Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raanjhanaa से Atrangi Re तक, Dhanush की वो 5 सुपरहिट मूवीज जिन्होंने ऑडियंस का जीता दिल

Dhanush Birthday Special: साउथ सुपरस्टार धनुष की आइकॉनिक मूवीज ऑडियंस के दिल पर राज करती हैं। इनमें 'रांझणा' से लेकर 'अतरंगी रे' तक शामिल हैं। चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Dhanush Birthday Special: बॉलीवुड हो चाहे हॉलीवुड धनुष एक ऐसे साउथ स्टार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिल में जगह बनाई है। बॉलीवुड में भी वो काफी हिट रहे हैं। उनकी बॉलीवुड डेब्यू मूवी आज भी ऑडियंस की फेवरेट मूवी है। इस मूवी का नाम ‘रांझणा’ है। ये मूवी आज भी ऑडियंस के दिल पर राज करती है। वहीं इसके साथ ही सारा अली खान के साथ उनकी ‘अतरंगी रे’ मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी काफी चर्चाओं में रही थी। आज यानी 28 जुलाई को एक्टर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी धमाकेदार मूवीज के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज का नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: कौन हैं Mandala Murders में ‘मोक्षा’? ‘बदनाम आश्रम’ और She में भी निभा चुकीं दमदार रोल

---विज्ञापन---

Raanjhanaa

साल 2013 में आई धनुष और सोनम कपूर की इस मूवी ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। ये मूवी आज भी फैंस के दिल से जुड़ी है। मूवी में एक्टर ने ‘कुंदन’ नाम के एक सिरफिरे आशिक का किरदार बखूबी निभाया था। वहीं धनुष की एक्टिंग ने साबित कर दिया था कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं, जो भाषा की फिक्र किया बिना एक्टिंग करते हैं। इस मूवी को आप जी-5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Captain Miller

धनुष की इस एक्शन मूवी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये मूवी साल 2024 में रिलीज हुई थी। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो धनुष के साथ-साथ मूवी में निवेदिता सतीश, प्रियंका मोहन और संदीप किशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

The Gray Man

धनुष इस हॉलीवुड मूवी में रयान गोसलिंग के साथ नजर आए थे। इसमें उनके किरदार अविक सैन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। साल 2022 में आई इस मूवी में धनुष को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। वहीं इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Kuberaa

धनुष की ये थ्रिलर क्राइम मूवी उनकी लेटेस्ट मूवी है। ये मूवी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं एक महीने बाद ही इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया। इसमें धनुष के साथ रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ, नागार्जुन अक्किनेनी और सुनैना येल्ला भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Atrangi Re

साउथ सुपरस्टार धनुष की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी ऑडियंस के दिल पर छा गई थी। इसमें धनुष के साथ-साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान लीड रोल में नजर आए। इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kamal Haasan के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर भावुक हुईं Shruti Haasan, पिता के लिए लिखा खास नोट

First published on: Jul 28, 2025 09:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola