ओटीटी पर हर हफ्ते की तरह ये हफ्ता भी काफी शानदार होने जा रहा है. क्राइम-थ्रिलर और ड्रामा से लेकर मजेदार रियलिटी शोज तक, इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं.
दिसंबर 2025 में खबर आई थी कि दृश्यम 3 से एक्टर अक्षय खन्ना ने अपना पल्ला झाड़ लिया है, जिसके पीछे क्या कारण था इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया था. हालांकि अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इसके पीछे की वजह बताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान ने हाल ही में कटरीना कैफ को बॉडी शेम करने वालों की जमकर क्लास लगाई थी. जिसके बाद अब पाकिस्तान आरजे एजाज वारिस ने कटरीना और सलमान से माफी मांगी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में ई24 के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से मिलने वाले फेम पर अपने विचार साझा किए और बताया कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घर के दो सदस्यों पर एविक्शन की तलवार लटकेगी. मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में ‘बिग बॉस’ घर के सभी सदस्यों को एक-एक करके कन्फेशन रूम में बुलाते हैं. यहां बिग बॉस सभी घरवालों को किसी दो ऐसे सदस्यों के नाम लेने के लिए कहते हैं, जिन्हें वे नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बाहर रखना चाहते हैं और बचाना चाहते हैं. पढ़ें पूरी खबर…
दिग्गज बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का मुंबई के एक अस्पताल में रविवार रात निधन हो गया, वो 71 साल की थीं, और लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. बता दें, मिथु मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘शेष पर्ब’ से की थी और उन्हें पॉपुलैरिटी ‘मर्जीना अब्दुल्ला’ से मिली थी.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के एक गाने को लेकर इंडिपेंडेंट सिंगर सरगम वैश ने मेकर्स पर बिना इजाजत उनके गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने दावे के सबूत भी दिखाए हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म की टीम से गाना हटाने की मांग की है और ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है. पढ़ें पूरी खबर…
‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वार’ जहां अपने एविक्शन को लेकर चर्चा में रहा, वही सलमान खान के शो के इस मंच पर ‘द वन’ की टीम सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी फिल्म के प्रमोशन को लेकर पहुंचे, इस दौरान शो में और चार-चांद लग गए. जहां फिल्म ‘द वन’ को लेकर बात हुई, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सलमान खान ने चर्चा छेड़ी जिसने कई राजों पर से पर्दा उठाया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर और कियारा आडवाणी के दूसरी पेरेंट्स बनने की अटकलें तेज हो गईं. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के फेमस एक्टर जय भानुशाली ने एक बार फिर अपनी एक्स वाइफ और ‘बिग बॉस 20’ की मजबूत कंटेस्टेंट माही विज का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने माही विज को दुनिया की बेस्ट मम्मी बताया है. पढ़ें पूरी खबर…
Presley Gerber Death News: सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके 27 साल के बेटे और मॉडल प्रेस्ली गेरबर का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस्ली ने रविवार 20 सितंबर को लॉस एंजिल्स के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में आखिरी सांस ली. लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के रिकॉर्ड के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. हालांकि, अभी उनकी मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है और ऑटोप्सी भी पूरी नहीं हुई है. पढ़ें पूरी खबर…
Salman Khan Bigg Boss 20: सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ में भी हर बार की तरह खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, शनिवार को इस सीजन का दूसरा वीकेंड का वार हुआ, वीकेंड के वार में सलमान खान जहां कंटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं, वहीं इस बार वो ट्रोलर्स को आड़े हाथ लेते दिखाई दिए. सलमान खान ने सख्त लहजे में ट्रलर्स को जमकर धुला, इस बीच उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर कंटेस्टेंट से लेकर दर्शक भी हैरान नजर आए. पढ़ें पूरी खबर…
entertainment news live Update: 'बिग बॉस 20' का दूसरा नॉमिनेशन और पहला एविक्शन काफी ड्रामे से भरा रहा. रविवार को हुए वीकेंड का वार में एक तरफ घर के पहले कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ, तो दूसरी तरफ काजी तौकीर के एक प्रैंक को लेकर घर में जमकर बवाल देखने को मिला. इतना ही नहीं, काजी और रीति तिवारी के बीच तीखी बहस भी हो गई.
रोहिद खान हुए घर से बेघर
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान नॉमिनेट हुए थे. चारों ने नॉमिनेशन को लेकर आपस में चर्चा की थी, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ था. यंग डीएसए उस समय घर के कैप्टन थे. इसलिए उन्हें नॉमिनेशन से सुरक्षित रखा गया.
इसके बाद बिग बॉस ने आसिफ, स्काउट ओपी और रोहिद से उनका 'वरदान' यानी दूसरा मौका भी छीन लिया. आखिरकार वोटिंग के आधार पर रोहिद खान को सबसे कम वोट मिले और वह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए.
आम्रपाली बनीं घर की 'ठकुराइन'
वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों के साथ एक मजेदार टास्क भी किया. उनसे पूछा गया कि आम्रपाली दुबे और माही विज में से कौन घर को बेहतर तरीके से संभालता है. चार सदस्यों ने माही का नाम लिया, जबकि बाकी घरवालों ने आम्रपाली को चुना. इस तरह आम्रपाली को घर की 'ठकुराइन' चुना गया. हालांकि, इस टास्क के साथ कोई खास इनाम नहीं जुड़ा था.
काजी के प्रैंक पर घरवालों का गुस्सा
शो में काजी तौकीर के साथ हुए सलमान खान के प्रैंक का भी खुलासा हुआ. शनिवार को सलमान ने सीने में दर्द होने का नाटक किया था. रविवार को उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि काजी पिछले कुछ समय से घरवालों के साथ अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर प्रैंक कर रहे थे.
सलमान ने साफ कहा कि काजी का ऐसा करना गलत था, लेकिन उन्होंने खुद भी माना कि सेट पर किया गया उनका प्रैंक भी सही नहीं था. इसके बाद घरवालों ने काजी को जमकर सुनाया.
काजी और रीति में हुई तीखी बहस
आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तिवारी और अरिश्फा समेत कई कंटेस्टेंट काजी से नाराज नजर आए. इसी दौरान काजी और रीति के बीच बहस बढ़ गई. रीति ने काजी से बात करने से मना कर दिया और उन्हें 'फ्रॉड स्टार' तक कह दिया. गुस्से में उन्होंने काजी को गाली भी दी. हालांकि, काजी शांत रहे और बोले कि उनका गुस्सा जायज है, लेकिन उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं 'हनुमान अंश' रुकने का नाम नहीं ले रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तूफान की तरह आगे बढ़ रही है. मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 321.05 करोड़ रुपये और टोटल नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये कर लिया है. विदेशों में फिल्म ने 45वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹26.00 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये हो गया है.