---विज्ञापन---

live

Entertainment Live: अस्पताल पहुंची दीपिका कक्कड़, एक्ट्रेस को हुआ ट्यूमर, साथ दिखे शोएब इब्राहिम

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी दिलचस्प खबरों के लिए E24 में आपका स्वागत है। आइए चलते हैं मनोरंजन की दुनिया की खबरों की ओर...

Entertainment Live: नमस्कार! E24 के लाइव शो में आपका स्वागत है। यहां आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी अपडेट्स मिलेंगी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सारी मसालेदार खबरें आपको हम यहां उपलब्ध कराएंगे। आज के शो की शुरुआत 78वें कान्स फिल्‍म फेस्‍टिवल से होती है। जहां रेड कार्पेट पर फिल्मी जगत से जुड़े सितारे अपने ग्लैमर का मेला लगा रहे हैं। ‘लापता लेडीज’ की नितांशी गोयल ने इसमें अपना डेब्यू कर खूब तारीफें बटोरी। तो हमारे साथ बने रहिए और जानिए दिन भर की फिल्मी जगत से जुड़ी अपडेट्स।

आज की मुख्य खबरें-

14:22 (IST) 16 May 2025
अस्पताल पहुंची दीपिका कक्कड़, एक्ट्रेस को हुआ ट्यूमर, साथ दिखे शोएब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में रिवील किया है कि एक्ट्रेस को लीवर ट्यूमर हो गया है। दीपिका की सर्जरी होनी है, जिसके बारे में शोएब ने बताया था। इस बीच अब सर्जरी के लिए दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ही कोकिला बेन हॉस्पिटल पहुंचे हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/DJtQw-CTlbs/

13:51 (IST) 16 May 2025
Sidharth Malhotra की 'वन' 2026 को होगी रिलीज, एकता कपूर ने रिवील की डेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर नया अपडेट आया है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने पोस्टर शेयर किया है,जिसके कैप्शन में लिखा, 'जंगल फुसफुसा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है, 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/balajimotionpictures/p/DJtDGeuviRq/

13:17 (IST) 16 May 2025
Neena Gupta ने नातिन मातारा के लिए गुनगुनाया गाना, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता नातिन मातारा के साथ एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी नन्हीं नातिन को 'दम मारो दम' गाना सुना रही हैं। नीना की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं नीना के फैंस को उनका ये वीडियो खूब भा रहा है। साथ ही इंडस्ट्री के सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJrTlSHInhw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=65a07bb1-e70d-45b0-ae8e-e0c0cd752a22

12:48 (IST) 16 May 2025
Cannes 2025 में Anupam Kher और Robert De Niro का रीयूनियन

बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो की कान्स में फिर से मुलाकात हुई। यहां रॉबर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मानद पाल्मे डी'ओर पुरस्कार मिला। वहीं अनुपम खेर भी तन्वी द ग्रेट के विश्व प्रीमियर में शामिल हुए। दोनों पुराने दोस्तों ने फेस्टिवल के दौरान एक-दूसरे से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है। अनुपम खेर ने नवोदित शुभांगी को रॉबर्ट डी नीरो से भी मिलवाया। वहीं बता दें 'तन्वी द ग्रेट' को अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया है और ये जल्द ही रिलीज होने वाली है।

11:57 (IST) 16 May 2025
Mission: Impossible- The Final Reckoning के लिए Tom Cruise ने जोखिम में डाली थी जान

'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' चर्चाओं में बनी हुई है। अभी हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इसका प्रीमियर हुआ। वहीं भारत में ये 17 मई को रिलीज होने जा रही है। इसमें स्टंट करने के लिए एक्टर टॉम क्रूज ने अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 62 की उम्र में भी एक्टर ने खुद स्टंट किए हैं। मूवी के एक सीन में वो अकेले ही बाइप्लेन उड़ा रहे हैं। वहीं इस सीन में वो 22 मिनट तक बाइप्लेन के पंखों पर सपाट होकर लेटे रहे थे। ये काफी रिस्की था।

11:20 (IST) 16 May 2025
Ratsasan फेम एक्टर पर ट्रैफिक रूल तोड़ने के लिए मामला दर्ज

साउथ एक्टर बेलमकोंडा श्रीनिवास पर मामला दर्ज हो गया है। 'रत्सासन' एक्टर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। वहीं एक्टर पर कानूनी कार्रवाई भी की गई है। ये घटना 13 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई थी। पुलिस का मानना है कि एक्टर को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है। बता दें श्रीनिवास ने तेलुगु फिल्म 'अल्लुडु सीनु' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्मों में कदम रखा था। वहीं ये साल 2014 में रिलीज हुई थी।

10:37 (IST) 16 May 2025
Bhumi Pednekar ने लिप सर्जरी का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को दिया जवाब

भूमि पेडनेकर अपनी लिप सर्जरी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की बड़े होठों का काफी मजाक बनाया जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि बड़े होठ होना कब से प्रॉब्लम होने लग गई? ऐसे होठ पाने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं। मुझे लगता है कि आपको बस इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आप क्या हैं और बाकी सबकी परवाह नहीं करनी चाहिए।

https://www.instagram.com/p/DJO6YekoyXM/?hl=en&img_index=1

10:12 (IST) 16 May 2025
Diljit Dosanjh ने Met Gala से शेयर किया मजेदार BTS वीडियो

