Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar Movie Live Updates: ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट का ऐलान, इस तारीख को होगी रिलीज

Dhurandhar Movie Live Updates: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. आइए फिल्म से जुड़े हर एक नए अपडेट के बारे में जानते हैं.

Dhurandhar Movie Box Office Collection Live Updates

Dhurandhar Movie Live Updates: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं. माना जा रहा है कि ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की बहुत बड़ी सफल फिल्म हो सकती हैं.

Dhurandhar Movie Live Updates: रणवीर सिंह के अलावा ये स्टार्स भी भरेंगे दम

‘धुरंधर’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर ने हर किसी का एक्साइटमेंट बढ़ाया है. एक्शन, स्पाई, थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म की कास्ट भी काफी दमदार है, जो दर्शकों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar Movie Live Updates: मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है फिल्म

मूवी में रणवीर के अपोजिट सारा अर्जुन हैं, जो रणवीर से 20 साल छोटी हैं. इनकी एज गैप को लेकर काफी बाते हुई थीं. फिल्म को रियल लाइफ हीरो शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित बताई जा रही थी. वहीं फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे साफ मना किया था. हालांकि शहीद मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म के स्टे के लिए याचिका दी थी. उनको लग रहा था कि मूवी में उनके बेटे के जीवन की घटनाएं ली गई हैं. लेकिन बाद में हालांकि कोर्ट ने स्टे ना लगाकर सेंसर बोर्ड को जल्द से जल्द फिल्म रिव्यू का आदेश दिया था. इसके बाद सेंसर बोर्ड से मूवी को हरी झंडी मिल गई. रणवीर की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है. ऐसे में आइए फिल्म से जुड़े हर एक नए अपडेट के बारे में जानते हैं…

धुरंधर लाइव अपडेट्स | Dhurandhar Live Updates

17:15 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar News Live Updates: धुरंधर ने की 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अबतक 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

17:11 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar News Live Updates: 'धुरंधर' के निगेटिव रिव्यू पर बोले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के निगेटिव रिव्यू पर धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, यह कितनी शानदार है. मैं बहुत सारे अनावश्यक नकारात्मक रिव्यू पढ़ रहा था, और सच कहूं तो यह बहुत मज़दार है. मैं फिल्म के एचओडी में से एक के रूप में वहां मौजूद था. तकनीकी खराबी के कारण उन्हें कलाकारों और क्रू की स्क्रीनिंग भी कैंसिल करनी पड़ी. क्या लोग हैं... किसी ने फिल्म देखी भी नहीं, लेकिन नेगेटिविटी के लिए तैयार हैं. हाहा. फाड़ देगी बॉक्स ऑफिस! जादू का इंतजार नहीं कर सकता.

17:00 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Review: वीरता और मातृभूमि का रोमांचक अनुभव

वव लन रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का रिव्यू सामने आ गया है...पूरी खबर पढ़ें

15:24 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Box Office: जबरदस्त ओपनिंग के साथ धुरंधर ने कर ली 5 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 1 बजे तक फिल्म ने 5.92 करोड़ की कमाई कर ली है.

14:24 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Live Updates: धुरंधर के सेकंड पार्ट का हुआ ऐलान

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. बता दें कि फिल्म के अंत में मेकर्स ने इसके अगले पार्ट का खुलासा किया है, जो 19 मार्च 2026 में आएगा, जिसका नाम रिवेंज होगा.

13:32 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Live Updates: धुरंधर में 26/11 की घटना को भी दिखाया गया

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में 26/11 मुंबई अटैक को भी कवर किया गया है. फिल्म में आतंकवादियों की ओरिजनल रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई है.

12:23 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Live Updates: महज 20 साल की है 'धुरंधर' की एकमात्र हीरोइन

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की हर तरफ चर्चा हो रही है. साल 2005 में जन्मीं सारा अभी महज 20 साल की हैं. 18 महीने की उम्र से कर रही काम...जानें नेटवर्थ

11:30 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Live Updates: मेजर इकबाल के किरदार में हैं अर्जुन रामपाल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल ने शानदार किरदार निभाया है. फिल्म में अर्जुन को मेजर इकबाल के रोल में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकवादी कारनामों को अंजाम देता है.

10:57 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Review Live: अक्षय खन्ना के किरदार ने लूट ली महफिल

धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी लीड रोल में हैं. लोग अक्षय खन्ना के किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

10:53 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Review Live: धुरंधर में ये किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना 'रहमान डकैत' नाम का खूंखार किरदार निभा रहे हैं, जिसकी गैंग में जाने के लिए रणवीर चाल चलते है और सफल भी हो जाते हैं.

10:43 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Review Live: फर्स्ट हाफ देखकर लोगों ने दिया रिव्यू

वदलरल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' को खूब सराहा जा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शक लगातार फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं. एक X यूजर ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को 'मास्टरपीस' बताया है.

10:36 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Review Live: धमाकेदार एंट्री करते हैं 'रणवीर सिंह'

धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अपने रिलीज के पहले दिन फिल्म धुआंधार कमाई करते नजर आ रही है. फिल्म में साल 2004 दिखाया जाता है, जब ऑपरेशन धुरंधर शुरू होता है. इसी के साथ ही रणवीर सिंह की धुआंधार एंट्री देखने को मिलती है.

10:21 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Review Live: ब्लॉकबस्टर है रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

लनवनल रणवीर स्टारर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दर्शक इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक X यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है.

B L O C K B U S T E R ⭐ #dhurandhar— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) December 5, 2025
09:57 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Live Updates: कांधार प्लेन हाइजैक से शुरू होती है धुरंधर की कहानी

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की कहानी कांधार प्लेन हाइजैक से शुरू होती है, जो 30 दिसंबर 1999 को हुआ था.

09:52 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Live Updates: कितनी लंबी है रणवीर सिंह की धुरंधर?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है. फिल्म की ड्युरेशन 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट है. इसी के साथ फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी लीड रोल में हैं.

09:48 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar X Review Live: तारीफ करते नहीं थक रहे यूजर, फिल्म को बताया 'वोल्केनो'

एक फैन ने एक्स पर धुरंधर का रिव्यू देते हुआ लिखा, 'वोल्केनो है ये फिल्म'. यूजर के मुताबिक फिल्म के पहले 30 मिनट लाजवाब हैं.

09:42 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Live Updates: अपने रिलीज से कई रिकॉर्ड तोड़ रही धुरंधर, 5000 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

रणवीर स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बहुत बड़े पैमाने पर देशभर में रिलीज की गई है. फिल्म पूरे भारत में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.

09:37 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Live Updates: यामी गौतम ने पति आदित्य धर के लिए पोस्ट

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. आदित्य बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के पति भी हैं. यामी ने अपने पति को सराहते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है.

09:32 (IST) 5 Dec 2025
Dhurandhar Movie Live: पहले दिन इतना कमा सकती है रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर उतारते ही तहलका माचक दिया है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा के अनुमान के मुताबिक फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 20-21 करो़ड़ के बीच रह सकता है. ऐसे में फिल्म आए दिन धुआंधार कमाई कर सकती है.

First published on: Dec 05, 2025 09:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.