Live Updates
11:48 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने अपनी ही फैन से रचा थी शादी

सायरा बानो आज अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज एक्ट्रेस के बर्थडे पर आज हम उनकी और दिलीप कुमार की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में जानेंगे कि किस तरह से सायरा बचपन से ही दिलीप संग शादी की सपना देखते हुए आईं थी और 22 साल के ऐज गैप के बाद भी दोनों ने शादी की और उसे बेहद खूबसूरती से निभाया भी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:56 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment Live News: रणवीर सिंह के लिए मसीहा बना अंबानी परिवार!

एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता पर बात करते हुए अंबानी परिवार को उनके करियर के मुश्किल दौर में उनका साथ देने लिए धन्यवाद किया है. वीडियो में रणवीर ने कहा, ‘धुरंधर बनाना और उसे डायरेक्ट करना आसान नहीं था, कई तरह के चैलेंज थे. लेकिन हमने पूरे विश्वास के साथ इस फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया, यह जानते हुए कि अगर यह सफल होती है, तो हम एक नया मुकाम हासिल करेंगे. लेकिन यहां से मुझे भरपूर प्यार, सपोर्ट और हिम्मत मिली. पढ़ें पूरी खबर…

08:48 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment Live News: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है..' के मोहसिन खान ने कर ली सगाई

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपनी पहचान बना चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है. उन्होंने तमन्ना से सगाई की और तमाम तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी लव स्टोरी फैंस के साथ साझा की. इस दौरान वो मंगेतर पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आए. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: तमिलनाडु में इन दिनों थिएटर मालिकों और प्रोड्यूसर्स के बीच विवाद चल रहा है. ये विवाद OTT रिलीज विडों को लेकर हो रहा है. इतना ही नहीं ये विवाद अब काफी बढ़ गया है कि थिएटर मालिकों की मांगें अगर पूरी नहीं हुई तो 1 सितंबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री बंद हो जाएगी. जिसके कारण न ही कोई फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी और न ही इनकी शूटिंग होगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि इस विवाद की शुरुआत कब और कैसे हुई थी.

दरअसल, थिएटर मालिकों और प्रोड्यूसर्स के बीच OTT को लेकर विवाद हो रहा है. क्योंकि इन दिनों अक्सर ही देखा गया है कि अगर कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है,तो वो एक महीने बाद या एक महीने से भी कम समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दी जाती है. जिसके कारण थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि इससे दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में कम होती जा रही है. इतना ही नहीं इसके कारण थिएटर्स के बिजनेस पर भी बुरा असर पड़ रहा है. थिएटर मालिकों का कहना है कि फिल्में रिलीज होने के बाद कम से कम इन्हें दो महीने तक सिनेमाघरों में चलने दिया जाए और उसके बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाए.

---विज्ञापन---

दूसरी ओर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर एसोसिएशन इसने लिए तैयार है. उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर एक बयान जारी किया और कहा कि अगर विवाद नहीं सुलझता है तो 1 सितंबर से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी. इतना ही नहीं ये भी कहा गया कि फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन पर भी बैन लगा दिया जाएगा. इस फैसले से न सिर्फ तमिल फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान झेलना पड़ेगा, बल्कि थिएटर मालिकों पर भी गहरा असर देखने को मिलेगा. वहीं, पूरे विवाद में प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने सीएम थलपति विजय से समाधान निकालने के लिए रिक्वेस्ट की है.

आवारापन 2 कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने रिलीज के 9वें दिन 8.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने 8वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 2.50 करोड़ रुपये का ज्यादा कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही है और कुल शोज 10,008 चले हैं. वहीं, भारत में फिल्म ने 9 दिनों में 127.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा दुनिया भर में इसका कारोबार 180.91 करोड़ रुपये पहुंच गया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 152.11 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

बटवारा 1947 कलेक्शन

दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 ने भी शनिवार को बढ़त बनाई है. फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में 35.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---