Live Updates
10:42 (IST) 04 Sep 2026
Entertainment Live News: JR NTR की ड्रैगन में आलिया के बाद हुई शाहिद कपूर की एंट्री!

जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में आलिया भट्ट के बाद शाहिद कपूर की एंट्री की खबर चर्चा में है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:53 (IST) 04 Sep 2026
Entertainment News Live:'हनुमान अंश' की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक सफर पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 28वें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 72.88 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की साल 2007 में आई हिट फिल्म 'हेय बेबी' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में फिल्म 'हेय बेबी 2' के बनने की घोषणा की है. तीन कुंवारे लड़कों और एक बच्ची की केयर से जुड़ी क्यूट और मजेदार कहानी 19 साल बाद नए अंदाज में एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

आ रही है 'हेय बेबी 2'…

साजिद नाडियाडवाला ने गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स का अपने मुंबई वाले ऑफिस में स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान प्रोड्यूसर ने एक एग्रीमेंट के बारे में जानकारी दी और अपनी आने वाली 3 फिल्मों की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में करने की घोषणा की. इनमें से एक फिल्म 'हेय बेबी 2' है. क्रिस मिन्स के साथ मुलाकात की तस्वीरें साजिद नाडियाडवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया में होगी 'हेय बेबी 2' की शूटिंग

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के लिए ये एक यादगार पल है. साजिद नाडियाडवाला को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स का स्वागत करते हुए खुशी हुई. हमें इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए तीन फिल्मों के प्रोडक्शन का समझौता करने पर गर्व है. इन सभी फिल्मों की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी. इसकी शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि हमारी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक की वापसी हो, 'हेय बेबी 2' (Heyy Babyy 2) के साथ. ऑडियंस की फेवरेट फिल्म 'हेय बेबी' (Heyy Babyy) अब एक फ्रैंचाइजी के तौर पर वापस आ रही है. यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया में शूट होगी, जहां ओरिजिनल फिल्म की शूटिंग हुई थी.'

ऋषि कपूर का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के दिवंगत स्टार ऋषि कपूर का जन्मदिन है. 'बॉबी', 'दीवाना', 'चांदनी', 'प्रेम रोग' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी शानदार फिल्में देने वाले ऋषि कपूर की आज जयंती है. राज कपूर के सबसे छोटे बेटे ऋषि कपूर ने अपने पिता की साल 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' से फिल्मों में कदम रखा था. इसमें उन्होंने कैमियो किया था. इसके बाद साल 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके बाद साल 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं.

---विज्ञापन---

'हनुमान अंश' की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक सफर पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने 28वें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 72.88 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.