बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. खास बात ये है कि इस अनाउंसमेंट में उनकी बेटी सराया भी नजर आ रही हैं. कपल की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
UK07 राइडर यानी यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. देहरादून में पत्नी रितिका चौहान के कजिन राज सिंह चौहान के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने अनुराग समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसी बीच रितिका ने सोशल मीडिया पर पति को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके बयानों ने इस पूरे विवाद को और सुर्खियों में ला दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
Bigg Boss 20: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस के सीजन 20 में अपने बेहतरीन गेम प्ले को लेकर दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, एक्ट्रेस बेहद दर्द में हैं और एक चिंता उन्हें हर वक्त सताती रहती है, जिसकी वजह से उन्होंने शो का हिस्सा बनने से पहले ही मेकर्स के सामने एक बड़ी शर्त रखी थी, यही कारण है, जो हर हफ्ते मेकर्स एक्ट्रेस के साथ यह एक बात जरूर शेयर करते हैं. पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर फ्रेडी जैक्सन का निधन हो गया है. उन्होंने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. फ्रेडी जैक्सन के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: 'बिग बॉस 16' की फेमस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को लेकर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, हाल ही में अर्चना गौतम ने बताया है कि उनके मुंबई वाले कैफे 'ओये चुरोस' में चोरी हुई है. रियलिटी शो स्टार अर्चना ने सोशल मीडिया पर अपने कैफे की सीसीटीवी फुटेज शेयर की और मुंबई पुलिस से इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है. मालूम हो कि अर्चना गौतम ने अक्टूबर 2025 में मुंबई में अपना कैफे 'ओये चुरोस' खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था.
मैंने उसका क्या बिगाड़ा…
अर्चना गौतम ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने कैफे की सीसीटीवी फुटेज शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति कैफे के कैश काउंटर से पैसे चुराते हुए दिखाई दे रहा है. इसके साथ अर्चना ने कैप्शन में लिखा, 'यह आदमी मेरे कैफे में आया और पूरा कैश काउंटर ही ले गया. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैंने उसका क्या बिगाड़ा है. मुंबई के इतने सारे कैफे में से, क्या उसे सिर्फ मेरे कैफे से ही चोरी करनी थी? मैंने मुंबई में ऐसी चोरी के बारे में कभी नहीं सुना. इस आदमी को मुंबई पुलिस का जरा भी डर नहीं है.'
मैंने अपनी मेहनत…
अर्चना ने आगे लिखा, 'उसने मेरे कैफे को नुकसान पहुंचाया और कैश काउंटर ले गया. मैं यह वीडियो इसलिए अपलोड कर रही हूं ताकि आप लोगों को भी पता चले कि मुंबई में चोर भी हैं. मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से, अपनी जमा-पूंजी से बनाया है. हर चीज में मैंने अपनी मेहनत का हाथ आजमाया है. लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसा और पूरा कैश काउंटर ही उठा ले गया. मैंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से अनुरोध है कि वे इस व्यक्ति की जल्द से जल्द तलाश करें और उचित कानूनी कार्रवाई करें.'
शरद केलकर का जन्मदिन आज
टीवी और बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर शरद केलकर का आज जन्मदिन है. इन दिनों टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' में नजर आ रहे शरद केलकर आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. शरद केलकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में दूरदर्शन पर आए टीवी शो 'आक्रोश' से की थी. सालों तक उन्होंने टीवी शोज में काम किया. साल 2012 में उन्होंने हिट हॉरर फिल्म '1920: ईविल रिटर्न्स' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं. इसके साथ ही उन्होंने टीवी से भी अपना नाता जोड़े रखा है.
'दृश्यम 3' का कलेक्शन कैसा रहा?
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 216.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.