Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

एकता कपूर ने इस एक्ट्रेस की घोड़ी से की तुलना, भाई तुषार कपूर को लेकर कही ये बात

Ekta Kapoor: दरअसल कुछ सालों पहले तुषार कपूर संग राधिका आप्टे का नाम जोड़ा जा रहा था. दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. एकता कपूर ने अपने भाई के लिए कहा था- महिलाओं को लेकर तुषार का टेस्ट खराब है. वहीं दूसरी ओर एकता ने राधिका का भी मजाक उड़ाया था.

eKTA KAPOOR ON Radhika Apte

Ekta Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा राधिका आप्टे अपने बोल्ड और बेबाक किरदारों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘शोर इन द सिटी’, ‘बदलापुर’, ‘मांझी – द माउंटेन मैन’, ‘पार्च्ड’, ‘पैड मैन’, ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘अंधाधुन’ जैसी कई शानदार फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं. अपनी बेहतरीन अदाकारी से राधिका अक्सर लाइमलाइट लूट लेती हैं. हालांकि कि करियर के शुरुआत में एक्ट्रेस को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.

टीवी सीरियल की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने उनपर खुलकर तंज कसा था. एकता ने नेशनल टीवी पर राधिका का मजाक बनाया था. कहते हैं कि फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ की शूटिंग के दौरान राधिका को तुषार कपूर के साथ कास्ट किया गया था. इसी दौरान दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगीं. फिल्म में राधिका और तुषार की केमिस्ट्री लोगों को अच्छी लगी थी. हालांकि बाद में राधिका ने इन सबपर अपनी सफाई दी थी.

---विज्ञापन---

एकता ने राधिका की खूबसूरती की तुलना ‘घोड़ी’ से की

एकता अपने भाई तुषार कपूर के साथ कॉफी विद करण में पहुंची थीं. शो के दौरान ‘रैपिड-फायर राउंड’ में तुषार से उनकी पांच सबसे Se**y एक्ट्रेसेस के नाम बताने को कहा गया, जिसपर उन्होंने करीना, प्रियंका और कटरीना का नाम लिया और थोड़ी देर के लिए रुक गए. तभी एकता ने बीच में उन्हें टोकते हुए कहा- राधिका आप्टे. इस पर करण जौहर ने पूछा- ये राधिका कौन है? जिस पर एकता ने व्यंग्य कसते हुए कहा- बिल्कुल! ये कौन है? आगे एकता ने कहा कि महिलाओं को लेकर तुषार का टेस्ट खराब है. इसके अलावा उन्होंने राधिका की खूबसूरती की तुलना घोड़ी से की.

एक्ट्रेस ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ में तुषार कपूर सौर राधिका आप्टे की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली थी, जिसके बाद दोनों के रेलशनशिप की अफवाहें तेज हो गई थी. हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में राधिका ने तुषार के साथ दोस्ती तक से इनकार कर दिया और इन अफवाहों को उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट बताया था.

First published on: Mar 09, 2026 07:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.