Live Updates
13:31 (IST) 28 Oct 2026
Entertainment News Live: Ramayana First Review: 'रामायण' देख चौंके दर्शक, बोले- 'मैं जोर से चिल्ला पड़ा...नहीं!'

Ramayana First Review: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की रिलीज से पहले लॉस एंजिल्स में इसका स्पेशल प्रीमियर रखा गया, जिसके बाद शुरुआती रिएक्शन्स सामने आने लगा हैं. किसी ने फिल्म के भव्य विजुअल्स और स्टारकास्ट की तारीफ की, तो किसी ने इसकी कहानी, VFX और म्यूजिक पर सवाल उठाए हैं. आइए जानते हैं किसने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…

13:30 (IST) 28 Oct 2026
Entertainment News Live: 'जय श्री राम...' हॉलीवुड में बजा रामायण का डंका!

Ramayana Premiere: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी इस फिल्म का मंगलवार, 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में खास प्रीमियर रखा गया. इस दौरान रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. वहीं, इवेंट में ‘जय श्री राम’ के नारे भी सुनाई दिए. पढ़ें पूरी खबर…

13:30 (IST) 28 Oct 2026
Entertainment News Live: कभी बॉलीवुड में चलता था सिक्का, आज कपड़े बेचने को मजबूर हुआ ये स्टार

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं, और अपनी एक्टिंग के दमपर करोड़ों दिलों पर राज किया, लेकिन एक छोटी सी गलती उनके जीवन और करियर पर भारी पड़ गई. इन्हीं में एक एक्टर है, वो सितारा जिसने बैक-टू-बैक हिट देकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जिसने उनके करियर पर विराम लगा दिया और उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी, मामला इतना बिगड़ गया कि उनको वापसी करना लगभग नामुमकिन हो गया, और आज वो हैंडसम एक्टर कपड़े बेचने को मजबूर है. पढ़ें पूरी खबर…

13:29 (IST) 28 Oct 2026
Entertainment News Live: रश्मिका-विजय समेत ये कपल रखेंगे पहला करवा चौथ का व्रत, करेंगे चांद का दीदार!

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. आम महिलाओं की तरह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी इस त्योहार को खास अंदाज में मनाती हैं, लेकिन इस बार कुछ सेलिब्रिटी कपल्स के लिए करवा चौथ बेहद खास होने वाला है. दरअसल, कई सितारे शादी के बाद पहली बार यह त्योहार मनाएंगे. इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन तक शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर…

12:30 (IST) 28 Oct 2026
Entertainment News Live: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का जन्मदिन आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आज जन्मदिन है. अदिति राव हैदरी का ताल्लुक हैदराबाद के राजघराने से है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ से की थी, जिसमें उन्होंने मेगास्टार ममूटी के साथ काम किया था. साल 2009 में आई अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म ‘दिल्ली-6’ से अदिति राव हैदरी ने बॉलीवुड में कदम रखा. जिसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं.

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार सारा अपने एक बयान की वजह से चर्चाओं का केंद्र बनी हुई हैं. दरअसल, शर्मिला टैगोर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की पोती और एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें नेपोटिज्म का कोई खास फायदा नहीं मिला. हालांकि, वो ये भी मानती हैं कि उन्हें नेपोटिज्म की वजह से ही बॉलीवुड में एंट्री मिली. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पापा ने कभी किसी से उन्हें काम देने के लिए मिन्नतें नहीं कीं.

मैं इतनी भोली…

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने माना कि स्टार किड होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने का फायदा मिला. सारा ने कहा, 'यह दोनों का कॉम्बिनेशन है. मैं इतनी भोली या बेवकूफ नहीं हूं कि इस बात को न मानूं और शुक्रगुजार न होऊं कि इसने दरवाजे खोले हैं. इसने मुझे एक्सेस दिया है; इसने मुझे पहचान और शोहरत दी है, शायद एक्टर बनने से पहले ही. लेकिन ऐसा कहने के बाद, कभी-कभी मुझे लगता है कि नेपोटिज़्म लोगों के लिए एक बुरा शब्द बन गया है. जो मुझे पसंद नहीं है, वह यह है कि इससे किसी की मेहनत को कम कर दिया जाता है.'

मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा

सारा अली खान ने आगे कहा, 'मैंने यह पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगी. चाहे वह जान्हवी हो, अनन्या हो या मैं, हमने यह नहीं चुना कि हम किसके घर में पैदा होंगे. हम बस किस्मत वाले थे. मुझे नहीं लगता कि यह सही है कि हमें उस चीज के लिए सजा दी जाए, जिसमें हमारी कोई गलती नहीं है. क्या मुझे लगता है कि हमारे पास कोई प्रिविलेज है? हां, बिल्कुल. हमें ऐसा डेब्यू मिला, जिसके लिए लोग तरसते हैं. लेकिन अपने करियर के 8 साल बाद भी, लोगों को यह सब सुनना पड़ रहा है. मुझे नहीं लगता कि यह जिम्मेदारी मुझ पर होनी चाहिए. मैं एक सिंगल मदर के साथ रहती हूं. मेरे पापा कभी किसी के ऑफिस नहीं गए और न ही कभी किसी से मेरे कॉन्ट्रैक्ट पर बात की. 'केदारनाथ' के समय जब मुझे कोई दिक्कत हुई, तो मैंने खुद ही सुलझाई. यह दोधारी तलवार है, क्योंकि इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा.'

'उड़ता तीर' की कमाई में आई गिरावट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 25.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 38.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.