---विज्ञापन---

Roadies XX के विनर बने कुशल तंवर, Sonakshi Sinha का बर्थडे आज

Entertainment LIVE में आपका हार्दिक स्वागत है। यहां आपको एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी। तो फिल्मी दुनिया की हर खबर के लिए हमारे साथ बने रहिए....

नमस्कार! E24 के स्पेशल शो ‘Entertainment LIVE’ में आपका स्वागत है। यहां आपको मनोरंजन की दुनिया की हर लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलेगी। चाहे हॉलीवुड हो या बॉलीवुड आपको यहां फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी। आज की शुरुआत करते हैं एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज 20’ से, शो की ट्रॉफी कुशल तंवर ने अपने नाम कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ ने कमाई के मामले में अपना बजट पार कर लिया है। अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। तो ऐसी एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट अपडेट्स के साथ बने रहिए सिर्फ और सिर्फ ‘Entertainment LIVE’ पर….

11:45 (IST) 2 Jun 2025
9 साल की बिनीता छेत्री ने ब्रिटेन के मंच पर बिखेरा जलवा

ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट 2025 के ग्रैंड फिनाले में नौ साल की भारतीय प्रतिभा बिनीता छेत्री ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। असम की रहने वाली बिनीता ने न सिर्फ अपनी मेहनत और कला से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देशभर में गर्व की लहर दौड़ा दी। उनकी इस उपलब्धि पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

11:37 (IST) 2 Jun 2025
'नमक' से पहले नहीं मिल रहा था काम, रेखा भारद्वाज ने किया खुलासा

सिंगर रेखा भारद्वाज ने बताया कि फिल्म ओमकारा के गाने नमक ने उनकी जिंदगी बदल दी। इससे पहले उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा था और वे आत्मविश्वास भी खो चुकी थीं। लेकिन जब उनके पति विशाल भारद्वाज ने कहा कि "केवल तुम ही इसे गा सकती हो", तो उन्हें नई प्रेरणा मिली। इस गाने ने न सिर्फ उनके शरारती और नटखट पक्ष को सामने लाया बल्कि उन्हें उनकी असली क्षमता का भी एहसास कराया। रेखा ने यह भी साफ किया कि आइटम सॉन्ग गाने का मतलब यह नहीं कि वह सस्ती हो गई हैं, क्योंकि वह हर तरह का गाना गाने में वह कंफर्टेबल हैं।

11:16 (IST) 2 Jun 2025
Alia Bhatt गर्ल गैंग संग स्पेन में मस्ती करती आईं नजर, अनदेखी तस्वीरें वायरल

आलिया भट्ट हाल ही में स्पेन में अपनी फ्रेंड की शादी अटेंड करती नजर आई थीं। वहीं एक्ट्रेस की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर का ट्यूब गाउन पहना है। वहीं वो काफी सुंदर भी लग रही हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DKYViuhMRpa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=283478cb-fff1-46fd-a16f-c4c8e0da1cb5

10:51 (IST) 2 Jun 2025
Miss World 2025 में Ishaan Khatter ने BTS के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने मिस वर्ल्ड 2025 के मंच पर के-पॉप बैंड बीटीएस के गाने माइक ड्रॉप पर जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं रेडिट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया साझा करते हुए ईशान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ईशान के फैंस उनके डांस स्किल की सराहना कर रहे हैं। बता दें थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत को नंदिनी गुप्ता रिप्रेजेंट कर रही थीं।

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1l0w81o/ishaan_dancing_on_bts_song/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/ishaan-khatter-dances-to-bts-track-mic-drop-fans-react-watch-ws-kl-9363528.html

10:28 (IST) 2 Jun 2025
Housefull 5 के प्रमोशन में मची अफरा-तफरी, अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर लोगों से की खास अपील

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल मूवी की कास्ट प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में मूवी की पूरी कास्ट प्रमोशन के लिए पुणे पहुंची। यहां भीड़ अपना नियंत्रण खो बैठी और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची। वहीं इस बीच अक्षय कुमार ने स्टेज पर आकर हाथ जोड़कर लोगों से धक्का-मुक्की बंद करने की अपील की। वहीं इस बीच भीड़ में एक बच्ची और महिला रोने लगीं और जैकलीन फर्नांडीज ने बच्ची को सांत्वना दिया और चिंतित माता-पिता को भरोसा दिलाया कि वो सुरक्षित हैं।

https://www.instagram.com/reel/DKXYVDuTxKl/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f995f3d1-7909-42e4-8282-aed143adc1b2

10:17 (IST) 2 Jun 2025
Mission Impossible 8 ने कितनी की कमाई?

टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ की कमाई कर ली है। 16वें दिन मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फैंस को उनकी ये मूवी काफी पसंद आ रही है। जिस रफ्तार से मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उस हिसाब से जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं बता दें पहले हफ्ते में मूवी ने 54.4 करोड़ की कमाई की है।

https://www.instagram.com/p/DJrfnwNJT8d/?img_index=1

10:01 (IST) 2 Jun 2025
कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने पाकिस्तानी फैन को किया ट्रोल, वीडियो वायरल

कॉमेडियन गौरव गुप्ता इन दिनों अमेरिका में अपना शो कर रहे हैं। इस बीच उनके शो की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसमें वो एक पाकिस्तानी फैन हनुमान चालिसा पढ़ने को बोल दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। मजाकिया अंदाज में गौरव पाकिस्तानी फैन को रोस्ट करते नजर आए। इसके बाद गौरव ने कहा कि हिंदी समझते हो, इस पर पाक फैन ने सिर हिलाकर कहा हां। फिर गौरव ने रोस्ट जारी रखते हुए कहा कि तो समझ नहीं आता नहीं मिलेगा। इतने सालों से बोल रहे हैं, फिर आ जाते हो तुम। गौरव ने बड़ी ही चतुराई से कश्मीर विवाद का जिक्र किया।

https://www.instagram.com/reel/DKUaV1KTgb1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=13d177ef-0467-43e4-abf0-fe5535e71a4c

09:39 (IST) 2 Jun 2025
Preity Zinta-RJ Mahvash ने युजवेंद्र चहल को किया चियर, IPL 2025 से रिएक्शन वीडियो वायरल

'पंजाब किंग्स' ने 'मुंबई इंडियन्स' को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बीते दिन हुए इस अहम मैच का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें पंजाब किंग्स की मालकिन और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश टीम को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं जब चहल ने मुंबई इंडियन्स के प्लेयर सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया तो प्रीति और महवश दोनों खुशी से चिल्लाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

09:13 (IST) 2 Jun 2025
तमिल डायरेक्टर Vikram Sugumaran का निधन

तमिल के फेमस डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ये जानकारी उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। वहीं उनके जाने से हर कोई सदमे में है। एक्टर कायल देवराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। बता दें 2013 में विक्रम ने 'माध यानाइक कूटम' के साथ डायरेक्शन में कदम रखा था। उनके फैंस भी इससे काफी दुखी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर कर रहे हैं।

08:53 (IST) 2 Jun 2025
Pankaj Tripathi ने फेक AI वीडियो पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में फेक AI के बढ़ते चलन के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन का एक लेख ध्यान में आ गया। जिसका टाइटल था विज्ञान वरदान है या अभिशाप? अब देखा जाए तो ये दोनों है। अगर इसका बिना मतलब उपयोग किया जाए तो ये हानिकारक है। ये इंसान के उपयोग पर टिका है। भले ही एआई है, लेकिन मानवीय भावनाएं हमेशा इससे अधिक ताकतवर ही रहेंगी।

https://www.instagram.com/p/C9mu2geKzCi/?img_index=1

08:22 (IST) 2 Jun 2025
Riteish Deshmukh ने बेटे के लिए शेयर की दिल को छू जाने वाली पोस्ट

रितेश देशमुख ने अपने छोटे बेटे राहिल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान एक्टर ने अपने बेटे के लिए एक दिल को छू जाने वाली पोस्ट शेयर की। उन्होंने पत्नी जेनेलिया और बेटे राहिल के साथ कुछ फोटोज शेयर कीं। साथ ही प्यारा सा नोट लिखकर राहिल को बर्थडे विश किया। सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में राहिल को बर्थडे विश कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DKWQbeJS6TL/?img_index=1

07:36 (IST) 2 Jun 2025
Housefull 5 की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक मूवी के 24 हजार 227 टिकट बिक चुके हैं। वहीं कमाई की बात करें तो रिलीज से पहले ही मूवी ने 87.77 लाख रुपये कमा लिए हैं। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 3.84 है। बता दें ये मूवी सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होने जा रही है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ-साथ मूवी में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, फरदीन खान, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, निकितिन धीर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

https://www.instagram.com/p/DKWWwdkz74d/

07:21 (IST) 2 Jun 2025
Sonakshi Sinha का जन्मदिन आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज यानी 2 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की 'दबंग' से की थी। ये मूवी साल 2010 में रिलीज हुई थी। वहीं सोनाक्षी की डेब्यू मूवी ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं इसके बाद 'राउडी राठौर', 'दबंग 2', 'लूटेरा', 'सन ऑफ सरदार', 'बुलेट राजा', 'हॉलीडे', 'तेवर', 'एक्शन जैक्सन', 'फोर्स 2', 'मिशन मंगल' और 'भुज' जैसी कई हिट मूवीज अपने करियर में दी हैं।

https://www.instagram.com/p/DItCcxuMlEQ/?img_index=1

07:14 (IST) 2 Jun 2025
कुशल तंवर ने जीती Roadies XX की ट्रॉफी

'रोडीज 20' की ट्रॉफी कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने अपने नाम कर ली है। गुल्लू एल्विश यादव की गैंग से थे। एल्विश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गुल्लू पर गर्व जताया। वहीं एल्विश के फैंस भी गुल्लू की जीत से काफी खुश हैं। शो के फिनाले में प्रिंस नरूला की टीम के हरताज सिंह गिल और कुशल तंवर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं प्रिंस नरूला की टीम से हरताज सिंह गिल पहले रनर-अप रहे।

https://www.instagram.com/p/DKXPARCIAky/?utm_source=ig_embed&ig_rid=34fc5ead-c281-4675-a41a-1a261b2ecbfa

First published on: Jun 02, 2025 07:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.