बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल और बहू तानिया देओल की शादी की 29वीं सालगिरह के मौके पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। धर्मेंद्र ने इस खास दिन को और यादगार बनाते हुए कपल की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। एक्टर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी कपल को एनिवर्सरी पर भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने लिखा खास मैसेज

धर्मेंद्र ने अपने बेटे और बहु के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दोनों की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, "मेरे प्यारे बच्चों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलें। इस बेहद खास दिन का आनंद लें।" उनके इस इमोशनल मैसेज ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा और फैंस ने भी इस प्यारे कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बॉबी देओल और तानिया देओल ने 30 मई 1996 को शादी की थी। आज यानी 30 मई 2025 को वे अपनी 29वीं वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। कपल बॉलीवुड की फेमस जोड़ी में से एक हैं। उनके दो बेटे हैं आर्यमान और धरम देओल हैं।

कैसे शुरू हुई कपल की लव-स्टोरी? 

बॉबी और तानिया की लव स्टोरी की बात करें तो साल 1990 में दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। पहली बार मुंबई के एक कैफे में तानिया को देखकर बॉबी को वह अच्छी लगने लगी थीं। उन्होंने तानिया का ध्यान खींचने के लिए कई कोशिशें कीं, जिनमें लगातार फोन कॉल करना और जानबूझकर कार्ड गेम हारना भी शामिल थे। धीरे-धीरे यह रिश्ता परवान चढ़ा और एक दिन बॉबी ने तानिया को घर छोड़ते समय प्रपोज कर दिया। फिर दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।

19 साल की उम्र में बॉबी के परिवार से मिलीं थीं तनिया

तानिया ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पहली बार बॉबी के माता-पिता से मिली थीं, तो उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। हालांकि वह उस समय काफी घबराई हुई थीं, लेकिन उन्हें बॉबी के साथ अपने फ्यूचर को लेकर पूरा यकीन था। उन्होंने  बॉबी के माता पिता से मिलकर अपनी लाइफ को एक साथ जीने मरने की बात की थी। यह भी पढ़ें:  Paresh Rawal की नेटवर्थ कितनी? विलेन से कॉमेडियन तक, हर रोल में हिट रहे ‘बाबू भैया’

बॉबी समय-समय पर तानिया के लिए करते रहते हैं पोस्ट

बॉबी देओल समय-समय पर सोशल मीडिया पर तानिया के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अपनी 25वीं शादी की सालगिरह पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी और लिखा था, “मेरा दिल, मेरी आत्मा। तुम मेरे लिए दुनिया हो। हमेशा-हमेशा के लिए तुमसे प्यार करता हूं 25वीं सालगिरह मुबारक।” ऐसे ही तमाम प्यार से भरे हुए पोस्ट एक्टर अपनी वाइफ के नाम पर शेयर करते रहते हैं। यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद Retro की OTT पर एंट्री, जानें कहां देखें Suriya की धांसू एक्शन मूवी?