Live Updates
19:58 (IST) 08 Jan 2026
The Raja Saab Advance Booking: धुआंधार ओपनिंग करेगी प्रभास की फिल्म

‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 2 लाख 75 हजार टिकट बेच लिए हैं. इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन 7.59 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स के साथ 14.6 करोड़) का कलेक्शन कर लिया है.

19:53 (IST) 08 Jan 2026
The Raja Saab Runtime: कितनी लंबी है 'द राजा साब' की कहानी?

‘द राजा साब’ अब रिलीज़ होने को तैयार है. फिल्म को सीबीएफसी ने 24 दिसंबर, 2025 को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था. सीबीएफसी सर्टिफिकेशन के मुताबिक द राजा साब का टोटल रनटाइम 189.00 मिनट यानी 3 घंटे और 9 मिनट है.

19:22 (IST) 08 Jan 2026
The Raja Saab Live: ‘जन नायकन’ टली! अब प्रभास की ‘द राजा साब’ का रास्ता साफ

9 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘द राजा साब’ के सामने विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ढाल बनकर खड़ी थी. दोनों की रिलीज डेट 9 जनवरी थी, लेकिन बाद में विजय की फिल्म पोस्टपोन हो गई. ऐसे में सिंगल रिलीज के चलते, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को अच्छी शुरुआत मिल सकती है.

17:57 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News: एक फिल्म और 50000 करोड़ की मालकिन, कौन है ये एक्ट्रेस?

Swades Actress: बॉलीवुड की इस अदाकारा ने मात्र एक फिल्म में काम किया और आज कमाई के मामले में इंडिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला को भी टक्कर दे रही हैं…पूरी खबर पढ़ें

17:06 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News: फिल्म 'धुरंधर' के लिए पीएम मोदी से की जा रही है ये खास अपील

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म ‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों में लगे बैन को हटाने की अपील की है…पूरी खबर पढ़ें

16:23 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News: ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.

15:18 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News LIVE: राजेंद्र कुमार की पत्नी और कुमार गौरव की मां शुक्ला कुमार का हुआ निधन

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर राजेंद्र कुमार, जो कि 26 साल पहले ही इस दुनिया से अलविदा ले चुके थे. अब उनकी पत्नी और कुमार गौरव की मां शुक्ला कुमार का निधन हो गया है. इस बारे में खुद परिवार ने जानकारी दी है. 10 जनवरी को शुक्ला कुमार के लिए प्रेयर मीट रखा जाएगा. बता दें कि शुक्ला की मौत का कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:58 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कंगना रनौत के खिलाफ निकल सकता है अरेस्ट वारंट, जानें वजह

कंगना रनौत ने साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान एक महिला की तस्वीर शेयर करते हुए विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनपर मानहानि का केस किया गया था.इसी केस के सिलसिले में बठिंडा कोर्ट ने एक्ट्रेस को 15 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है. साथ ही ये भी कहा है कि अगर वो कोर्ट में पेश नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:54 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Toxic: Introducing Raya का टीजर रिलीज, यश ने ली धमाकेदार एंट्री

यश स्टारर फिल्म टॉक्स का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में यश राया के रोल में नजर आएंगे और मेकर्स ने उनके किरदार से फैंस को रूबरू कराया है. टीजर में एक्टर एक्शन अवतार में दिखे हैं और फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया है. यह मूवी सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

09:12 (IST) 08 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में नजर आएंगी गौरव खन्ना की पत्नी? अमाल मिलक ने किया खुलासा

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट हाल ही में एक पार्टी में साथ दिखे थे. इस दौरान गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला और अमाल मलिक एक साथ नजर आए. तभी अमाल मलिक ने बताया कि शो के अगले सीजन में कौन बिग बॉस को डराएगा, वो ये है यानी कि आकांक्षा. इस बीच गौरव ने भी कहा कि बिग बॉस आकांक्षा का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बिग बॉस 20 को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

The Raja Saab Live: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज हो रही है. ऐसे में इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है. माना जा रहा है कि इस फिल्म से प्रभास अपनी जबरदस्त वापसी कर सकते हैं. मेकर्स ने इसपर अपना पूरा भरोसा जताया है.

साउथ सुपरस्टार यश आज 39 साल के हो गए हैं. अपने इस खास दिन पर उन्होंने फैंस बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है. अपने जन्मदिन के मौके पर यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर शेयर किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. टीजर में यश का खतरनाक लुक देखते ही बन रहा है.

बिग बॉस 19 खत्म हुए एक महीने से ऊपर हो गया है. हालांकि अभी भी इन सभी कंटेस्टेंट का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है. वहीं, हाल ही में बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट एक साथ दुबई में यॉट पार्टी पर नजर आए हैं. इस दौरान अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, फरहाना, नीलम, मालती चाहर, कुनिका और उनके बेटे समेत अन्य कई लोग इस पार्टी में नजर आए. हालांकि तान्या मित्तल इस पार्टी से गायब दिखीं. यॉट पार्टी में सभी ने खूब मस्ती और डांस भी किया. इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट ने साथ में मिलकर केक भी काटा, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 34 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने अपने 34वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है और इस मूवी ने 34 दिनों में भारत में कुल 786 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में 1247 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि धुरंधर ने 5वें बुधवार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म ने 5वें बुधवरा 2.41 करोड़ कमाए थे और विक्की कौशल की मूवी ने 2.36 करोड़ की कमाई की थी.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया,जैसी तमाम हिट फिल्में एक साथ देने के बाद अब भूत बंगला से वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट 7 जनवरी को मेकर्स ने अनाउंस कर दी है. यह मूवी सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, तब्बू, वामिका गब्बी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.