छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने नए अवतार के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में लौट रहे हैं, लेकिन इस बार शो के आइकॉनिक आई लोगो में बड़ा बदलाव किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
आगामी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में साउथ की दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नयनतारा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हाय’ और सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त महाक्लैश देखने को मिलेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें…
मशहूर अभिनेता और निर्देशक का 86 वर्ष की उम्र में बेहद दर्दनाक निधन हो गया है. अपने घर की छत से गिरकर हुई इस दुखद घटना के बाद पुलिस को एक अंतिम भावुक नोट मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए हाल ही में एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. ‘आवारापन 2’ के टाइटल ट्रैक में जैसे ही दर्शकों ने अरिजीत सिंह की आवाज सुनी, तो सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई. फैंस दावा करने लगे कि इस सिंगर ने अपने संन्यास का फैसला वापस ले लिया है. हालांकि इन उड़ती हुई अफवाहों और दावों के बीच अब खुद सिंगर की टीम का आधिकारिक बयान सामने आ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड फिल्मों में आपने एक से बढ़कर एक उलझे हुए और रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट जरूर देखे होंगे. लेकिन हिंदी सिनेमा के एक बेहद मशहूर अभिनेता की असल जिंदगी में साल 2017 में जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. लगभग 20 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद जब यह कपल अदालत के पास तलाक लेने पहुंचा, तब एक ऐसी सनसनीखेज कानूनी हकीकत सामने आई जिसने दोनों के रिश्ते की नींव ही हिला दी. पूरी खबर यहां पढ़ें…
South Indian Movies Releasing This Week: जुलाई का आखिरी हफ्ता साउथ सिनेमा के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला. तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की है, जिसे उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
Bollywood Retro News: बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसे किस्से-कहानियां छुपे हुए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पाकिस्तान से गहरा नाता रहा, जिनके लिए 13 तारीख किस्मत बदलने वाली रही और उनकी मेहनत-दमदार अभिनय के दमपर उन्होंने अपनी कभी न मिटने वाली पहचान बनाई, क्या आप पहचाने हम किस अदाकारा की बात कर रहे हैं?
Karanvir Bohra And Teejay Sidhu Divorce Rumours:टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर करणवीर बोहरा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी तीजय सिद्धू के साथ रिश्ते में खटास और तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अब इन खबरों पर पहली बार करणवीर बोहरा ने अपना रिएक्शन दिया है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात नहीं करना चाहते. पढ़ें पूरी खबर…
Who Is Miles Mantzaris: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाली दिशानी ने पहली बार अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. सगाई की इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है और अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद कौन हैं. पढ़ें पूरी खबर…
मशहूर महिला रॉक स्टार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई हारने के बाद उनके जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
प्राइम वीडियो की मच अवेटेड ओरिजिनल फिल्म ‘फूलन’ का सिलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है. इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों अर्जुन कपूर का नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. वहीं अब डेटिंग की खबरों पर साहिबा ने रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Ram Kapoor Lock Upp 2 Viral Video: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में इन दिनों ड्रामा और मनोरंजन दोनों अपने चरम पर हैं. शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक राम कपूर लगातार अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. कभी मजेदार बातचीत तो कभी साथी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि इस बार उनका एक वीडियो लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है. पढ़ें पूरी खबर…
21 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शादी की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह बेहद खुश और भावुक नजर आ रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Yeh Awarapan Title Song Out: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया, उनके रिटायमेंट की अनाउंसमेंट से निराश हुए फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है, जब एक बार फिर उनकी दर्दभरी आवाज लोगों के दिलों में उतर गई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
Ramayana Cast Urmila Role Reveal: ‘रामायण’ को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ा रहे हैं. समाने आई जानकारी के मुताबिक माता सीता की बहन का किरदार एक ऐसी एक्ट्रेस निभा रहीं हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन पहचान बनाई. पढ़ें पूरी खबर…
हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थीं. लेकिन इन दिनों ओटीटी पर तहलका मचा रही है. आलम ये है कि ये मूवी ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आइए फिल्म के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “”20 जुलाई… कई लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना.” यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. इस शो के लगभग सभी कलाकार घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं. आज हम इसी शो की एक्ट्रेस लता सभरवाल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है. हाल ही में उन्होंने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
TMKOC Actress On Casting Couch: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने एक बार फिर मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच पर चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, सिंपल का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी काम पाने के लिए अपने उसूलों से समझौता नहीं किया और यही वजह रही कि वह हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ीं. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को दर्शकों ने प्यार दिया है. दुनियाभर में इस ट्रेलर की खूब सराहना हो रही है. इंडियन ऑडियंस ने भी इसपर खूब प्यार बरसा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर कोई भाषाओं में रिलीज किया गया है. अंग्रेजी में इस ट्रेलर को चार घंटे में 1.25 करोड़ व्यूज मिले हैं. वहीं हिंदी में इस ट्रेलर को 7 लाख व्यूज मिले हैं.
CJP प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड
20 जुलाई को दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर घमासान मच गया. फिल्म इंडस्ट्री भी लगातार इसपर अपनी राय रख रही है. जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स को बीजेपी का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ कई फिल्मी हस्तियों ने CJP को सपोर्ट भी किया है. दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज लगातार प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट नजर आए. आंदोलन के दौरान दोनों सितारें दिल्ली के जंतर-मंतर भी पहुंचे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकार भी इस आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में अपनी राय रख चुके हैं.
CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने कहा, ‘अभी ये जो आप विरोध कर रहे हैं इसका कोई मतलब ही नहीं है. इतना ही मैं कहूंगी, बात करके हल करना चाहिए… छात्रों को आप शामिल करते हैं, विचारों को गुमराह नहीं करना चाहिए ना? बराबर बताना चाहिए क्या समस्या है. उन्हें कुछ अच्छा करने में खुश होना चाहिए.’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हेमा मालिनी ने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर जो भी उचित कदम होगा, वो उठाएगी.'
कंगना रनौत ने उठाए प्रदर्शन पर सवाल
बीजेपी सांसद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी मीडिया से बात करते हुए इस प्रदर्शन पर सवाल उठाए. कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि., ‘संसदीय सत्र का उद्देश्य ही हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करना है. हंगामा करके सरकार पर दबाव बनाना और यह तय करने की कोशिश करना कि किसे पद पर रखा जाए और किसे हटाया जाए, पूरी तरह से गलत है.’
सोनू सूद भी दिया रिएक्शन
एक्टर सोनू सूद ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया और उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाला हाथ चाहिए."