पा के साथ बहस हो गई तो एक्टर ने उसे जोर से धक्का मार दिया. कुशाल का एग्रेशन देख वहां सब हैरान रह गए थे. इसके बाद होस्ट कुणाल खेमू ने एक्टर की जमकर फटकार लगाई. कुणाल ने एक्टर को सुनाते हुए कहा, " क्या आपके ही कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है कि आप हाथ उठा सकते हो? आप डिसरिस्पेक्ट कर सकते हो? आपके कॉन्ट्रैक्ट में आप कोई अलग आए हैं? आपने चार्ज किया है. ये इस सो में अलाउड नहीं है. इसे यहां पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कुणाल की बातें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट ने भी सहमति जताई है. वहीं, इसके बाद कुणाल सीमा सजदेह से बात करते हुए इमोशनल हो गए. वो इस दौरान रोने लगे. उन्होंने कहा, " मैं अपनी फैमिली का इकलौता बेटा हूं. मुझे कुछ हुआ तो उनका क्या होगा? इस दौरान सीमा एक्टर को समझाने की कोशिश करते हुए नजर आईं.

---विज्ञापन---

'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने शुक्रवार को किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' का खेल अब लगभग खत्म माना जा रहा है. शुक्रवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दोनों फिल्में जल्द ही थिएटर्स से विदा हो सकती हैं. 'अल्फा' ने शुक्रवार को महज 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस नई कमाई के साथ भारतीय बाजार में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 56.65 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है. 'वेलकम 3' ने शुक्रवार को अपने 22वें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 20 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. शुक्रवार की 20 लाख रुपये की कमाई को मिलाकर इस मल्टीस्टारर फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब बढ़कर 132.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

'धमाल 4' कलेक्शन

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके 8,158 शो चले. इसके साथ ही, फिल्म ने आठ दिनों में भारत में कुल 101.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 139.60 करोड़ रुपये पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---