---विज्ञापन---

Sunny Deol के इस गाने ने Dhurandhar 2 में मचाई धूम, धुन सुनते ही थिरकने लगे फैंस

Dhurandhar 2 Song: हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की दीवानगी पूरी दुनिया में दिख रही है. कहानी के साथ ही इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं. इसमें शामिल एक गाना सनी देओल की 37 साल पुरानी फिल्म से लिया गया है, जो फैंस को नए वर्जन में काफी पसंद आ रहा है.

Dhurandhar 2 Song

Dhurandhar 2 Song: आजकल की फिल्मों में बॉलीवुड के पुराने गानों को नए तरीके से शानदार तरीके से फिल्माया जा रहा है. धुरंधर के पार्ट 1 में रंबा हो और मोनिका ओह माय डार्लिंग जैसे पुराने गानों का इस्तेमाल हुआ था. ठीक उसी तरह मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भी पुराने गानों को रीमेक करके पेश किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

‘धुरंधर 2’ में भी मेकर्स ने बॉलीवुड के पुराने गानों को जगह दी है. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो सनी देओल की 37 साल पुरानी कल्ट क्लासिक मूवी का गाना है. अपने रिलीज के वक्त ये गाना काफी हिट हुआ था.चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में.

---विज्ञापन---

37 साल पुराना गाना

हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 में शामिल गाने ‘ओये ओये तिरछी टोपी वाले… (Oye Oye, Tirchhi Topi Wale) की, जो ओरिजिनली साल 1989 में आई फिल्म त्रिदेव में शामिल किया गया था. इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स शामिल थे. ये गाना फिल्म में नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया गया था और आज भी इसे काफी पसंद किया जाता है.

नए वर्जन में आया ‘ओये ओये’

‘धुरंधर 2’ में इस गाने को काफी नए और शानदार तरीके से शामिल किया गया है. इसके नए वर्जन का नाम रंग दे लाल (ओये ओये) (Rang De Lal (Oye Oye) है, जिसे जैस्मीन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार, रेबल जैसे गायकों ने तैयार किया है. जबकि संगीतकार का क्रेडिट शाश्वत सचदेव और कल्याणजी आनंदजी को दिया गया है. टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर आप इस गाने के नए वर्जन को सुन सकते हैं.

First published on: Mar 19, 2026 11:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.