Live Updates
13:04 (IST) 12 Aug 2026

12:56 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज

Haiwaan Teaser OUT: अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. जहां अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है.

12:55 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: 'मिर्जापुर द मूवी' के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?

Mirzapur The Movie Cast Fees: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रूप में दस्तक देने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों की मोटी फीस की खबरें भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:54 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: बिग बाॅस 20 का नया प्रोमो आया सामने

12:16 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: 200 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर अटकी 'जन नायकन'

Jana Nayagan Box Office Collection Day 20: थलपति विजय स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ का 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन सुस्त रहा. फिल्म ने मंगलवार को लाखों में कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 193.70 करोड़ रुपये हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:03 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: वामिका गब्बी की ‘डीसी’ ने 5 दिनों में कर दिया बड़ा धमाका

DC Box Office Collection Day 5: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म ‘डीसी’ का सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है. 5 दिनों में इस फिल्म ने भारतीय और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:51 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: 400 करोड़ पार के बाद भी नहीं थमा ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान

Spider-Man 4 Box Office Collection: टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने के बाद फिल्म ने 13वें दिन यानी मंगलवार को भी करोड़ों की कमाई की है. पूरी खबर यहां पढें…

11:08 (IST) 12 Aug 2026
Entertainment News Live: मल्लिका शेरावत ने टॉम क्रूज को लेकर किया दावा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत इन दिनों ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में पहुंची हैं. यहां से एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुलासा कर रही हैं कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को उनके ऊपर क्रश है.

Entertainment News Live: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फाइनली शादी रचा ली है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जीना रोड्रिगेज पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में थे. दोनों के 5 बच्चे भी हैं. लेकिन शादी अब जाकर रचाई है. रोनाल्डो और जॉर्जीना ने पूरे एक साल पहले 11 अगस्त 2025 को सगाई की थी और अब ठीक एक साल बाद 11 अगस्त 2026 को इस कपल ने शादी रचाई है. रोनाल्डो और जॉर्जीना की शादी एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई है. इसमें उनके परिवार के करीबी लोग और पांचों बच्चे शामिल हुए. 41 साल के रोनाल्डो ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा.

रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के बाएं हाथ की उंगलियों में अंगूठियां दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा इंटरनेट पर दोनों की शादी की कोई और फोटो या वीडियो सामने नहीं आए हैं.

---विज्ञापन---

मल्लिका शेरावत ने टॉम क्रूज को लेकर किया दावा

मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो 'ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ, जिन्हें 'कुल्लू' के नाम से भी जाना जाता है वो मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या हर किसी को बस उन पर ही क्रश होता है. इसका जवाब देते मल्लिका कहती हैं, "सबको मुझ पर ही क्रश होता है. आजकल टॉम क्रूज को भी है. मैं झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरे पास फोन होता तो मैं उनके वीडियो दिखाती." एक्ट्रेस के इस बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है.

---विज्ञापन---