Devoleena Bhattacharjee Pregnancy Rumours: गौहर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इस बीच खबरें फैल रही हैं कि टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की 'गोपी बहू' फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। बीते दिनों देवोलीना की तस्वीरें देखकर लोग ये अंदाजा लगाने लगे थे कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जबकि 5 महीने 11 दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया है। अब प्रेग्नेंसी की खबरों पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।
यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर राजेश का निधन, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम
क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
देवोलीना भट्टाचार्जी ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में दूसरी बार प्रेग्नेंस होने की खबरों पर रिएक्शन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है, 6 महीने ही हुए हैं भाई मुझे डिलीवरी करके, कुछ भी न्यूज बना देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ इतनी गुड न्यूज है कि मेरे बहुत सारे बाल झड़ रहे हैं।'
क्या गुड न्यूज देंगी देवोलीना भट्टाचार्जी?
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने वीडियो में गुड न्यूज का जिक्र किया था, ऐसे में उस बारे में उन्होंने कहा कि वो खुशखबरी उनके नए घर से जुड़ी है और अभी फाइनल प्रोसेस चल रहा है। इसलिए वो इस बारे में बाद में डिटेल्स देंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिलहाल वो मदरहूड का मजा ले रही हैं और अपने बेटे के साथ वक्त बिता रही हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.