Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

‘देवदास’ फेम एक्टर विजय कृष्णा का निधन, 81 की उम्र में ली आखिरी सांस

Vijay Crishna Passes Away: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय कृष्णा अब हमारे बीच नहीं रहे. शाहरुख स्टारर फिल्म देवदास में विजय कृष्णा ने शाहरुख के पिता का रोल निभाया था.

Vijay Crishna Passes Away: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट रहे विजय कृष्णा अब हमारे बीच नहीं रहे. 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. देवदास और डांस लाइक ए मैन जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से विजय कृष्णा ने हर किसी का दिल जीता था. देवदास में उन्होंने शाहरुख खान के ऑन-स्क्रीन पिता का किरदार निभाया था. थिएटर दुनिया के मशहूर कलाकारों में से एक थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी, स्मिता कृष्णा, बेटी नायरिका होल्कर हैं.

आज विजय कृष्णा भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकीन भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे. विजय कृष्णा भारतीय थिएटर में एक पॉपुलर नाम थे. उन्होंने 25 साल से ज्यादा समय तक एक्टिंग की. उन्हें 2004 की इंग्लिश डांस ड्रामा फिल्म ‘डांस लाइक ए मैन’ में अपने रोल के लिए बहुत तारीफ मिली. इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी थी. इस फिल्म ने इंग्लिश में बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था. बॉलीवुड में कृष्णा को साल 2002 की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता नारायण का रोल निभाने के लिए याद किया जाता है. उन्होंने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 04, 2026 03:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.