दिलजीत दोसांझ ने इस साल मेट गाला में डेब्यू किया। वहीं सिंगर ने अपने रॉयल लुक से काफी सुर्खियां भी बटोरी। सिंगर ने मेट गाला में महाराज भूपिंदर सिंह से इंस्पायर्ड आउटफिट कैरी किया था। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेट गाला एक BTS वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बाकी सेलेब्स से मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पसंद करते हुए उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJrQmr4xq7Y/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b3201ec6-00cc-4b8b-81b9-691067209c23

09:22 (IST) 16 May 2025
सिंपल लुक में Cannes पहुंची Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडिस ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कीं। वहीं एक्ट्रेस इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने गाउन नहीं बल्कि व्हाइट पैंट और शर्ट पहने नजर आईं। एक्ट्रेस का ये लुक बाकी सब हसीनाओं से थोड़ा फीका लगा। जैकलीन ने फ्रांस से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की हैं। वहीं फैंस एक तरफ जहां उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ को उनका लुक पसंद नहीं आया।

https://www.instagram.com/p/DJqvW-HtQF-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=32557262-dd78-4015-ba2e-8c11e8749067

08:52 (IST) 16 May 2025
Cannes 2025 में अनुपम खेर और छाया कदम ने लूटी महफिल

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होकर लाइमलाइट लूट ली। एक्टर रेड कार्पेट पर खड़े होकर फैंस को फ्लाइंग किस देते नजर आए। बता दें अनुपम खेर की दूसरी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' 17 मई को फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' एक्ट्रेस छाया कदम ने भी अपनी पिंक साड़ी लुक में लाइमलाइट लूट ली। छाया दूसरी बार इस फेस्टिवल में लौटी हैं।

https://www.instagram.com/p/DJsLjc6CjqJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loadinghttps://www.instagram.com/p/DJrZxayN8JU/

08:47 (IST) 16 May 2025
Vijay Raaz को कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में किया बरी

बॉलीवुड एक्टर विजय राज को गोंदिया कोर्ट से राहत मिली है। एक्टर पर शेरनी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न और पीछे करने का आरोप लगाया था। वहीं साल 2020 में उन पर इन आरोपों के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। अब गोंदिया में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक्टर को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने सुनवाई करते हुए एक्टर को निर्दोष पाया और उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

08:14 (IST) 16 May 2025
Kangana Ranaut ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, बाद में डिलीट किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर किया था। दरअसल हाल ही में ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को 'मेक इन इंडिया' अभियान में योगदान देना बंद करने का सुझाव दिया था। इस पर कंगना ने ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जेलस और इनसिक्योर बताया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम और एक्स से पोस्ट हटा दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि जेपी नड्डा ने मुझे फोन किया और मुझसे वो ट्वीट डिलीट करने को कहा, मुझे अपनी निजी राय को पोस्ट करने का पछतावा है।

07:51 (IST) 16 May 2025
37 के हुए Chhaava एक्टर Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल आज यानी 16 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'मसान' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्की ने बॉलीवुड में साबित कर दिखाया है कि स्टार किड होने के बाद भी एक्टर बनने में कितनी मेहनत लगती है। उनकी 'छावा' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। एक्टर का जन्म 16 मई 1988 में हुआ था।

https://www.instagram.com/p/DJHGJpVoskd/?img_index=1

07:21 (IST) 16 May 2025
Shreya Ghoshal ने रद्द हुए कॉन्सर्ट की नई तारीख का किया ऐलान

सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान टेंशन के चलते अपने मुंबई कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने अपने कॉन्सर्ट की नई डेट फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने ऑफिशियल इस कॉन्सर्ट का ऐलान किया। ये कॉन्सर्ट उनके 'ऑल हार्ट्स टूर' का हिस्सा है। अब ये 24 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में होने जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/DJozIYuICro/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c9a043ef-5696-4b3d-899b-3bdbc176cab8

07:03 (IST) 16 May 2025
UK पुलिस की हिरासत में सिंगर Chris Brown

सिंगर क्रिस ब्राउन को 2023 की घटना में निर्माता अब्राहम डियाव के सिर पर टकीला की बोतल फोड़ने के आरोप में यूके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब्राहम डियाव ने सिंगर पर आरोप जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। द सन के अनुसार ब्राउन को गुरुवार को सुबह 2 बजे मैनचेस्टर के फाइव स्टार होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया। वहीं मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस बात की पुष्टी भी की है। साथ ही बताया कि अभी ब्राउन को हिरासत में रखा गया है।

https://www.instagram.com/p/DIxk4arxjIu/

06:56 (IST) 16 May 2025
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की Aashiqui 3 का टीजर कब होगा रिलीज?

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल मूवी 'आशिकी 3' का टीजर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शूटिंग पूरी होने की जानकारी शेयर की। वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी का टीजर 30 दिनों के भीतर लॉन्च कर दिया जाएगा। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

https://www.instagram.com/p/DJl9tNLPmrF/

06:48 (IST) 16 May 2025
Nitanshi Goel का Cannes 2025 में डेब्यू

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया। एक्ट्रेस ने अपने लुक से रेड कार्पेट पर कहर ढा दिया। नितांशी के दो लुक खूब वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस के व्हाइट आउटफिट लुक में सारा ध्यान उनके हेयर स्टाइल ने खींच लिया। इसमें उन्होंने अपने चोटी में मधुबाला की फोटोज लगाई हुई हैं। वहीं दूसरे लुक में एक्ट्रेस ब्लैक डूडल गाउन में नजर आईं। मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं उनके दोनों लुक को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJrFUNLiK6a/?img_index=1

Nitanshi Goel at the Cannes Film Festival 2025 🖤✨#nitanshi#nitanshigoelpic.twitter.com/ewK3572QDr

— WV - Media (@wvmediaa) May 15, 2025

First published on: May 16, 2025 02:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.