Toxic OTT Update: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. जहां फैंस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, वहीं अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…
संगीत प्रेमियों के सिए शॉकिंग खबर सामने आई है, जहां कुछ वक्त पहले सिंगर अरिजीत सिंह ने म्यूजिक से संन्यास लेने का ऐलान किया था, वहीं अब म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने भी अपने फैंस को चौंकाने वाला फैसला किया है. अमाल ने फिल्मी म्यूजिक से एक साल का ब्रेक लेने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की वजह भी बताई है. साथ ही उन्होंने लोगों से एक खास अपील भी की है. आइए जानते हैं कि आखिर बात क्या है. पढ़ें पूरी खबर…
5 Highest Grossing Indian Films: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने पहले दिन 137 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, कुछ ऐसी ही और भारतीय फिल्में है, जिन्होंने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में तमाम हिट मूवीज के नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
Entertainment News Live In Hindi: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैन अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म के तहत डिजिटल अरेस्ट और महाराष्ट्र साइबर एंथम लॉन्च किया था और इसी मौके पर समय रैना महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस दौरान उन्होंने सीएम ने सम्मानित भी किया. जिसके बाद समय रैना ने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और सीएम को धन्यवाद कहा. हालांकि सुनील पाल को ये रास नहीं आया और वो इस चीज को लेकर काफी गुस्सा हुए. इतना ही नहीं उन्हें घोर कलयुग भी कहा.
दरअसल, फेमस कॉमेडियन सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर कहा, "क्या वो गाली गलौज करता है. लेटेंट जैसा शो लाता है इसलिए? हिस्सा लेने वाले भी गाली देते हैं. पैनल भी गाली देते हैं और ऐसी ऐसी गालियां देते हैं कि जो आप सुन नहीं सकते. किसी के सामने पेश नहीं कर सकते. जो नए कॉमेडियन हैं, उनका क्या मैसेज पहुंचेगा कि सम्मान पाना है. तो पहले कॉमेडियन बनो, गाली गलौज करो. पुलिस केस करवाओ अपने ऊपर. कोई ऐसा विवाद कर दो कि पुलिस मारते मारते आपको स्टेशन ले जाए. फिर आप न्यूज में आ जाओ. न्यूज में आने के बाद आपका शो दोबारा सफल हो जाए. जब आपको सक्सेस मिल जाएगा तो हर आदमी सलाम करेगा. जो पुलिस वाले आपको मार रहे थे वो आपकी सिक्योरिटी करेंगे." समय रैना ने सुनील पाल के इस बयान पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है.
आवारापन 2 कलेक्शन
आवारापन 2 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में 13वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 30 लाख की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही और कुल शोज 1085 चले. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में महज 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी ने 14 दिनों में भारत में 144.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 203.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है. ये इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है.
टॉक्सिक कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया था. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 36.40 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 64.7 करोड़ की गिरावट आई है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 26.6 प्रतिशत रही और शोज 22,629 चले. फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा 23 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, कन्नड़ में 8.50 करोड़, मलयालम में 40 लाख, तमिल में 1.50 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में दो दिनों में 137.50 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनिया भर में इसकी कमाई 190.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…