Entertainment News Live Updates: हैल्लो दोस्तों आज की नई सुबह में आपको हमारा नमस्कार। E24 Bollywood में एक बार फिर से स्वागत करते हैं। हम आपके लिए मनोरंजन जगत की ताजा खबरों के अपडेट लेकर आए हैं। अगर आप भी एंटरटेनमेंट की खबरों में इंटरेस्ट रखते हैं, लेकिन समय की कमी की वजह से टीवी नहीं देख पाते तो फिक्र नोट। हम आपको ताजा और लेटेस्ट खबरों से रूबरू करवाएंगे, जिन्हें जान आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। चो चलिए जानते हैं आपके फेवरेट सेलेब्स के बारे में चटपटी बातें, मनोरंजन जगत की गॉसिप और किस्से कहानियां।
Salman Khan फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, दोनों आरोपियों को मुंबई लाया गया वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के चाहने वालों ने चैन की सांस ली है। दो दिनों से पूरा देश भाईजान की सिक्योरिटी को लेकर टेंशन में था। गुजरात के भुज से इन आरोपियों को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब आगे की पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। एयरपोर्ट से वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कड़ी निगरानी में उन्हें ले जाया जा रहा है। बता दें कि आरोपियों की शिनाख्त विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।
खेसारी लाल की ‘रंग दे बसंती’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिलीज
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार खेसारी लाल की बहुचर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। निर्माता रोशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह की ये मूवी 7 जून को रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड की ओर से कांट छांट के बाद अब फिल्म पूरी तरह से रिलीज होने के लिए तैयार है।
बता दें कि मूवी को उसके असली नाम के साथ पैन इंडिया सिनेमाघरों में 7 जून को रिलीज किया जाएगा। वहीं ये मल्टीप्लेक्स में भी दिखाई देगी। खेसारी लाल के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
‘बड़े मियां छोटे मियां’ Vs ‘मैदान’ किसने मारी बाजी? अजय बने बड़े मियां या अक्षय मैदान पर हुए चित्त
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की मैदान ने एक ही दिन सिनेमाघरों पर दस्तक दी। जी हां, 11 अप्रैल यानी ईद के मौके पर एक्शन-थ्रिलर और बायोपिक रिलीज हुई। अब दोनों ही मूवी को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इनका लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
Maidaan Day 5 Night Occupancy: 12.28% (Hindi) (2D) #Maidaan https://t.co/EqW1Xp8P5U
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) April 15, 2024
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक मैदान ने 5वें दिन सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं बात अक्षय और टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां के लेटेस्ट कलेक्शन की करें तो वो भी 50 लाख ही रहा है।
Bade Miyan Chote Miyan Day 5 Night Occupancy: 11.75% (Hindi) (2D) #BadeMiyanChoteMiyan https://t.co/QUuQfL6gR0
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) April 15, 2024
ऐसे में अगर ये कहें कि 5 दिनों में ही दोनों फिल्में चारों खाने चित्त होती दिखाई दे रही है तो कुछ गलत न होगा।
फेमस एक्टर के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो प्रेग्नेंट
हॉलीवुड इंडस्ट्री से गुड न्यूज आई है कि 40 साल के फेमस एक्टर हेनरी कैविल (Henry Cavill) जल्द पिता बनने वाले हैं। दरअसल एक्टर की गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो (Natalie Viscuso) प्रेग्नेंट हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं। अक्सर साथ में अपनी फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अब कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।
इस बात की जानकारी हेनरी ने द मिनिस्ट्री ऑफ अनजेंटलमैनली वारफेयर के न्यूयॉर्क सिटी प्रीमियर में एक्सेस हॉलीवुड से बात करते हुए दी है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं और नताली हम दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं।’
सलमान खान के सपोर्ट में उतरी राखी सावंत, रोते-गिड़गिड़ाते हुए हुए लॉरेंस बिश्नोई से लगाई गुहार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग हुई। इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया। हालांकि अब दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्टर के सपोर्ट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर रोते गिड़गिड़ाते हुए लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से अपने भाईजान की जान की भीख मांगी है। वो बोल रही हैं कि आपको क्या मिलेगा उनके साथ ऐसा करके, सलमान खान के द्वारा न जाने कितने ही घरवालों की रोटी चलती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है।
राखी ने सलमान के फेवर में आते हुए कहा कि ‘वो एक लेजेंड हैं। उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बसाया है। बहुत गरीब लोगों का भला किया है। कितने घर चलते है उनकी वजह से। वो फिल्मों से गरीबों के लिए कमाते हैं। मुझ जैसे गरीबों के लिए, उन्होंने मेरी मां के लिए भी क्या नहीं किया’।