Barbara Barrie: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस बारबरा बैरी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह फिल्म ‘ब्रेकिंग अवे’ में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मैनहट्टन स्थित अपने घर पर मेडिकल हेल्प से आखिरी सांस ली. वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की शादी को भले ही कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी रोमांटिक यादें आज भी फैंस का दिल जीत लेती हैं. अब रणबीर कपूर ने आलिया को शादी के लिए प्रपोज करने का ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. खास बात यह है कि इस रोमांटिक पल के दौरान वहां तीन बब्बर शेर भी मौजूद थे. रणबीर ने बताया कि कैसे उन्होंने जंगल के बीच घुटनों पर बैठकर आलिया से शादी के लिए पूछा था. पढ़ें पूरी खबर…
कभी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अदाओं से सुर्खियां बटोरने वाली सना खान आज शोबिज की दुनिया से दूर हैं. मुफ्ती अनस सईद से शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और अपनी जिंदगी को धर्म के मुताबिक जीने का फैसला किया. हालांकि, सना जब भी अपने पुराने दिनों को याद करती हैं, तो भावुक हो जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी, ग्लैमर की दुनिया और आध्यात्मिक बदलाव को लेकर खुलकर बात की. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड में फिल्मों और एक्टिंग के अलावा सितारों के बयान भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अब दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर और नसीरुद्दीन शाह को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में दुर्योधन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह की कथित चुनिंदा आलोचना पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को सरकार की नीतियां पसंद नहीं हैं, तो उसे चुनाव लड़कर जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए. पढ़ें पूरी खबर…
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है. दूसरी तरफ, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में सुस्ती देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की है. फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह से दिखाया गया था, उस पर काफी सवाल उठे थे. अब जान्हवी ने माना है कि वह इस मामले में अपनी तरफ से बेहतर कदम उठा सकती थीं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने इसे लेकर अफसोस भी जताया है.
'क्या मैं और सतर्क हो सकती थी? बिल्कुल हां'
जान्हवी कपूर हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचीं. यहां बातचीत के दौरान करण ने उनसे फिल्म 'पेद्दी' में उनके किरदार को लेकर हुई क्रिटिसिज्म पर सवाल किया. इस फिल्म में जान्हवी के साथ राम चरण नजर आए थे. फिल्म में उनके किरदार अचियम्मा को जिस तरह पेश किया गया, उसे लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी.
जाह्नवी ने मानी अपनी गलती
इस पर जान्हवी ने एक्सेप्ट किया कि फिल्म में उनके किरदार को अलग तरीके से दिखाया जा सकता था. उन्होंने कहा कि ऐसी कहानी का समाज पर, खासकर महिलाओं को लेकर लोगों की सोच पर, नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है. एक्ट्रेस ने माना कि उन्हें इस मामले में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत थी.
जान्हवी के मुताबिक, वह इस बात को लेकर सोचती हैं कि क्या वह कुछ और कर सकती थीं. उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफिकेशन हुआ. एक्ट्रेस ने कहा कि इस बात की शर्मिंदगी हमेशा उनके साथ रहेगी. अब उनकी कोशिश होगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए.
अपने अधिकारों को लेकर ये क्या बोल गईं जाह्नवी?
जान्हवी ने बातचीत में यह भी माना कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह ऐसे परिवार और माहौल से आती हैं. जहां उन्हें कई विशेषाधिकार मिले हैं. ऐसे में उन्हें अपनी स्थिति का इस्तेमाल करके फिल्म में अपने किरदार को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाने चाहिए थे.
इस मुद्दे पर उठाने चाहिए थे कदम
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्मों में कलाकारों को कई बार निर्देशक के विजन के हिसाब से काम करना पड़ता है. शूटिंग के दौरान हर छोटी चीज, खासकर कैमरा एंगल और सीन्स की शुरुआत, पहले से साफ नहीं होती. जान्हवी ने कहा कि जैसे-जैसे उन्हें चीजों की जानकारी मिलती गई, उन्होंने स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश की. हालांकि, वह मानती हैं कि उन्हें अपनी तरफ से और प्रयास करने चाहिए थे.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है. दूसरी तरफ, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में सुस्ती देखने को मिल रही है. ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई 5 करोड़ रुपये से ऊपर रही. फिल्म ने बुधवार को 5.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 420.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 744 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.