Live Updates
12:30 (IST) 10 Aug 2026
Entertainment Live News: Asur 3 में फिर लौटेंगे अरशद वारसी, आया बड़ा अपडेट

अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीरीज की शूटिंग को लेकर अपडेट आया है. इस सिंतबर से सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी. इसके अलावा इस शो में एक नई एक्ट्रेस की भी एंट्री हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:55 (IST) 10 Aug 2026
Entertainment News Live: क्यों भोजपुरी हसीनाओं के साथ काम नहीं करना चाहते पवन सिंह?

Bhojpuri Bawal Viral Video: ‘भोजपुरी बवाल’ का हाल ही में रिलीज हुआ प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, शो में पवन सिंह को लेकर हो रही दो अभिनेत्रियों के बीच की बात अब पब्लिक के सामने आ गई है, जहां रानी चटर्जी ने पवन सिंह को लेकर ऐसा दावा किया है, जिस पर आम्रपाली दुबे के रिएक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

11:54 (IST) 10 Aug 2026
Entertainment News Live: फेमस एक्टर का हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है, उन्होंने कई शोज में काम किया , लेकिन पॉपुलर टीवी सीरीज ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ में कूटर डेवनपोर्ट का फेमस किरदार निभाने वाले एक्टर और एक्स अमेरिकी सांसद बेन जोन्स का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन जोन्स को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…

09:48 (IST) 10 Aug 2026
Entertainment Live News: Panchayat के बाद TVF ने अनाउंस की नई हॉरर कॉमेडी

‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी सफल वेब सीरीज बनाने वाला द वायरल फीवर (TVF) अब मराठी सिनेमा में कदम बढ़ा रहा है. TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म का ऐलान किया है. जो कि एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:47 (IST) 10 Aug 2026
Entertainment Live News:रेलवे के सहयोग से बनी थी 40 साल पुरानी ये सीरीज

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी 1986 की चर्चित एक सीरीज को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. 15 एपिसोड की इस सीरीज को रेलवे के सहयोग से तैयार किया गया था. इस सीरीज में ट्रेन के सफर के दौरान अलग-अलग यात्रियों के रिश्तों, सुख-दुख और जीवन के अनुभवों को दिखाया गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और ऑफ-स्क्रीन भी उनके बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है. अब दोनों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, प्रीति जिंटा जब सनी देओल के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचीं तो अमिताभ बच्चन ने उनसे मजाकिया अंदाज में एक पुरानी शिकायत कर दी.

अमिताभ ने प्रीति से की शिकायत

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रीति जिंटा से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें उनसे एक बड़ी शिकायत है. बिग बी कहते हैं कि वह हर साल 31 जनवरी को प्रीति के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस कभी उनके मैसेज का जवाब नहीं देतीं.

---विज्ञापन---

प्रीति का मजेदार अंदाज

अमिताभ की यह बात सुनकर प्रीति भी तुरंत मजेदार अंदाज में सफाई देती हैं. वह कहती हैं, 'नहीं… अमित जी, मैं हमेशा आपको जवाब देती हूं, लेकिन एक हफ्ते बाद.' प्रीति की बात सुनकर सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं.

बिग बी ने पेश किया सबूत

प्रीति की बात के बाद अमिताभ बच्चन भी कहां पीछे हटने वाले थे. उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट दिखा दिया. इसमें उन्होंने प्रीति जिंटा को जन्मदिन की बधाई देते हुए मजाक में लिखा था कि वह उनके मैसेज का जवाब नहीं देती हैं.

---विज्ञापन---

प्रीति को क्यों आई हंसी?

अमिताभ का यह अंदाज देखकर प्रीति भी हंसने लगती हैं. दोनों की इस मजेदार नोकझोंक ने शो का माहौल खुशनुमा कर दिया. फैंस को भी दोनों सितारों की यह प्यारी बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे

प्रीति जिंटा और सनी देओल 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में बंटवारे के दौरान आम लोगों की जिंदगी और उनके दर्द को दिखाने की कोशिश की गई है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 34.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने 11 दिनों में भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 415.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 496.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं बात थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की करें, तो 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन यानी रविवार को अच्छा कलेक्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को अच्छा कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.1 प्रतिशत रही, जबकि कुल 2,148 शोज चलाए गए. फिल्म ने हिंदी भाषा में 25 लाख रुपये और तेलुगु भाषा में 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 192.30 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म अब भारत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 317.18 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---