हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद की दीवानगी आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलती है. देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर में से एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. लेकिन उनका बेटा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. एक तरफ जहां पिता को बॉलीवुड का मेगा सुपरस्टार माना गया, वहीं बीटा स्टारडम हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहा. चलिए देव आनंद के इकलौते बेटे के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढे़ं
टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने फिल्मी करियर में एकता अबतक कई हिट टीवी सीरियल्स प्रोड्यूस कर चुकी हैं. इसके जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार कलाकार भी दिए, जो आज पूरी दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं. एकता ने ऐसे चेहरों को टीवी पर लाया, जो अब टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों में गिने जाते हैं. आइए आज कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढे़ें
फिल्म इंडस्ट्री में अबतक कई एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने देने वाला खुलासा कर चुकी हैं. टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक ऑडिशन के दौरान डायरेक्टर ने उनसे छेड़छाड़ करनी चाही थी. एक्ट्रेस ने अपना ये बुरा एक्सपीरियंस एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया….पूरी खबप पढे़ं
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें लेकर ललित मोदी ने खुलासा किया था. वहीं अब विक्रम भट्ट ने भी सुष्मिता संग अपने अफेयर पर खुलासा किया है…पूरी खबर पढे़ं
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र की बेटी एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं और छोटे पर्दे की ‘क्वीन’ के नाम से मशहूर हैं. एकता 7 जून को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर में नागिन, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, जैसे कई शोज बनाए हैं. इतना ही नहीं वह तमाम फिल्में भी बना चुकी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2, सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सैफ अली खान,दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की 2012 की कॉकटेल की सीक्वल है. इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. वहीं, यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसके लिए मेकर्स ने काफी पैसा लगाया है. इतना ही नहीं फिल्म की लीड स्टार्स कास्ट ने भी इसके लिए करोड़ों की फीस चार्ज की है. तो चलिए जानते हैं कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका ने फिल्म के लिए कितने पैसे वसूले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
अमृता राव आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था. फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की थी. इसके बाद साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो ‘वो प्यार मेरा’ में नजर आईं. इसके बाद 2002 में आई फिल्म ‘ठाकरे’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत. उसके बाद अमृता ने बॉलीवुड में तमाम हिट फिल्में दी. वह इश्क विश्क, मैं हूं ना, विवाह, मस्ती, दीवार, अब के बरस, शौर्या, सत्याग्रह जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Bandar Box Office Collection Day 2: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस मूवी ने पहले दिन 1 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं किया. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन की पहली मुलाकात फिल्म ‘दस्तक’ के सेट पर हुई थी. साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था, और विक्रम भट्ट उन्हें असिस्ट कर रहे थे. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी. लेकिन बाद में विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन से ब्रेकअप हो गया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन संग अपने अफेयर को लेकर खुलासा किया.
रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं और धुरंधर, धुरंधर 2 की सफलता के बाद से वह चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि इन सभी के अलावा वह डॉन 3 को लेकर भी विवादों में बने हुए हैं. इन सभी के बीच हाल ही में रणवीर सिंह का मजाक उड़ा चुकी एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मधु की, जो कि 90s की तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वो एक समय पर रणवीर सिंह की आलोचक हुआ करती थीं, लेकिन धुरंधर की सफलता के बाद वह भी उनकी फैन गई है. इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में हिंदी रश से रणवीर सिंह को लेकर बात की और कहा, " एक बात जो नए एक्टर्स को रणवीर सिंह से सीखनी चाहिए, वो ये है कि वो किसी की भी राय की परवाह नहीं करते हैं. जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब मैं खुद उन लोगों में से एक थी, जिन्हें रणवीर सिंह पसंद नहीं थे. मैं सोचती थी कि वो ठीक ठाक है, शायद अच्छे एक्टर हैं. लेकिन बाद में जब मैंने दिल धड़कने दो, गली बॉय और दूसरी फिल्में देखीं, तो मेरा पूरा नजरिया ही बदल गया.
उन्होंने आगे कहा, "आज मैं मानती हूं कि वो सबसे बेहतरीन हैं. वो सच में कमाल के हैं. मैंने पहले उनकी ड्रेसिंग की काफी आलोचना की थी. कभी वो येलो पैंट पहन लेते, तो कभी स्कर्ट. उन्होंने पूरी इंडस्ट्री की सोच को तोड़ दिया. लोग उनपर हंसते थे, मीम्स बनते थे, मजाक उड़ाते थे, लेकिन रणवीर को कभी कोई फर्क नहीं पड़ा. वो वही करते रहे जो उन्हें सही लगा. जो लोग उनका कभी मजाक बनाते थे, वो अब उनके फैन बन गए हैं. इनमें से मैं भी हूं.
मलयालम एक्टर सलीम का हुआ निधन
बता दें कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलीम कुमार का निधन हो गया है. उन्होंने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. उन्होंने मलयालम सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों को एक अलग पहचान दिलाई है. बता दें कि वह कुछ वक्त से बीमार थे और शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और इसी बीच उन्होंने अंतिम सांस ली.
पेद्दी ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़
राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने तीसरे दिन सिनेमाघरों में 28.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.मूवी ने भारत में 125.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन दुनिया भर सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की है. इसने दुनिया भर में तीन दिनों में 191.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…