Home/एंटरटेनमेंट/LIVE Dhurandhar 2 Movie Release: दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार 'धुरंधर: द रिवेंज', जानें कास्ट से लेकर पेड प्रीव्यू तक का कलेक्शन
live
LIVE Dhurandhar 2 Movie Release: दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार ‘धुरंधर: द रिवेंज’, जानें कास्ट से लेकर पेड-प्रीव्यू तक का कलेक्शन
Dhuandhar 2 Movie Release LIVE: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च यानी आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Dhurandhar The Revenge Movie Release LIVE Updates: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च यानी आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा हाइप बनी हुई है, जिसे ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने पेड-प्रीव्यू के साथ और ज्यादा बढ़ा दिया है. मेकर्स का पेड-प्रीव्यू वाला स्टंट ने लोगों के बीच फिल्म के क्रेज को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है. वहीं, इसके कलेक्शन ने बता दिया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा धमाका करने वाली है.
‘धुरंधर 2’ की रिलीज और प्रेडिक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत वाले दिन 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भारत में 100 करोड़ के पार और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार का कलेक्शन कर सकती है.
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पूरे भारत में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पेड प्रीव्यू रखा है. हिंदी भाषा का पेड प्रीव्यू शाम 5 बजे शुरू हुआ. वहीं, तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म का पेड-प्रिव्यू रात 9 बजे शुरू हुआ. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू से कुछ ही घंटों में भारत में कुल 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, दानिश पंडो, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, मानव गोहिल, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक भी अहम किरदार नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
09:14 (IST) 19 Mar 2026
LIVE Dhurandhar 2 Movie Release: Dhurandhar 2 को पायरेसी में देखना पड़ेगा महंगा
रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को पायरेसी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट ने फिल्म की गैरकानूनी स्ट्रीमिंग और ब्रोडकास्ट पर अस्थायी रोक लगा दी है. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE Dhurandhar 2 Movie Release: दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार ‘धुरंधर: द रिवेंज’
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च यानी आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा हाइप बनी हुई है, जिसे ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने पेड-प्रीव्यू के साथ और ज्यादा बढ़ा दिया है. मेकर्स का पेड-प्रीव्यू वाला स्टंट ने लोगों के बीच फिल्म के क्रेज को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है.