Live Updates
10:39 (IST) 28 Jul 2026
Entertainment Live News: Gen-Z से परेशान होकर Kangana Ranaut छोड़ेंगी सोशल मीडिया!

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और हमेशा ही किसी न किसी मुद्दे पर खुलकर बात करती रहती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए CJP और Gen-z प्रोटेस्ट को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रोटेस्ट रुक गया, लेकिन कंगना ने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट की कई वायरल रील्स और क्लिप्स पर गुस्सा जाहिर किया है और इस बीच एक बड़ा फैसला भी लिया है. यहां पढ़ें पूरे खबर…

10:30 (IST) 28 Jul 2026
Entertainment News Live: हर्षद चोपड़ा का शिवांगी जोशी से चल रहा अफेयर?

‘लॉक अप 2’ में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. कभी एक-दूसरे का साथ देते हुए, तो कभी इमोशनल मोमेंट्स शेयर करते हुए दोनों को देखा गया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लगातार उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. अब इस पूरे मामले पर शो के दो एक्स कंटेस्टेंट धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला ने अपनी-अपनी राय दी है, जिसके बाद एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री सुर्खियों में आ गई है.

09:39 (IST) 28 Jul 2026
Entertainment News Live: साउथ स्टार जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं. एक्टर के कंधे पर चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है. एक्टर की टीम ने इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के कंधे में चोट लगने के तुरंत बाद उनकी मेडिकल जांच की गई. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी. यह हादसा फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान हुआ. इसके बाद एक्टर की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है…पूरी खबर पढ़ें

09:36 (IST) 28 Jul 2026
Entertainment News Live: ‘राम कपूर की आदत है लोगों को किस करने की’, टीवी एक्टर नमन शॉ

मशहूर टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं. यहां अपने अजीब व्यवहारों से राम लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनपर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. शो के दौरान अपने को-स्टार को किस कर देने की आदत के चलते राम कपूर की काफी आलोचना हुई है. इस बीच टीवी एक्टर नमन शॉ ने उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि राम कपूर का ऐसा व्यवहार वो झेल चुके हैं और इसकी वजह से उनपर भी सवाल उठने लगे थे…पूरी खबर पढ़ें

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड में किसी बड़े स्टार से रिश्ता होना सफलता की गारंटी नहीं होता. ऐसा हम नहीं कतह रहे बल्कि ऐसे इंडस्ट्री के कई उदाहरण है, जो यह साबित करते हैं, कि आपकी एक्ट्रिंग दर्शकों को कितना भाती है, उसपर निर्भर करता है आपका एक्टिंग करियार, हाल ही में सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर ऐसे खुलासे किए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि फिल्मों में पहचान बनाने के लिए उन्हें आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी एक्सेप्ट किया कि अपनी एक्टिंग सुधारने के लिए उन्होंने दोबारा एक्टिंग स्कूल जॉइन किया, बावजूद इसके उन्हें उम्मीद के मुताबिक फिल्मों के ऑफर नहीं मिले.

सलमान खान के जीजा का छलका दर्द

आयुष शर्मा ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म 'लवयात्री' रिलीज हुई थी, तब उन्हें लगा था कि इसके बाद कई अच्छे प्रोजेक्ट्स उनके पास आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि फिल्म के बाद उनके काम की ज्यादा सराहना नहीं हुई और लंबे समय तक कोई खास ऑफर भी नहीं मिला. इसी वजह से उन्होंने खुद पर दोबारा काम करने का फैसला लिया और एक्टिंग स्कूल जाकर अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश की.

---विज्ञापन---

आयुष शर्मा के खुलासों से दर्शक हैरान

एक्टर ने बताया कि करीब तीन साल तक इंतजार करने के बाद उन्हें 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' मिली. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ भी हुई, लेकिन इसके बाद भी उनके करियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया. आयुष का कहना है कि वह लगातार काम करना चाहते हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में मौके मिलना आसान नहीं है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री काफी हद तक बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर चलती है और अभी तक उनकी फिल्मों ने वैसी सफलता हासिल नहीं की है, जिसकी उन्हें जरूरत थी.

Box Office Collection

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 23 जुलाई को रिलीज हुई 'जन नायकन' ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और इसने 21.15 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 28.90 करोड़ रुपये और रविवार को चौथे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, और पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने ₹10.15 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹157.74 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹134.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹75.50 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹233.24 करोड़ हो गया है. वहीं 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' ने रिलीज के 18वें दिन कुल 151.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 209.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---