Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

हनीमून से लौटते ही मशहूर एक्ट्रेस ने सुनाई खुशखबरी? बोलीं- आपको बहुत जल्द…

Divya Agarwal: मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। शादी के 6 महीने बाद अपने दूसरे हनीमून से लौटते ही दिव्या और अपूर्व ने एयरपोर्ट पर बड़ा ऐलान किया है और इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद गुड न्यूज को लेकर हिंट भी दिया।

Divya Agrawal

Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दिव्या ने जब से अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व से शादी की है, तभी से उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स कई बार सामने आ चुकी है। इस बीच अब खुद दिव्या अग्रवाल ने खुद पित अपूर्व पडगांवकर के साथ अपने दूसरे हनीमून से लौटते ही गुड न्यूज को लेकर हिंट दिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

शादी के 6 महीने बाद देंगी गुड न्यूज

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व की शादी को 6 महीने हो चुके हैं, दोनों ने 20 फरवरी को इंटीमेट वेडिंग की थी। हाल ही में दिव्या को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दरअसल, वो अपने दूसरे हनीमून से लौंटी हैं। दिव्या की शादी के बाद से ही हर किसी को इंतजार है कि वो कब खुशखबरी देंगी। मगर  इस बीच एक्ट्रेस ने खुद कहा कि वो जल्द ही गुड न्यूज देंगी।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss फैंस के लिए बुरी खबर! शो को होस्ट नहीं करेंगे सुपरस्टार, खुद किया ऐलान

कब गुड न्यूज देंगी दिव्या

शादी के बाद दिव्या दूसरी बार हनीमून मनाने गई थीं, जहां से अब वो वापस मुंबई लौट आई हैं।  दूसरे हनीमून से लौटते ही दिव्या और अपूर्व से एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने सवाल पूछ ही लिया कि वो कब गुड न्यूज देने वाली हैं? इस सवाल के जवाब में दिव्या ने कहा, ‘आपको 15 दिन में एक अच्छी न्यूज सुनाई देगी।’

पति ने दिया ऐसा रिएक्शन

बता दे कि फैंस को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके बाद दिव्या ने जो कहा कि आपको सारी एक्साइटमेंट को खत्म कर देगा। वीडियो में दिव्या आगे बोलती हैं,  ‘कुछ भी पर्सनल नहीं है, सब प्रोफेशनल है।’ अपनी वाइफ दिव्या अग्रवाल की इस बात पर उनके पति अपूर्व हंसते हुए बोले, ‘गुड न्यूज है।’ चलिए अब देखते  हैं कि 15 दिन बाद दिव्या क्या गुड न्यूज देती हैं।

यह भी पढ़ें:एल्विश-लवकेश एक बिस्तर पर दिखे, बोले ‘हम ओपन हैं ‘गे’ नहीं’; वायरल हो रहा वीडियो

First published on: Aug 07, 2024 12:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.