Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Collection Day 2: हर्षवर्धन राणे- सोनम बाजवा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानें मूवी का बजट

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Collection Day 2: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं फिल्म में दूसरे दिन कितनी कमाई की.

---विज्ञापन---

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Collection Day 2
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (photo source- IMDB)

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Collection Day 2: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की मच अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और ट्रेलर को भी खूब सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक धमाल मचाने में कामयाब नहीं हो पाई है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन के नंबर भी सामने आ गए हैं.

दूसरे दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रफ्तार फिलहाल काफी धीमी नजर आ रही है. सैकनिल्क.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये कमाए हैं. अगर हम पहले और दूसरे दिन की कमाई को मिलाएं तो फिल्म के खाते में कुल 16.5 करोड़ रुपये ही आए हैं. सिनेमाघरों में इसके ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो 11.80%, दोपहर के शो 36.18%, शाम के शो 37.58% और रात के शो 32.25% रहे. फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---

इतना है फिल्म का बजट

मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दो लवर्स के बीच प्यार और तकरार देखने को मिल रही है. दर्शकों में इस फिल्म की बजट को लेकर भी बज बना हुआ था. ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने फिल्मीबीट से बातचीत करते हुए बताया कि इस रोमांटिक फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है. इसके अलावा आपको बता दें कि आईएमडीबी पर फिल्म को 5 की रेटिंग दी गई है.

ये भी पढ़ें:-Thamma Box Office Collection Day 2: ‘थामा’ ने दूसरे दिन की कितनी कमाई? फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?  

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2025 07:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola