Entertainment: नमस्कार! E24 के खास शो ‘Entertainment Live’ में आपका स्वागत है। यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर ताजा अपडेट्स मिलेंगी। चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड फिल्मी दुनिया की हर एक्सक्लूसिव खबरें हम आप तक पहुंचाएंगे। आज की शुरुआत परेश रावल से तो बॉलीवुड के 'बाबू भैया' आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिंगर राहुल वैद्य ने यू-टर्न लेकर क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ कर सुर्खियों में छा गए हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आरसीबी की जीत पर जहां अनुष्का शर्मा का चेहरा खिल उठा तो वहीं प्रीति जिंटा और आरजे महवश का दिल टूट गया। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और आपको मिलेंगी एंटरटेनमेंट की हर एक्सक्लूसिल और हर हलचल, सिर्फ और सिर्फ E24 के Entertainment Live पर।